ब्रेकिंग
पटना के PMCH में 8 साल का इंतजार खत्म! जनवरी 2027 से शुरू होगा सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल, 6 गंभीर बीमारियों का होगा इलाज✦नीतीश सेतु के बहाने यूपी में BJP का बड़ा सियासी खेल! कुर्मी वोट बैंक पर नजर, बिहार की 55 महिला नेताओं को क्यों सौंपी गई 55 सीटों की कमान?✦Patna Traffic News : गंगा स्नान के लिए पटना निकलने से पहले पढ़ लें ये खबर! 24 नवंबर को अशोक राजपथ बंद, जेपी सेतु पर 13 घंटे नो-एंट्री; जानिए कहां पार्क होगी गाड़ी✦Bihar News : पप्पू यादव के काफिले में अचानक मचा हड़कंप! कटिहार में गड्ढे में गिरी सुरक्षा गाड़ी, बाल-बाल बचे पूर्णिया सांसद✦Bihar News : बिहार के 8 नए MLC आज लेंगे शपथ, CM सम्राट चौधरी और दोनों डिप्टी सीएम रहेंगे मौजूद; जानें सभी नाम✦पटना के PMCH में 8 साल का इंतजार खत्म! जनवरी 2027 से शुरू होगा सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल, 6 गंभीर बीमारियों का होगा इलाज✦नीतीश सेतु के बहाने यूपी में BJP का बड़ा सियासी खेल! कुर्मी वोट बैंक पर नजर, बिहार की 55 महिला नेताओं को क्यों सौंपी गई 55 सीटों की कमान?✦Patna Traffic News : गंगा स्नान के लिए पटना निकलने से पहले पढ़ लें ये खबर! 24 नवंबर को अशोक राजपथ बंद, जेपी सेतु पर 13 घंटे नो-एंट्री; जानिए कहां पार्क होगी गाड़ी✦Bihar News : पप्पू यादव के काफिले में अचानक मचा हड़कंप! कटिहार में गड्ढे में गिरी सुरक्षा गाड़ी, बाल-बाल बचे पूर्णिया सांसद✦Bihar News : बिहार के 8 नए MLC आज लेंगे शपथ, CM सम्राट चौधरी और दोनों डिप्टी सीएम रहेंगे मौजूद; जानें सभी नाम

पटना : सर्जरी के बाद पता चला मरीज है कोरोना संक्रमित, अस्पताल में मचा हड़कंप

PATNA : पटना के इंदिरा गांधी हृदय रोग संस्थान में उस वक्त हड़कंप मच गया जह डॉक्टर समेत अस्पताल के कर्मियों को पता लगा कि जिस मरीज का कुछ देर पहले ऑपरेशन किया गया था, वो कोरोना पॉजिटिव पाया गया है.&

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

PATNA : पटना के इंदिरा गांधी हृदय रोग संस्थान में उस वक्त हड़कंप मच गया जह डॉक्टर समेत अस्पताल के कर्मियों को पता लगा कि जिस मरीज का कुछ देर पहले ऑपरेशन किया गया था, वो कोरोना पॉजिटिव पाया गया है. 

बिना कोरोना जांच के ही ऑपरेशन कर मरीज को पेशमेकर लगाना महंगा पड़ गया. इसके बाद लैब को सैनिटाइज किया जा रहा है, वहीं ऑपरेशन में शामिल डॉक्टर और सहायक खुद को क्वारंटाइन  करने के लिए अपने उच्च अधिकारियों के यहां चक्कर लगा रहे हैं. 

जांच रिपोर्ट आने के बाद मरीज को कोरोना वार्ड में शिफ्ट किया गया है, जहां उसका इलाज किया जा रहा है. मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि  सीने में लगातार दर्द और बिगड़ी हालत को देखते हुए 50 साल के एक मरीज को परिजन तीन दिन पहले आइजीआइसी में लाया गया था. जहां जांच के बाद डॉक्टर ने अस्थायी पेसमेकर लगाने की बात कही. मरीज को बिना कोरोना जांच किये बगैर अस्पताल के  जनरल वार्ड में भर्ती कर दिया. अगले दिन  कोरोना जांच करायी गयी, लेकिन रिपोर्ट आने के पहले ही डॉक्टरों ने सर्जरी कर पेसमेकर लगा दिया और फिर वार्ड में भर्ती कर दिया गया.   पेसमेकर लगाने के कुछ घंटे बाद ही मरीज की कोरोना रिपोर्ट आई और वह पॉजिटिव पाया गया. जनरल वार्ड में भर्ती दूसरे मरीजों को जैसे ही रात को उस मरीज के कोरोना पॉजिटिव होने की सूचना मिली, उन्होंने हंगामा करना शुरू कर दिया. वमामले की जानकारी होने के बाद देर रात मरीज को कोविड वार्ड में शिफ्ट कराया गया, फिर मामला शांत हुआ.