ब्रेकिंग
भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली से बिहार जा रही स्लीपर बस में अचानक लगी आग, 32 यात्री थे सवार✦रोहतास में बनेगी नई सैटेलाइट टाउनशिप, शाहाबाद में नया एयरपोर्ट; CM सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली से बिहार जा रही स्लीपर बस में अचानक लगी आग, 32 यात्री थे सवार✦रोहतास में बनेगी नई सैटेलाइट टाउनशिप, शाहाबाद में नया एयरपोर्ट; CM सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान

यह इंसानियत की हत्या: पहलगाम में कायराना आतंकी हमले पर बोले बीजेपी अध्यक्ष..नया भारत छोड़ेगा नहीं

उन्होंने इस हमले को न केवल आतंकी कृत्य, बल्कि इंसानियत पर हमला बताया और कहा कि इस जघन्य अपराध को अंजाम देने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

BIHAR POLITICS
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर आतंकी हमले पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल ने दुख जताया है। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर में निहत्थे पर्यटकों पर कायराना आतंकी हमला घोर निंदनीय है। आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में पूरा देश एकजुट है। यह नया भारत है, जिसमें जघन्य कृत्य करने वालों को छोड़ा नहीं जाता। बिहार भाजपा अध्यक्ष डॉ. जायसवाल ने यह दावा किया कि मोदी सरकार इस कृत्य में शामिल आतंकियों को कड़ा सबक सिखाएगी।


जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर हुए आतंकी हमले की बिहार भाजपा अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल ने कड़े शब्दों में निंदा करते हुए इस घटना को दुखद बताया है। उन्होंने कहा कि आतंकवाद के खिलाफ पूरा देश एकजुट है। उन्होंने कहा, "जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर हुआ कायराना आतंकी हमला घोर निंदनीय है। इस कायराना और अमानवीय कृत्य में कई निर्दोष पर्यटकों की जान गई है। मैं सभी दिवंगतों की पुण्यात्माओं को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। इस घृणित कृत्य में अपने प्रियजनों को खोने वाले सभी शोकाकुल परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। ईश्वर से प्रार्थना है कि हमले में सभी घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें।"


भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल ने कहा कि यह सिर्फ एक आतंकी हमला नहीं, बल्कि इंसानियत की हत्या है। जिन्होंने अपनी जान गंवाई है, वे जम्मू-कश्मीर घूमने गए थे। उन्होंने भरोसा देते हुए कहा कि यह नया भारत है, जिसमें जघन्य कृत्य करने वालों को छोड़ा नहीं जाता है। इसके पहले भी सरकार ने आतंकियों को सबक सिखाया था। इस जघन्य कृत्य में शामिल आतंकियों को भी कड़ा सबक सिखाया जाएगा।


उन्होंने कहा कि इस घटना के तुरंत बाद केंद्रीय गृहमंत्री जम्मू-कश्मीर पहुंचकर स्थितियों का जायजा लिया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विदेश का दौरा छोटा कर वापस देश लौट आए, यह सरकार की गंभीरता को दिखाता है। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर की हालत बदल गई है, जो इन आतंकियों के आकाओं को अच्छा नहीं लग रहा था। अब कश्मीर के युवा भी इस देश की 'जन्नत' को 'जन्नत' बनाए रखना चाहते हैं।