ब्रेकिंग
Bihar BDO Strike: बिहार के बीडीओ जायेंगे हड़ताल पर, सरकार के सामने बढ़ी बड़ी चुनौती; जानिए क्या है वजह पटना में बाढ़ का खतरा गहराया! 66 नावें तैनात, मुसीबत में फंसें तो तुरंत इस नंबर पर करें फोनPatna Shopping Complex: पटना के खेतान मार्केट समेत 3 जगहों पर बनेंगे बड़े शॉपिंग कॉम्प्लेक्स, 530 करोड़ की योजना पर बड़ा फैसलाBihar News: पटना डूबने लगा! गंगा के रौद्र रूप से दीघा से मोकामा तक तबाही, 1500 परिवार सड़क परBihar News: राजकीय पुरस्कार के लिए चुने गए हेडमास्टर की ही गिरफ्तारी! छात्राओं के वीडियो कांड में 2 शिक्षक फरार, POCSO केस से मचा हड़कंपBihar BDO Strike: बिहार के बीडीओ जायेंगे हड़ताल पर, सरकार के सामने बढ़ी बड़ी चुनौती; जानिए क्या है वजह पटना में बाढ़ का खतरा गहराया! 66 नावें तैनात, मुसीबत में फंसें तो तुरंत इस नंबर पर करें फोनPatna Shopping Complex: पटना के खेतान मार्केट समेत 3 जगहों पर बनेंगे बड़े शॉपिंग कॉम्प्लेक्स, 530 करोड़ की योजना पर बड़ा फैसलाBihar News: पटना डूबने लगा! गंगा के रौद्र रूप से दीघा से मोकामा तक तबाही, 1500 परिवार सड़क परBihar News: राजकीय पुरस्कार के लिए चुने गए हेडमास्टर की ही गिरफ्तारी! छात्राओं के वीडियो कांड में 2 शिक्षक फरार, POCSO केस से मचा हड़कंप

बिहार में मगरमच्छ के हमले में किसान की मौत, नाला पार करते समय पानी में खींच ले गया; इलाके में हड़कंप

Bihar News: पश्चिम चंपारण के बगहा में एक किसान की मगरमच्छ के हमले में दर्दनाक मौत हो गई। खेत से घर लौटते समय नाला पार करते वक्त मगरमच्छ ने उन्हें पानी में खींच लिया। घटना के बाद गांव में दहशत है और वन विभाग से कार्रवाई व मुआवजे की मांग की जा रही...

बिहार में मगरमच्छ के हमले में किसान की मौत, नाला पार करते समय पानी में खींच ले गया; इलाके में हड़कंप
Ramakant kumar
2 मिनट

Bihar News: पश्चिम चंपारण के बगहा में मगरमच्छ के हमले में एक किसान की दर्दनाक मौत हो गई. घटना बगहा-2 प्रखंड के नौरंगिया थाना क्षेत्र स्थित भुलटोला सिरिसिया गांव की है. किसान खेत से काम खत्म कर घर लौट रहे थे, तभी नाला पार करने के दौरान पानी में छिपे मगरमच्छ ने उन पर हमला कर दिया. घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है.


मृतक की पहचान भुलटोला सिरिसिया गांव निवासी 45 वर्षीय केदार बैठा के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि रविवार शाम वह खेत में सोहनी (निकौनी) का काम खत्म कर अपने साथियों के साथ घर लौट रहे थे. रास्ते में बेलहवा-सिरिसिया कच्ची सड़क के पास स्थित भापसा नाला पार करते समय पानी में छिपे मगरमच्छ ने अचानक उन पर हमला कर दिया और उन्हें पानी के अंदर खींच ले गया.


घटना के समय उनके साथ चल रहे कमल उरांव, नथुनी उरांव और अन्य ग्रामीणों ने शोर मचाकर उन्हें बचाने की कोशिश की. लोगों ने मगरमच्छ को भगाने का भी प्रयास किया, लेकिन वह केदार बैठा को छोड़कर नहीं गया. देखते ही देखते किसान की जान चली गई.


घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए. सूचना मिलने पर स्थानीय प्रशासन और वन विभाग की टीम भी घटनास्थल के लिए रवाना हो गई. घटना के बाद पूरे गांव में मातम का माहौल है.


मृतक अपने पीछे पत्नी सीला देवी, दो बेटे बृजेश बैठा और राजेश बैठा तथा एक बेटी सीमा को छोड़ गए हैं. परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है.


घटना के बाद ग्रामीणों ने वन विभाग से मृतक के परिवार को जल्द मुआवजा देने की मांग की है. इसके साथ ही भापसा नाला में मौजूद मगरमच्छ को पकड़ने और इलाके में लोगों की सुरक्षा के लिए स्थायी व्यवस्था करने की भी मांग उठाई है.