ब्रेकिंग
बिहार में बड़ा हादसा टला: गंगा के बीच अचानक नाव में आई खराबी, 12 लोगों को सुरक्षित निकाला गया, रेस्क्यू ऑपरेशन जारीसांसद पप्पू यादव ने स्पेशल कोर्ट में किया सरेंडर, अदालत से मिली बेल; क्या है मामला?बेगूसराय गैंगरेप पीड़िता से मिले तेजस्वी यादव, कानून-व्यवस्था को लेकर सरकार पर बोला तीखा हमलाप्रमोशन मिलने के बाद IAS बने बिहार के 14 अधिकारियों की पोस्टिंग, विभिन्न विभागों में मिली नई जिम्मेदारी; लिस्ट देखिए..पटना से दिल्ली तक जमीन..फ्लैट..मकान, धन कुबेर निकला बिहार का भ्रष्ट इंजीनियर पवन कुमार, EOU की छापेमारी में करोड़ों की संपत्ति का खुलासाबिहार में बड़ा हादसा टला: गंगा के बीच अचानक नाव में आई खराबी, 12 लोगों को सुरक्षित निकाला गया, रेस्क्यू ऑपरेशन जारीसांसद पप्पू यादव ने स्पेशल कोर्ट में किया सरेंडर, अदालत से मिली बेल; क्या है मामला?बेगूसराय गैंगरेप पीड़िता से मिले तेजस्वी यादव, कानून-व्यवस्था को लेकर सरकार पर बोला तीखा हमलाप्रमोशन मिलने के बाद IAS बने बिहार के 14 अधिकारियों की पोस्टिंग, विभिन्न विभागों में मिली नई जिम्मेदारी; लिस्ट देखिए..पटना से दिल्ली तक जमीन..फ्लैट..मकान, धन कुबेर निकला बिहार का भ्रष्ट इंजीनियर पवन कुमार, EOU की छापेमारी में करोड़ों की संपत्ति का खुलासा

Pahalgam Terror Attack: पहलगाम अटैक में शामिल आतंकियों की तलाश में पटना में छापेमारी, स्केच से मिलते हुलिये वाले दो युवक हिरासत में

Pahalgam Terror Attack: कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले ‎में तीन आतंकवादियों का स्केच जारी किया ‎गया है। तीन स्केच में से दो का हुलिया ‎पटना में घूम रहे दो युवकों से मिला। जिसके बाद खलबली मच गई।

 Pahalgam Terror Attack
आतंकियों की तलाश में पटना में छापेमारी
© google
Khushboo Gupta
Khushboo Gupta
2 मिनट

Pahalgam Terror Attack: कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले ‎में तीन आतंकवादियों का स्केच जारी किया ‎गया है। तीन स्केच में से दो का हुलिया ‎पटना में घूम रहे दो युवकों से मिला। जिसके बाद खलबली मच गई। देर ‎रात इंटेलिजेंस से यह इनपुट कोतवाली थाने‎ को मिली। इसके बाद पुलिस सक्रिय हुई। ‎देर रात खुफिया एजेंसियों को इनपुट मिला कि स्केच में दिख रहे दो संदिग्धों से मिलते-जुलते चेहरे पटना शहर में देखे गए हैं।


इनपुट मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस अलर्ट हो गई और तीन टीमों ने शहर के प्रमुख इलाकों में ताबड़तोड़ छापेमारी शुरू कर दी। पुलिस ने डाकबंगला चौराहा, पटना जंक्शन, फ्रेजर रोड और होटल गली जैसे संवेदनशील क्षेत्रों में घंटों तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान सीसीटीवी फुटेज की मदद से तीन युवकों की पहचान की गई और अंततः फ्रेजर रोड स्थित एक अपार्टमेंट से उन्हें हिरासत में लिया गया। पूछताछ के बाद सामने आया कि तीनों युवक दरभंगा जिले के रहने वाले हैं और कपड़े के व्यवसाय से जुड़े हैं।


पुलिस को शक इसलिए हुआ क्योंकि दो युवकों का चेहरा जारी किए गए स्केच से काफी हद तक मेल खा रहा था। साथ ही, इन युवकों को डाकबंगला चौराहे के पास संदिग्ध तरीके से फोटो खींचते देखा गया था। पूछताछ में एक युवक ने बताया कि वह पहली बार पटना आया है और अपने दोस्त को लोकेशन दिखाने के लिए फोटो भेज रहा था। पूछताछ और स्थानीय थाने से सत्यापन के बाद तीनों को बॉन्ड भरवाकर छोड़ दिया गया।

रिपोर्टिंग
K

रिपोर्टर

KHUSHBOO GUPTA

FirstBihar संवाददाता