ब्रेकिंग
Gaya News: सफाईकर्मी जितेंद्र मांझी की ईमानदारी के कायल हुए IAS-IPS अधिकारी, लाखों का लॉकेट लौटाकर जीत लिया दिल✦Bihar Teacher Salary: बिहार में शिक्षकों का नहीं रुकेगा वेतन, तय समय पर होगा भुगतान, शिक्षा सचिव ने बताई सच्चाई✦Patna News: पटना में जंग लगे पुराने टिनों में रखा 360 किलो घी जब्त, बासी मिठाइयां समोसा पनीर को किया गया नष्ट, कई दुकानों को बंद करने का आदेश✦Bihar Crime: मोतिहारी में 50 लाख की डकैती, मां-बेटे को बंधक बनाकर कैश और गहना लूटा✦देर से ऑफिस पहुंचे सरकारी बाबूओं को माला पहनाकर विधायक ने किया स्वागत, तंज कसते हुए बोले- ‘बहुत अच्छा काम कर रहे हैं’✦Gaya News: सफाईकर्मी जितेंद्र मांझी की ईमानदारी के कायल हुए IAS-IPS अधिकारी, लाखों का लॉकेट लौटाकर जीत लिया दिल✦Bihar Teacher Salary: बिहार में शिक्षकों का नहीं रुकेगा वेतन, तय समय पर होगा भुगतान, शिक्षा सचिव ने बताई सच्चाई✦Patna News: पटना में जंग लगे पुराने टिनों में रखा 360 किलो घी जब्त, बासी मिठाइयां समोसा पनीर को किया गया नष्ट, कई दुकानों को बंद करने का आदेश✦Bihar Crime: मोतिहारी में 50 लाख की डकैती, मां-बेटे को बंधक बनाकर कैश और गहना लूटा✦देर से ऑफिस पहुंचे सरकारी बाबूओं को माला पहनाकर विधायक ने किया स्वागत, तंज कसते हुए बोले- ‘बहुत अच्छा काम कर रहे हैं’

बाबा रामदेव ने बिहारी टार्जन के साथ लगाई दौड़, राजा यादव की दौड़ और फिटनेस देख योग गुरु भी रह गये हैरान

पश्चिम चंपारण जिले के बगहा निवासी राजा यादव सोशल मीडिया पर छाये रहते हैं। इनको लोग बिहारी टार्जन के रूप में जानते हैं क्योंकि इनकी फिटनेस और दौड़ की स्पीड को आप भी देखेंगे तो हैरान रह जाएगे। बाबा रामदेव के साथ दौड़ लगाते वीडियो अब वायरल हो रहा है।

SPORTS
बिहारी टार्जन का वीडियो वायरल
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

DESK: बिहारी टार्जन राजा यादव ने योग गुरु बाबा रामदेव के साथ दौड़ लगाई। जिसके बाद उनका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। राजा यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर रामदेव बाबा के साथ अपनी फोटो शेयर किया है। एक वीडियो में वो बाबा रामदेव के साथ दौड़ लगा रहे हैं तो दूसरे में बाबा रामदेव अपनी कार में बैठे है और राजा यादव उनकी कार के साथ दौड़ रहे हैं। उनकी कार का पीछ करते हुए राजा यादव आगे निकल गये। जिसके बाद बिहार टार्जन राजा यादव के फिटनेस की लोग खूब तारीफ कर रहे हैं। 


बिहारी टार्जन के नाम से मशहूर राजा यादव का वीडियो इन समय सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया यूजर्स इस बिहारी टार्जन के वीडियो को वैसे भी खूब पसंद करते हैं अब बाबा रामदेव के साथ दौड़ लगाने और योगा करने का वीडियो राजा का वायरल हो रहा है जिसकी हर जगह चर्चा हो रही है। बिहार से आये राजा यादव ने बाबा रामदेव के साथ योग, आयुर्वेद पर भी चर्चा की और लोगों को इसे अपनाने को कहा। 


बता दें कि बिहारी टार्जन के नाम से मशहूर राजा यादव बिहार के बगहा जिले का रहने वाला है। वो अपनी दौड़ की स्पीड और फिटनेस को लेकर अक्सर  चर्चा में बने रहते हैं। इस बार वो फिर से सुर्खियों में बने हुए हैं। इस बार वो योग गुरु बाबा रामदेव के साथ दौड़ लगाते नजर आ रहे हैं। बाबा रामदेव से मुलाकात से राजा काफी प्रसन्न हैं। वो लोगों को भी योग और आयुर्वेद को अपनाने की बात कर रहे हैं। 


वही बाबा रामदेव भी राजा यादव की दौड़ और उनके  फिटनेस की जमकर तारीफ की और राजा यादव को योग का प्रशिक्षण भी दिया। वही बिहारी टार्जन राजा यादव योग गुरु से मुलाकात के दौरान  उन्हें पहलवानी के टिप्स भी देते दिखे। राजा यादव की दौड़ की स्पीड को देखकर वहां मौजूद लोग भी हैरान रह गये। बाबा रामदेव ने राजा यादव की खूब तारीफ की। एक्स यूजर अभिषेक कुमार ने लिखा की टार्जन ने एक नई उड़ान भर ली है। पवन यादव ने कहा कि एक नई उड़ान की ओर बिहारी टार्जन. वही अर्जून कुमार ने कहा कि बहुत खूब ऐसी ही तरक्की करते रहो।










टैग्स