ब्रेकिंग
Bihar News: मोकामा में नया रेल पुल तैयार, 5 अक्टूबर से दौड़ेंगी ट्रेनें; उत्तर-दक्षिण बिहार के यात्रियों को बड़ी राहत✦Anant Vs Niraj: ललन सिंह ने पार्टी में छिड़े घमासान से पल्ला झाड़ा, कहा - मैं किसी की पैरवी नहीं करता✦Bihar News: पटना से पूर्णिया अब सिर्फ 3 घंटे! 7 जिलों से गुजरेगा एक्सप्रेसवे, 60 KM घट जाएगी दूरी✦बिहार में शिक्षकों के तबादले की प्रक्रिया फिर अटकी, इस महीने ट्रांसफर पोर्टल नहीं खुलेगा✦Bihar News: पटना-पूर्णिया स्पेशल ट्रेन 16 नवंबर तक चलेगी, दुर्गा पूजा-दिवाली-छठ में यात्रियों को बड़ी राहत✦Bihar News: मोकामा में नया रेल पुल तैयार, 5 अक्टूबर से दौड़ेंगी ट्रेनें; उत्तर-दक्षिण बिहार के यात्रियों को बड़ी राहत✦Anant Vs Niraj: ललन सिंह ने पार्टी में छिड़े घमासान से पल्ला झाड़ा, कहा - मैं किसी की पैरवी नहीं करता✦Bihar News: पटना से पूर्णिया अब सिर्फ 3 घंटे! 7 जिलों से गुजरेगा एक्सप्रेसवे, 60 KM घट जाएगी दूरी✦बिहार में शिक्षकों के तबादले की प्रक्रिया फिर अटकी, इस महीने ट्रांसफर पोर्टल नहीं खुलेगा✦Bihar News: पटना-पूर्णिया स्पेशल ट्रेन 16 नवंबर तक चलेगी, दुर्गा पूजा-दिवाली-छठ में यात्रियों को बड़ी राहत

नियोजित शिक्षकों ने हड़ताल के दौरान घेर लिया मंत्री जी को, मांगें मनवाने के लिए लेट गये गाड़ी के आगे

SIWAN : सूबे के लगभग चार लाख नियोजित शिक्षकों का समान काम समान वेतन, समान सेवाशर्त की मांग को लेकर आंदोलन जारी है। नियोजित शिक्षकों का उग्र प्रदर्शन आज सीवान में देखने को मिला

FirstBihar
Anurag Goel
2 मिनट

SIWAN : सूबे के लगभग चार लाख नियोजित शिक्षकों का समान काम समान वेतन, समान सेवाशर्त की मांग को लेकर आंदोलन जारी है। नियोजित शिक्षकों का उग्र प्रदर्शन आज सीवान में देखने को मिला। हड़ताली शिक्षकों ने बिहार सरकार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पाण्डेय को घेर लिया और नारेबाजी की इतना ही नहीं शिक्षक अपनी मांगे मनवाने के लिए मंत्री के गाड़ी के आगे लेट गए।


जिले के रघुनाथपुर में आज  बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय को नियोजित शिक्षको ने न  सिर्फ उन्हें घेर ही नही लिया बल्कि उनकी गाड़ी के आगे सैंकड़ो की संख्या में शिक्षक जमीन पर लेट गए। दरअसल यह वाक्या उस वक्त का है जब रघुनाथपुर में बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय भाजपा के जन संवाद कार्यक्रम में रघुनाथपुर पहुंचे थे और जब कार्यक्रम समाप्त हुआ तो उन्हें शिक्षकों का आक्रोश झेलना पड़ा।


हालांकि स्थानीय भाजपा नेताओं के बीच बचाव के बाद मामला शांत हुआ। नेताओं ने हड़ताली शिक्षकों को समझाया तब जाकर मंगल पांडेय का रास्ता साफ हुआ।लेकिन शिक्षकों के विरोध को देख कर पुलिसवालों के हाथ-पांव जरूर फूल गए।  


टैग्स
रिपोर्टिंग
C

रिपोर्टर

Chandan Kumar

FirstBihar संवाददाता