ब्रेकिंग
Bihar News : खस्सी' की जगह परोसा चिकन, निकाह के भोज में मचा बवाल, बारात में चली लाठी-डंडेBankipur By Election : करोड़ों की मालकिन, राइफल-रिवॉल्वर और आधा किलो सोना... RJD उम्मीदवार रेखा गुप्ता की संपत्ति जानकर रह जाएंगे हैरान!Bankipur By Election : ना घर, ना आपराधिक मामला... फिर भी चर्चा में बीजेपी उम्मीदवार अभिषेक सिन्हा बंटी, जानिए कितनी है संपत्तिBihar News : अब स्कूल बसों पर रहेगी सरकार की नजर! बच्चों की सुरक्षा के लिए बिहार में लॉन्च होगा हाईटेक ट्रैकिंग सिस्टमBihar weather : छाता साथ रखिए! बिहार में आज मौसम का बड़ा उलटफेर, 4 जिलों में भारी बारिश और 12 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी।Bihar News : खस्सी' की जगह परोसा चिकन, निकाह के भोज में मचा बवाल, बारात में चली लाठी-डंडेBankipur By Election : करोड़ों की मालकिन, राइफल-रिवॉल्वर और आधा किलो सोना... RJD उम्मीदवार रेखा गुप्ता की संपत्ति जानकर रह जाएंगे हैरान!Bankipur By Election : ना घर, ना आपराधिक मामला... फिर भी चर्चा में बीजेपी उम्मीदवार अभिषेक सिन्हा बंटी, जानिए कितनी है संपत्तिBihar News : अब स्कूल बसों पर रहेगी सरकार की नजर! बच्चों की सुरक्षा के लिए बिहार में लॉन्च होगा हाईटेक ट्रैकिंग सिस्टमBihar weather : छाता साथ रखिए! बिहार में आज मौसम का बड़ा उलटफेर, 4 जिलों में भारी बारिश और 12 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी।

फुलवारीशरीफ में होगा परिवहन विभाग का कार्यालय, एक ही छत के नीचे मिलेगी ये सारी सुविधाएं...

PATNA : लंबे समय से किराये के भवन में संचालिए हो रहे जिला परिवहन कार्यालय, पटना का अब अपना भवन होगा. फुलवारी शरीफ में लगभग 6000 वर्ग मीटर क्षेत्र में एक अलग भवन का निर्माण किया जाएगा, जिसमें

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

PATNA : लंबे समय से किराये के भवन में संचालिए हो रहे जिला परिवहन कार्यालय, पटना का अब अपना भवन होगा. फुलवारी शरीफ में लगभग 6000 वर्ग मीटर क्षेत्र में एक अलग भवन का  निर्माण किया जाएगा, जिसमें जिला परिवहन कार्यालय, पटना में तमाम तरह की सुविधाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध होगी. परिवहन सचिव संजय कुमार अग्रवाल ने इस बात की जानकारी देते हुए बताया कि वर्तमान में जिला परिवहन कार्यालय, पटना विस्कोमान भवन में किराये पर संचालित है. इस भवन के निर्माण से एकीकृत परिसर में आमजनों को सभी सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी.

परिवहन सचिव संजय कुमार अग्रवाल ने बताया कि परिवहन परिसर का कुल क्षेत्रफल-85793.36 वर्ग मीटर, जिसमें निर्मित क्षेत्र 32350.35 वर्ग मीटर है.  3565.35 वर्ग मीटर में आवासीय क्वार्टर का भी निर्माण किया जाएगा. परिवहन परिसर में बिहार राज्य पथ परिवहन निगम का मुख्यालय भवन के साथ-साथ निगम का क्षेत्रीय कार्यालय भवन, केन्द्रीय कर्मशाला, केन्द्रीय भंडार, प्रतिष्ठान कर्मशाला, बस टर्मिनल एवं बस पार्किंग का निर्माण किया जाएगा. परिसर में कुल क्षेत्रफल का 20 प्रतिशत स्थान ग्रीन बेल्ट के रूप में सुरक्षित रखा गया है.

परिवहन परिसर में लगभग 58.39 वर्ग मीटर का बस टर्मिनल और 200 बसों के पड़ाव हेतु 1096.00 वर्ग मीटर का बस पड़ाव का निर्माण किया जाएगा, जहाँ से पटना नगर सेवा के बसों का परिचालन किया जाएगा. निर्माण होने वाले बस टर्मिनल में यात्रियों के लिए विश्वस्तरीय सुविधाएँ उपलब्ध होगी, जिससे सफर करने वाले यात्रियों हेतु सुगम परिवहन सुनिश्चित किया जा सके.उक्त टर्मिनल से पटना नगर सेवा हेतु 25 इलेक्ट्रीक बसों का भी परिचालन किया जाएगा साथ ही इन बसों के पार्किग तथा चार्ज करने हेतु चार्जिंग स्टेशन का निर्माण भी किया जाएगा.