ब्रेकिंग
Bihar News: 2279 वोटों की बढ़त मिलते ही मां के दरबार पहुंचे नीरज कुमार, अब दूसरी वरीयता पर टिकी नजरें✦Bihar News: दरभंगा में NDA की बढ़त! सर्वेश कुमार 1417 वोट से आगे, RJD के अनिल झा को झटका✦Bihar News: तिरहुत स्नातक चुनाव में निर्दलीय का दम! 5वें राउंड के बाद वंशीधर ब्रजवासी 1567 वोटों से आगे✦Bihar MLC Result 2026: NDA में BJP ने खोला खाता, JDU को पहली जीत की तलाश ; RJD और जन सुराज को भी 1-1 सीट✦Bihar MLC Election Result 2026: पटना शिक्षक सीट पर RJD का बड़ा उलटफेर, डॉ. संजीव कुमार ने बीजेपी के नवल किशोर यादव को हराया; स्नातक सीट पर सस्पेंस✦Bihar News: 2279 वोटों की बढ़त मिलते ही मां के दरबार पहुंचे नीरज कुमार, अब दूसरी वरीयता पर टिकी नजरें✦Bihar News: दरभंगा में NDA की बढ़त! सर्वेश कुमार 1417 वोट से आगे, RJD के अनिल झा को झटका✦Bihar News: तिरहुत स्नातक चुनाव में निर्दलीय का दम! 5वें राउंड के बाद वंशीधर ब्रजवासी 1567 वोटों से आगे✦Bihar MLC Result 2026: NDA में BJP ने खोला खाता, JDU को पहली जीत की तलाश ; RJD और जन सुराज को भी 1-1 सीट✦Bihar MLC Election Result 2026: पटना शिक्षक सीट पर RJD का बड़ा उलटफेर, डॉ. संजीव कुमार ने बीजेपी के नवल किशोर यादव को हराया; स्नातक सीट पर सस्पेंस

Pahalgam Terror Attack: पहलगाम पर नेहा सिंह राठौर का वीडियो पाकिस्तान में वायरल, कहा- 'मोदी सरकार बिहार चुनाव में वोट के लिए करेगी हमले का इस्तेमाल'

Pahalgam Terror Attack: पाकिस्तानी मीडिया ने नेहा सिंह राठौर का वीडियो शेयर करते हुए लिखा है, 'इस भारतीय लड़की ने बेलगाम हमलों के पीछे की सच्चाई और कारण का खुलासा किया है। उसने कहा कि मोदी सरकार बिहार चुनाव में वोट हासिल करने के लिए हमलों का इस्तेमाल

Pahalgam Terror Attack
नेहा सिंह राठौर का वीडियो पाकिस्तान में वायरल
© social media
Khushboo Gupta
Khushboo Gupta
4 मिनट

Pahalgam Terror Attack: मशहूर लोकगायिका नेहा सिंह राठौर एक बार फिर सुर्खियों में हैं।  पहलगाम आतंकी हमले के बाद नेहा सिंह राठौर ने केंद्र सरकार से सवाल पूछते हुए एक वीडियो बनाया है। उनका ये वीडियो हिंदुस्तान से ज्यादा पाकिस्तान में वायरल हो रहा है। पाकिस्तानी मीडिया के साथ-साथ वहां के नेता उनके वीडियो को शेयर करके हुए इस हमले के लिए मोदी सरकार को घेरने की कोशिश कर रहे हैं।


PM मोदी पर बोला हमला

पाकिस्तानी मीडिया ने नेहा सिंह राठौर के वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, 'इस भारतीय लड़की ने बेलगाम हमलों के पीछे की सच्चाई और कारण का खुलासा किया है। उसने कहा कि मोदी सरकार बिहार चुनाव में वोट हासिल करने के लिए हमलों का इस्तेमाल करेगी।' दरअसल नेहा सिंह ने वीडियो में बेहद ही तल्ख लहजे में केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोला है।


PM देश में हमले नहीं रुकवा पाए-नेहा

वीडियो में नेहा सिंह ने कहा, 'एक फोन कॉल से दूसरे देश का वॉर रुकवाने वाले पौं-पौं अपने देश में आतंकवादी हमला नहीं रुकवा पाए और अंधभक्त मुझसे कह रहे हैं कि ऐसी बातों पर राजनीति और सवाल मत करो। तो किस बात पर सवाल करूं? शिक्षा पर, जिसे अब मुद्दा ही नहीं समझा जाता है। या स्वास्थ्य पर, जिस पर सवाल करना अब आउट ऑफ फैशन हो गया है। बोलो किस पर सवाल करूं? बेरोजगारी पर, जिसके जवाब में तुम्हारे अब्बा हुजूर पकोड़ा तलने की सलाह देते हैं। अरे जब देश की राजनीति ही राष्ट्रवाद और हिंदू-मुसलमान के मुद्दे पर चल रही है, उसके बाद भी आतंकी हमलों में देशवासी मारे जा रहे हैं तो सवाल किस मुद्दे पर करूं?'


'अंधभक्त बिहार चुनाव में रोते हुए ढोंगी जी के रील शेयर करते दिखेंगे'

नेहा वीडियो में आगे कहती हैं, '56 इंच की छाती पर देश के सारे मुद्दों को समेट देने वाले मोदी जी सरकार में आतंकवादी हमले होंगे और नागरिकों की हत्या होगी तो क्या सवाल मोहम्मद अली जिन्ना और नेहरू जी से पूछे जाएंगे। अपनी ही सरकार में हुए पुलवामा आतंकी हमले के शहीदों की मौत पर बेशर्मी से वोट मांगने वाला ये आदमी पहलगाम के पर्यटकों की मौत पर भी वोट मांगेगा और अंधभक्त इसे मास्टर स्ट्रोक बताकर वोट भी देंगे लेकिन इनका कहना है कि सवाल नहीं पूछा जाना चाहिए। बस 2-4 दिनों की बात और है, भक्तों के पौं-पौं पहलगाम के आतंकी हमले पर रोते हुए बिहार चुनाव की नींव डालते दिखेंगे और अंधभक्त बिहार चुनाव में रोते हुए ढोंगी जी के रील शेयर करते दिखेंगे।'


नेहा पर देशद्रोह का केस दर्ज

भारत में नेहा सिंह के वीडियो का जमकर विरोध हो रहा है।  वहीं नेहा सिंह राठौर के खिलाफ रविवार को हजरतगंज थाने में देशद्रोह का मुकदमा दर्ज किया गया  है। नेहा सिंह राठौर के खिलाफ लखनऊ के हज़रतगंज पुलिस स्टेशन में FIR दर्ज की गई है। यह FIR कवि अभय प्रताप सिंह उर्फ़ अभय सिंह निर्भीक द्वारा दर्ज कराई गई है।

रिपोर्टिंग
K

रिपोर्टर

KHUSHBOO GUPTA

FirstBihar संवाददाता