ब्रेकिंग
Bihar News : पटना में जाम से मिलेगी बड़ी राहत! पटना साहिब स्टेशन से जेपी गंगा पथ तक बनेगी सीधी सड़क, 52.54 करोड़ का प्रोजेक्ट तैयार✦Bihar News: पटना में जमीन के नीचे दौड़ेंगी गाड़ियां! दरभंगा-भागलपुर समेत बिहार के 8 शहरों में बनेगा अंडरग्राउंड रोड कॉरिडोर✦Bihar News: छठ घाट से लौट रहे 8 लोगों को स्कॉर्पियो ने रौंदा, बेतिया में 2 की मौत; एक ही परिवार के 4 सदस्य पटना रेफर✦Bihar News: बिहार में 21 नवंबर से बदल जाएगा सफर का रास्ता! नीतीश सेतु से मिथिला-तिरहुत के लोग बिना जाम सीधे पहुंचेंगे पटना, 30 KM घटेगी दूरी✦Bihar News: बिहार में उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, CM सम्राट चौधरी और नितिन नवीन ने भी की पूजा✦Bihar News : पटना में जाम से मिलेगी बड़ी राहत! पटना साहिब स्टेशन से जेपी गंगा पथ तक बनेगी सीधी सड़क, 52.54 करोड़ का प्रोजेक्ट तैयार✦Bihar News: पटना में जमीन के नीचे दौड़ेंगी गाड़ियां! दरभंगा-भागलपुर समेत बिहार के 8 शहरों में बनेगा अंडरग्राउंड रोड कॉरिडोर✦Bihar News: छठ घाट से लौट रहे 8 लोगों को स्कॉर्पियो ने रौंदा, बेतिया में 2 की मौत; एक ही परिवार के 4 सदस्य पटना रेफर✦Bihar News: बिहार में 21 नवंबर से बदल जाएगा सफर का रास्ता! नीतीश सेतु से मिथिला-तिरहुत के लोग बिना जाम सीधे पहुंचेंगे पटना, 30 KM घटेगी दूरी✦Bihar News: बिहार में उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, CM सम्राट चौधरी और नितिन नवीन ने भी की पूजा

NTPC की परीक्षा में धांधली को लेकर हुआ बवाल, आक्रोशित छात्रों ने ट्रेन को रोका

PATNA: बड़ी खबर राजधानी पटना से आ रही है जहां NTPC की परीक्षा में धांधली को लेकर छात्रों ने जमकर बवाल काटा। आक्रोशित छात्रों ने पटना के राजेन्द्र नगर टर्मिनल पर जमकर हंगामा कि

NTPC की परीक्षा में धांधली को लेकर हुआ बवाल, आक्रोशित छात्रों ने ट्रेन को रोका
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: बड़ी खबर राजधानी पटना से आ रही है जहां NTPC की परीक्षा में धांधली को लेकर छात्रों ने जमकर बवाल काटा। आक्रोशित छात्रों ने पटना के राजेन्द्र नगर टर्मिनल पर जमकर हंगामा किया। छात्रों के हंगामे के कारण ट्रेनों के परिचालन पर बुरा असर पड़ा है। छात्रों के हंगामे को देखते हुए राजेन्द्र नगर टर्मिनल पर भारी संख्या में पुलिस बल को तैनात कर दिया गया है। वही आरा स्टेशन पर भी छात्रों ने जमकर हंगामा मचाया। छात्रों के इस हंगामे का असर ट्रेनों के परिचालन पर भी पड़ा है। 


हजारों की संख्या में छात्र रेलवे ट्रैक पर मौजूद हैं और ट्रेनों का परिचालन बाधित कर दिया है।मिली जानकारी के अनुसार प्रदर्शनकारी छात्र पिछले 6 घंटें से ट्रैक पर बैठे हुए हैं। संबंधित अधिकारी छात्रों को समझाने में लगे हैं लेकिन आक्रोशित छात्र कुछ सुनने को तैयार नहीं है। छात्रों के आंदोलन के कारण कई सुपरफास्ट ट्रेनें विभिन्न स्टेशनों पर खड़ी हैं।


दरअसल आरआरबी ने एनटीपीसी सीबीटी-1 की परीक्षा का परिणाम जारी किया है। जिसको लेकर छात्रों में आक्रोश देखा जा रहा है। 13 पदों के लिए आयोजित परीक्षा में बोर्ड द्वारा कई पदों के लिए एक ही उम्मीदवार का चयन किया गया है। जिसके कारण कई छात्र सलेक्शन से वंचित हो गये हैं।जिसको लेकर छात्र प्रदर्शन कर रहे हैं। 


आक्रोशित छात्रों का कहना है कि रिजल्ट में जबतक सुधार नहीं होगा उनका प्रदर्शन जारी रहेगा। आक्रोशित छात्र रेल मंत्री को बुलाने की मांग पर अड़े हैं और किसी भी सूरत में मानने के तैयार नहीं हैं।

NTPC की परीक्षा में धांधली को लेकर हुआ बवाल, आक्रोशित छात्रों ने ट्रेन को रोका

टैग्स