ब्रेकिंग
18 अगस्त को बिहार के 10 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनीबिहार में एक दर्जन से अधिक सीनियर IAS अधिकारियों का तबादला, सरकार ने जारी किया आदेश; पूरी लिस्ट देखिए..छात्रों के विरोध के बीच हेमंत सरकार का बड़ा फैसला, JSSC-CGL परीक्षा रद्द; 2014 से गड़बड़ियों की होगी जांचपटना हाई कोर्ट का सरप्लस शिक्षकों के तबादले पर बड़ा आदेश, राज्य सरकार को दिया यह निर्देशबिहार में तबादलों पर 31 मार्च 2027 तक रोक, जनगणना को लेकर सम्राट सरकार का अहम फैसला18 अगस्त को बिहार के 10 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनीबिहार में एक दर्जन से अधिक सीनियर IAS अधिकारियों का तबादला, सरकार ने जारी किया आदेश; पूरी लिस्ट देखिए..छात्रों के विरोध के बीच हेमंत सरकार का बड़ा फैसला, JSSC-CGL परीक्षा रद्द; 2014 से गड़बड़ियों की होगी जांचपटना हाई कोर्ट का सरप्लस शिक्षकों के तबादले पर बड़ा आदेश, राज्य सरकार को दिया यह निर्देशबिहार में तबादलों पर 31 मार्च 2027 तक रोक, जनगणना को लेकर सम्राट सरकार का अहम फैसला

विक्रमशिला पुल टूटने के 10 दिन बाद खुली पप्पू यादव की नींद, निरीक्षण के बाद बोले..हम राजनीति से तौबा कर चुके हैं

भागलपुर में विक्रमशिला सेतु हादसे के 10 दिन बाद सांसद पप्पू यादव ने टूटे पुल का निरीक्षण किया। उन्होंने सरकार से लोगों के लिए 10 मुफ्त स्टीमर की मांग की और नाव संचालकों की मनमानी पर सवाल उठाए।

विक्रमशिला पुल टूटने के 10 दिन बाद खुली पप्पू यादव की नींद, निरीक्षण के बाद बोले..हम राजनीति से तौबा कर चुके हैं
सरकार से 10 स्टीमर दिये जाने की मांग
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

BHAGALPUR: बिहार के भागलपुर में गंगा नदी पर बना 4.7 किलोमीटर लंबा विक्रमशिला सेतु 4 मई 2026 की देर रात में टूट गया था। 34 मीटर स्लैब टूटकर सीधे गंगा में समा गया था। घटना के 10 दिन बाद पूर्णिया के निर्दलीय सांसद पप्पू यादव की नींद आज खुली, वो टूटे हुए पुल का निरीक्षण करने एसडीआरएफ टीम के साथ स्टीमर पर सवार होकर पहुंच गये। इस दौरान उन्होंने लाइफ जैकेट पहन रखा था। पप्पू यादव ने स्टीमर पर बैठकर विक्रमशिला सेतु का निरीक्षण किया। 


उन्होंने जनता के लिए 10 स्टीमर फ्री देने की मांग सरकार से की। कहा कि लोगों को गंगा नदी को पार करने में बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ता है। पप्पू यादव ने कहा कि एक नाव वाले एक बच्चे से 100 रुपया वसूलते हैं। शाम के 5 बजे के बाद छात्रों के लिए कोई नाव की सुविधा नहीं है। होटल वाले हजार रुपये वसूलते हैं, दूध फट जाता है, सब्जी सुबह नहीं आ पाती है। नाव वाले से माफिया लोग 300 रुपया वसूलते हैं। पप्पू यादव ने पूछा कि क्या सरकार के पास इतना पैसा नहीं है कि लोगों के लिए नाव की व्यवस्था करें? अपनी जनता का हिफाजत करें। जबकि सरकार दो लाख करोड़ रुपया उद्योगपति को देंगी।


बता दें कि 4 मई को विक्रमशिला सेतु का पाया संख्या 133 (पिलर) धंसने से पुल का 34 मीटर लंबा स्लैब टूटकर सीधे गंगा नदी में समा गया था। पुलिस प्रशासन की सूझबूझ और तत्परता के कारण दरारें दिखते ही रात करीब 11:55 बजे दोनों तरफ से यातायात को पूरी तरह रोक दिया गया था, जिससे रात 1:07 बजे स्लैब गिरने के दौरान कोई जनहानि नहीं हुई और एक बड़ी मानवीय त्रासदी टल गई थी।


घटना के दस दिन बाद विक्रमशिला सेतु का निरीक्षण करने पहुंचे पप्पू यादव ने कहा कि हम पहले ही राजनीति से तौबा कर चुके हैं। विक्रमशिला सेतु का निरीक्षण करने के बाद पप्पू यादव ने कहा कि पुल का छड़िया देखिये क्या यह पुल बचेगा? पुल का हाल ठीक नहीं है। लोगों की समस्याओं को देखते हुए पप्पू यादव ने सरकार से 10 स्टीमर फ्री देने की मांग की है। पप्पू यादव ने आगे कहा कि जनता को नाविक से कब तक लुटवाइएगा, जिस किसी के चलते यह पुल गिरी है, उन सभी को रिजाइन दे देना चाहिए।