ब्रेकिंग
Bihar Police : भोजपुर में वायरल VIDEO का बड़ा असर! मारपीट मामले में अपर थानाध्यक्ष लाइन हाजिर ... ✦Bihar School News : बिहार के सरकारी स्कूलों में पढ़ते हैं आपके बच्चे? 31 दिसंबर तक करा लें ये 2 जरूरी काम, शिक्षा विभाग ने जारी किया बड़ा आदेश✦UGC के नए नियमों पर सुप्रीम कोर्ट में हुई अहम सुनवाई, अदालत में केंद्र सरकार ने क्या कहा?✦मनीष कश्यप की जिंदगी में आईं अनुष्का, ABVP से लड़ चुकी हैं पटना यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव, शेयर की रोमांटिक तस्वीर✦Bihar News: सवालों के घेरे में विधान परिषद! बहाली 64 की हुई और रि-एक्जाम का आदेश सिर्फ सात के लिए...आखिर मंशा क्या है ? पटना हाईकोर्ट में शुरू हुई सुनवाई✦Bihar Police : भोजपुर में वायरल VIDEO का बड़ा असर! मारपीट मामले में अपर थानाध्यक्ष लाइन हाजिर ... ✦Bihar School News : बिहार के सरकारी स्कूलों में पढ़ते हैं आपके बच्चे? 31 दिसंबर तक करा लें ये 2 जरूरी काम, शिक्षा विभाग ने जारी किया बड़ा आदेश✦UGC के नए नियमों पर सुप्रीम कोर्ट में हुई अहम सुनवाई, अदालत में केंद्र सरकार ने क्या कहा?✦मनीष कश्यप की जिंदगी में आईं अनुष्का, ABVP से लड़ चुकी हैं पटना यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव, शेयर की रोमांटिक तस्वीर✦Bihar News: सवालों के घेरे में विधान परिषद! बहाली 64 की हुई और रि-एक्जाम का आदेश सिर्फ सात के लिए...आखिर मंशा क्या है ? पटना हाईकोर्ट में शुरू हुई सुनवाई

Bihar News: सीएम नीतीश कुमार ने एलएन मिश्र इंस्टीट्यूट का किया निरीक्षण, क्लासरूम में जाकर छात्र-छात्राओं से की बातचीत

Bihar News: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना स्थित एलएन मिश्र संस्थान का निरीक्षण किया और क्लासरूम में जाकर छात्र-छात्राओं से संवाद किया। संस्थान ने हाल के वर्षों में बेहतरीन प्लेसमेंट और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है।

Bihar News
© IPRD Bihar
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar News: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को पटना के ललित नारायण मिश्र आर्थिक विकास एवं सामाजिक परिवर्तन संस्थान के विभिन्न भागों का निरीक्षण किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने एकेडमिक ब्लॉक, टेक्निकल ब्लॉक, लैब, प्रशासनिक भवन, क्लास रूम सहित पूरे परिसर का निरीक्षण किया और वहां की व्यवस्थाओं तथा शैक्षणिक कार्यकलापों की विस्तृत जानकारी ली। क्लास रूम में उपस्थित छात्र-छात्राओं से बातचीत के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि आपलोग अच्छे से पढ़ाई करें और अपने उद्देश्य को प्राप्त करें।


निरीक्षण के दौरान शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव सह ललित नारायण मिश्र आर्थिक विकास एवं सामाजिक परिवर्तन संस्थान के निदेशक डॉ० एस० सिद्धार्थ, मुख्यमंत्री के सचिव कुमार रवि, पटना के वरीय पुलिस अधीक्षक कार्तिकेय के० शर्मा सहित अन्य वरीय अधिकारी तथा ललित नारायण मिश्र आर्थिक विकास एवं सामाजिक परिवर्तन संस्थान के शिक्षक और छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।


बता दें कि ललित नारायण मिश्र आर्थिक विकास एवं सामाजिक परिवर्तन संस्थान की स्थापना 1973 में 'बिहार इन्स्टीच्यूट ऑफ इकोनोमिक डेवलपमेन्ट' के नाम से सामाजिक-आर्थिक विकास के क्षेत्र में शोध एवं प्रबंधन के उद्देश्य से की गयी थी। संस्थान में वर्तमान में प्रोफेशनल कोर्स जो कि स्नातकोत्तर एवं स्नातक स्तर का है, संचालित किया जा रहा है। 


विगत तीन वर्षों में संस्थान ने अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 90 प्रतिशत से ज्यादा प्लेसमेंट के लक्ष्य को सफलतापूर्वक पूर्ण किया है। संस्थान प्रबंधन के क्षेत्र में पूर्वी भारत का एक अग्रणी संस्थान है। वर्ष 2025 के Times B-School सर्वे में संस्थान ने शीर्ष 15 प्रबंधन संस्थानों में अपना रैंक स्थापित किया है। संस्थान बाजार एवं कॉरपोरेट वर्ल्ड की जरूरत को ध्यान रखते हुए कोर्स का संचालन करता है। संस्थान के द्वारा गुणवत्तापूर्ण प्रबंधन तथा कम्प्यूटर की शिक्षा बाजार से काफी कम दर पर दी जा रही है। 


इसके कम फीस होने से समाज के कमजोर वर्गों के छात्र भी प्रबंधन एवं कम्प्यूटर की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा से लाभान्वित हो रहे हैं तथा कॉरपोरेट वर्ल्ड में अपना स्थान कायम कर रहे हैं। काफी संख्या में बिहार राज्य स्टूडेन्ट क्रेडिट कार्ड योजना से आच्छादित छात्र संस्थान में नामांकित हैं। संस्थान के सारे कोर्स AICTE से मान्यता प्राप्त है तथा संस्थान आर्यभट्ट ज्ञान विश्वविद्यालय, पटना से सम्बद्ध है। संस्थान में पूर्णतः क्रियाशील स्टार्टअप सेल है जो कि भावी उद्यमियों का प्रशिक्षण एवं उद्योग स्थापित किये जाने हेतु सलाह देने का कार्य करता है।


Bihar News: सीएम नीतीश कुमार ने एलएन मिश्र इंस्टीट्यूट का किया निरीक्षण, क्लासरूम में जाकर छात्र-छात्राओं से की बातचीत

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता