ब्रेकिंग
सम्राट सरकार बनते ही लटका पटना-पूर्णिया एक्सप्रेसवे? न जमीन अधिग्रहण हुआ, ना ही ROB के डिजायन को मिली मंजूरी, किसी को पता नहीं कि कब बनेगी सड़क✦दिल्ली में तिरंगा यात्रा से पहले अभिजीत दीपके और नेहा बोरा हिरासत में, कनॉट प्लेस में भारी सुरक्षा व्यवस्था✦बेतिया में तस्करी का खेल बेनकाब... लग्जरी कार से गांजे की बड़ी खेप बरामद, तस्कर गिरफ्तार✦फूल तोड़ने गए किशोर का खेत में खून से लथपथ मिला शव, ईंट से कुचलकर हत्या की आशंका✦करंट से झुलसी छात्रा का हाथ काटने की नौबत, कार्रवाई नहीं होने पर भड़के परिजन, स्कूल के बाहर 3 घंटे तक किया प्रदर्शन✦सम्राट सरकार बनते ही लटका पटना-पूर्णिया एक्सप्रेसवे? न जमीन अधिग्रहण हुआ, ना ही ROB के डिजायन को मिली मंजूरी, किसी को पता नहीं कि कब बनेगी सड़क✦दिल्ली में तिरंगा यात्रा से पहले अभिजीत दीपके और नेहा बोरा हिरासत में, कनॉट प्लेस में भारी सुरक्षा व्यवस्था✦बेतिया में तस्करी का खेल बेनकाब... लग्जरी कार से गांजे की बड़ी खेप बरामद, तस्कर गिरफ्तार✦फूल तोड़ने गए किशोर का खेत में खून से लथपथ मिला शव, ईंट से कुचलकर हत्या की आशंका✦करंट से झुलसी छात्रा का हाथ काटने की नौबत, कार्रवाई नहीं होने पर भड़के परिजन, स्कूल के बाहर 3 घंटे तक किया प्रदर्शन

बैरिया में मुख्यमंत्री ने लिया बाढ़ राहत शिविर का जायजा, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

पश्चिमी चंपारण के बैरिया में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बाढ़ प्रभावित इलाकों और राहत शिविरों का निरीक्षण किया। सामुदायिक रसोई का जायजा लेकर अधिकारियों को राहत-बचाव कार्य तेज करने के निर्देश दिए।

बिहार न्यूज
राहत शिविरों का निरीक्षण
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

WEST CHAMPARAN: पश्चिमी चंपारण के बैरिया में बाढ़ की स्थिति के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी बुधवार को बाढ़ प्रभावित इलाकों का जायजा लेने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने राहत शिविरों और प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया।


मुख्यमंत्री ने बाढ़ पीड़ितों के लिए संचालित सामुदायिक रसोई केंद्र का भी निरीक्षण किया। उन्होंने वहां मौजूद लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं जानीं और राहत व्यवस्था की जानकारी ली।


इसके बाद मुख्यमंत्री ने अधिकारियों के साथ बाढ़ राहत एवं बचाव कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने जिलाधिकारी से जिले में बाढ़ की मौजूदा स्थिति, प्रभावित क्षेत्रों और तटबंधों की स्थिति के बारे में जानकारी ली।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि बाढ़ प्रभावित इलाकों में किसी भी जरूरतमंद को भोजन की कमी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने राहत एवं बचाव कार्यों में तेजी लाने और प्रभावित लोगों तक आवश्यक सहायता समय पर पहुंचाने के निर्देश दिए।


इस दौरान उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी और जल संसाधन विभाग के सचिव चंद्रशेखर सिंह समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।


बेतिया से संतोष कुमार की रिपोर्ट 

टैग्स