ब्रेकिंग
‘JDU अब नीतीश कुमार की नहीं रही, BJP ने हाईजैक किया’, अनंत सिंह-नीरज विवाद पर बोले तेजस्वी यादव✦बच्चों के विवाद ने लिया खूनी रूप, देखते ही देखते दो पक्षों में भिड़ंत; एक की मौत, कई घायल✦BIHAR में दो IAS अधिकारियों का तबादला, देखिये लिस्ट..✦ड्यूटी से गायब मिले पुलिसकर्मी, SP ने तुरंत लिया एक्शन; 2 सस्पेंड, 2 से मांगा जवाब✦जमुई सदर अस्पताल में 5 घंटे के भीतर दो महिला की मौत, मंत्री श्रेयसी सिंह ने डॉक्टरों को लगाई फटकार, कहा..लापरवाह लोगों पर होगी कार्रवाई✦‘JDU अब नीतीश कुमार की नहीं रही, BJP ने हाईजैक किया’, अनंत सिंह-नीरज विवाद पर बोले तेजस्वी यादव✦बच्चों के विवाद ने लिया खूनी रूप, देखते ही देखते दो पक्षों में भिड़ंत; एक की मौत, कई घायल✦BIHAR में दो IAS अधिकारियों का तबादला, देखिये लिस्ट..✦ड्यूटी से गायब मिले पुलिसकर्मी, SP ने तुरंत लिया एक्शन; 2 सस्पेंड, 2 से मांगा जवाब✦जमुई सदर अस्पताल में 5 घंटे के भीतर दो महिला की मौत, मंत्री श्रेयसी सिंह ने डॉक्टरों को लगाई फटकार, कहा..लापरवाह लोगों पर होगी कार्रवाई

नगर विकास एवं आवास विभाग के कार्यालय का मंत्री नीतीश मिश्रा ने किया औचक निरीक्षण, कहा..नागरिक सुविधाओं के विस्तार के लिए सरकार प्रतिबद्ध

नगर विकास एवं आवास मंत्री नीतीश मिश्रा ने विकास भवन सचिवालय स्थित विभागीय कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि सरकार शहरी विकास, आधारभूत संरचना और नागरिक सुविधाओं के विस्तार के लिए प्रतिबद्ध है।

बिहार न्यूज
विभाग का औचक निरीक्षण
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: नगर विकास एवं आवास विभाग के मंत्री नीतीश मिश्रा ने बुधवार को विकास भवन सचिवालय स्थित नगर विकास एवं आवास विभाग के कार्यालय कक्षों का औचक निरीक्षण किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि राज्य सरकार नगर विकास एवं आवास विभाग के माध्यम से शहरी विकास, आधारभूत संरचना सुदृढ़ीकरण एवं नागरिक सुविधाओं के विस्तार के लिए प्रतिबद्ध है।  

मंत्री नीतीश मिश्रा ने कहा कि विभाग की कार्य संस्कृति को अधिक प्रभावी, उत्तरदायी एवं जनोन्मुखी बनाया जाएगा, ताकि आम नागरिकों को योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ समय पर मिल सके। मंत्री श्री मिश्रा ने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पूरी निष्ठा, समर्पण एवं उत्साह के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया। साथ ही विभागीय कार्यों में पारदर्शिता, समयबद्धता एवं उत्तरदायित्व सुनिश्चित करने पर बल दिया। 


निरीक्षण के क्रम में उन्होंने विभाग के प्रधान सचिव, सचिव,  विशेष सचिव, अपर सचिव, संयुक्त सचिव समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारियों एवं कर्मचारियों के कक्षों के साथ विभिन्न शाखाओं, प्रशाखाओं एवं कार्यालय कक्षों का दौरा किया। कार्यों की प्रगति एवं कार्यप्रणाली की विस्तृत जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने विभागीय योजनाओं एवं परियोजनाओं में सहयोग कर रहे पीएमयू के कंसल्टेंट्स, डेटा एंट्री ऑपरेटरों एवं अन्य तकनीकी कर्मियों से भी बातचीत भी की।

टैग्स