ब्रेकिंग
रांची में तिरंगा यात्रा में शामिल होने से रोके गए देवेंद्र नाथ महतो, पुलिस पर धक्का-मुक्की का आरोपसप्तक्रांति एक्सप्रेस में यात्रियों की सेहत से खिलवाड़, अवैध पानी-जूस की बिक्री का खुलासा; 130 बोतलें जब्तविक्रमशिला सेतु की मरम्मत छठ तक टालने की मांग तेज, सांसद ने CM सम्राट चौधरी को पत्र लिखकर की अपीलऐतिहासिक गांधी मैदान से विकास का संकल्प, 80वें स्वतंत्रता दिवस पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के 6 बड़े ऐलान15 अगस्त को शुरू हुई थी PIN Code की कहानी, जानिए छह अंकों में कैसे छिपी होती है आपके पते की पहचान और क्या है इसका इतिहासरांची में तिरंगा यात्रा में शामिल होने से रोके गए देवेंद्र नाथ महतो, पुलिस पर धक्का-मुक्की का आरोपसप्तक्रांति एक्सप्रेस में यात्रियों की सेहत से खिलवाड़, अवैध पानी-जूस की बिक्री का खुलासा; 130 बोतलें जब्तविक्रमशिला सेतु की मरम्मत छठ तक टालने की मांग तेज, सांसद ने CM सम्राट चौधरी को पत्र लिखकर की अपीलऐतिहासिक गांधी मैदान से विकास का संकल्प, 80वें स्वतंत्रता दिवस पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के 6 बड़े ऐलान15 अगस्त को शुरू हुई थी PIN Code की कहानी, जानिए छह अंकों में कैसे छिपी होती है आपके पते की पहचान और क्या है इसका इतिहास

नीतीश सरकार ग्रेजुएशन पास करने वाली छात्राओं को नहीं दे पा रही प्रोत्साहन राशि, तेजस्वी ने विधानसभा में घेरा

PATNA : बिहार में स्नातक की परीक्षा पास करने वाले छात्राओं को नीतीश सरकार प्रोत्साहन राशि देती है. लेकिन प्रोत्साहन राशि लंबे अरसे से बिहार में छात्राओं को नहीं मिल पा रही. इस

नीतीश सरकार ग्रेजुएशन पास करने वाली छात्राओं को नहीं दे पा रही प्रोत्साहन राशि, तेजस्वी ने विधानसभा में घेरा
First Bihar
2 मिनट

PATNA : बिहार में स्नातक की परीक्षा पास करने वाले छात्राओं को नीतीश सरकार प्रोत्साहन राशि देती है. लेकिन प्रोत्साहन राशि लंबे अरसे से बिहार में छात्राओं को नहीं मिल पा रही. इस बात का खुलासा आज बिहार विधानसभा के प्रश्नोत्तर काल में हुआ. दरअसल विधायकों ने इस मामले को जब सदन में उठाया तो शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी ने खुद स्वीकार किया कि कोरोना वायरस के कारण पिछले डेढ़ साल में प्रोत्साहन राशि उन छात्राओं को नहीं मिल पाई है, जिन्होंने स्नातक की परीक्षा पास की है.


सरकार के इस जवाब के बाद नेता प्रतिपक्ष भी सदन में उठ खड़े हुए. तेजस्वी  यादव ने कहा कि सरकार यह कैसी योजना चला रही है, जिसके तहत छात्राओं को प्रोत्साहन राशि नहीं मिल पा रही. इसके बाद शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी ने कई सालों के आठवें सत्र में रख दिए. शिक्षा मंत्री ने बताया कि हम लगातार इस योजना के तहत छात्राओं को प्रोत्साहन राशि दे रहे हैं. लेकिन कोरोना वायरस के कारण थोड़ी परेशानी जरूर हुई है. 


शिक्षा मंत्री के जवाब के बाद काफी देर तक विधानसभा में विपक्षी सदस्य सरकार से सवाल पूछ रहे. तेजस्वी यादव ने सरकार पर आरोप लगाया कि केवल दिखावे के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार योजनाओं का संचालन करते हैं. जबकि हकीकत यह है कि प्रोत्साहन राशि छात्राओं को मुहैया नहीं कराई जा रही.