ब्रेकिंग
बिहार में बेटियों से बदसलूकी का दौर जारी: आरा में चलती ऑटो में छात्रा से छेड़खानी, बचने के लिए सड़क पर कूदी✦उत्तराखंड में मौसम खराब, चारधाम यात्रा दो दिन के लिए स्थगित, कई जिलों में रेड अलर्ट ✦कोसी नदी की तेज धारा में बहे तीन लोग, दो ने तैरकर बचाई जान, रेस्क्यू में जुटी SSB-NDRF की टीमें✦सिपाही के साथ नदी में कूदा आर्म्स एक्ट का आरोपी, तलाश में जुटी पुलिस✦प्रसाद के साथ 3 तोले की सोने की चेन निगल गया बैल, 15 दिन बाद सर्जरी कर डॉक्टरों ने पेट से बाहर निकाला✦बिहार में बेटियों से बदसलूकी का दौर जारी: आरा में चलती ऑटो में छात्रा से छेड़खानी, बचने के लिए सड़क पर कूदी✦उत्तराखंड में मौसम खराब, चारधाम यात्रा दो दिन के लिए स्थगित, कई जिलों में रेड अलर्ट ✦कोसी नदी की तेज धारा में बहे तीन लोग, दो ने तैरकर बचाई जान, रेस्क्यू में जुटी SSB-NDRF की टीमें✦सिपाही के साथ नदी में कूदा आर्म्स एक्ट का आरोपी, तलाश में जुटी पुलिस✦प्रसाद के साथ 3 तोले की सोने की चेन निगल गया बैल, 15 दिन बाद सर्जरी कर डॉक्टरों ने पेट से बाहर निकाला

पंचायत चुनाव के दौरान भी चलते रहेंगे स्कूल, शिक्षा विभाग ने की ऐसी व्यवस्था

PATNA : चुनाव किसी भी तरह के हो लेकिन इसका सीधा असर बच्चों की पढ़ाई पर होता है। खासतौर पर सरकारी स्कूलों में पढ़ाई चुनाव के कारण प्रभावित होती है लेकिन बिहार में पंचायत चुनाव

पंचायत चुनाव के दौरान भी चलते रहेंगे स्कूल, शिक्षा विभाग ने की ऐसी व्यवस्था
Editor
2 मिनट

PATNA : चुनाव किसी भी तरह के हो लेकिन इसका सीधा असर बच्चों की पढ़ाई पर होता है। खासतौर पर सरकारी स्कूलों में पढ़ाई चुनाव के कारण प्रभावित होती है लेकिन बिहार में पंचायत चुनाव के बावजूद इस बार सरकारी स्कूलों में पढ़ाई बाधित नहीं होगी। पंचायत चुनाव के दौरान राज्यभर के सरकारी स्कूलों में पढ़ाई की निरंतर व्यवस्था जारी रखने को लेकर विशेष व्यवस्था में विभाग जुट गया है। इसको लेकर रणनीति बन रही है।


पंचायत चुनाव और स्कूलिंग को लेकर शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी ने कहा है कि जल्द ही विभाग की तरफ से जिलाधिकारियों को इस बाबत पत्र भेजा जाएगा। उन्होंने कहा कि पंचायत चुनाव में शिक्षकों की ड्यूटी लगाई भी जाती है तो तरीका ऐसा हो कि स्कूलों की पढ़ाई बाधित न हो। शिक्षा विभाग इस प्रयास में जुट गया है कि डेढ़ साल कोरोना काल में बाधित हुई बच्चों की पढ़ाई अब अगले चार माह तक चुनाव की वजह से न रुक जाय। 


बिहार में पंचायत चुनाव के कारण 15 दिसम्बर तक शिक्षकों की व्यस्तता चुनाव ड्यूटी में रहनी है। विभाग की कोशिश होगी कि स्कूलों में पदस्थापित शिक्षकों में से एक या दो को छोड़ शेष को चुनाव ड्यूटी दी जाय। माध्यमिक शिक्षा निदेशक मनोज कुमार ने सभी जिलों से 2018-19 के पूर्व मुख्यमंत्री बालिका और बालक प्रोत्साहन योजना के तहत लाभ से वंचित छात्रा व छात्र का नाम एवं विवरण तीन दिनों के भीतर उपलब्ध कराने को कहा है।

टैग्स