ब्रेकिंग
बिहार में बड़ा फर्जीवाड़ा: सरकारी पोखर पर कब्जा कर कराई फर्जी रजिस्ट्री, मेयर के बेटे और डिप्टी मेयर समेत 47 लोगों के खिलाफ केसBihar News : बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा आदेश! अब बिना अनुमति सभा-जुलूस किया तो होगी कार्रवाईBihar News : 35 साल पुराने विस्फोट केस में बड़ा फैसला! पूर्व सांसद सूरजभान सिंह समेत 3 आरोपित बरीBihar News: अब नहीं बचेगा कोई अपराधी! बिहार पुलिस मुख्यालय ने सभी एसपी को जारी किए सख्त निर्देशBihar Weather Today: पटना में उमस से लोग बेहाल, दरभंगा-मधुबनी समेत कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्टबिहार में बड़ा फर्जीवाड़ा: सरकारी पोखर पर कब्जा कर कराई फर्जी रजिस्ट्री, मेयर के बेटे और डिप्टी मेयर समेत 47 लोगों के खिलाफ केसBihar News : बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा आदेश! अब बिना अनुमति सभा-जुलूस किया तो होगी कार्रवाईBihar News : 35 साल पुराने विस्फोट केस में बड़ा फैसला! पूर्व सांसद सूरजभान सिंह समेत 3 आरोपित बरीBihar News: अब नहीं बचेगा कोई अपराधी! बिहार पुलिस मुख्यालय ने सभी एसपी को जारी किए सख्त निर्देशBihar Weather Today: पटना में उमस से लोग बेहाल, दरभंगा-मधुबनी समेत कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्ट

सोशल मीडिया पर अभिव्यक्ति की आज़ादी का मामला हाईकोर्ट पहुंचा, सरकार के फैसले के खिलाफ जनहित याचिका दायर

PATNA : सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर नीतीश सरकार ने जो फैसला किया उससे अब पटना हाईकोर्ट में चुनौती दी गई है। दरअसल नीतीश सरकार ने सरकारी कर्मियों, मंत्रियों, विधायकों औ

सोशल मीडिया पर अभिव्यक्ति की आज़ादी का मामला हाईकोर्ट पहुंचा, सरकार के फैसले के खिलाफ जनहित याचिका दायर
Santosh Singh
2 मिनट

PATNA : सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर नीतीश सरकार ने जो फैसला किया उससे अब पटना हाईकोर्ट में चुनौती दी गई है। दरअसल नीतीश सरकार ने सरकारी कर्मियों, मंत्रियों, विधायकों और सांसदों के खिलाफ सोशल मीडिया, इंटरनेट पर आपत्तिजनक टिप्पणी किए जाने की स्थिति में कानूनी कार्यवाई किए जाने का फैसला किया है। पटना हाईकोर्ट में एक जनहित याचिका के जरिए चुनौती दी गई है। 


पटना हाईकोर्ट में राज्य की आर्थिक अपराध इकाई के एडीजी के हस्ताक्षर से जारी की गई अधिसूचना को आधार बनाते हुए जनहित याचिका दायर की गई है। याचिकाकर्ता सुषमा कुमारी और सिद्धार्थ सत्यम में पटना हाईकोर्ट से गुहार लगाई है कि वह सरकार के उस अधिसूचना पर रोक लगाए। जनहित याचिका की सुनवाई होने तक अधिसूचना पर फिलहाल रोक लगाने का भी आग्रह किया गया है। 


जनहित याचिका में कोर्ट से यह सवाल भी किया गया है कि क्या सरकार की तरफ से जारी किया गया सर्कुलर भारत के संविधान के अनुच्छेद 19 (2) के अनुरूप है। आपको बता दें कि सोशल मीडिया पर भ्रामक और नकारात्मक टिप्पणियों को लेकर सरकार ने पुलिस अधिकारियों को सख्त कार्रवाई का आदेश दिया है। बताया जाता है कि मुख्यमंत्री ने पुलिस मुख्यालय में समीक्षा के दौरान इसे लेकर विशेष निर्देश भी दिए थे।