ब्रेकिंग
बिहार में गांजा तस्करी का खेल, लग्जरी कार में बने तहखाने से बड़ी खेप जब्त, सरगना समेत 3 गिरफ्तार✦पटना में SIR के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन: जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग तोड़ आगे बढ़े छात्र, पुलिस वैन की चाबी लेकर भागे✦Bihar News: म्युनिसिपल कमिश्नर प्रभात झा तो बड़े खिलाड़ी निकले...करोड़ों का किया खेल ! नगर विकास विभाग की जांच टीम ने खोल दी पोल, अब दर्ज होगा केस...✦NH-80 पर चलती कार बनी आग का गोला, धू-धू कर जली गाड़ी; VIDEO आया सामने✦राहुल गांधी को मानहानि केस में सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, ट्रायल कोर्ट की कार्रवाई पर रोक; महाराष्ट्र सरकार को नोटिस✦बिहार में गांजा तस्करी का खेल, लग्जरी कार में बने तहखाने से बड़ी खेप जब्त, सरगना समेत 3 गिरफ्तार✦पटना में SIR के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन: जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग तोड़ आगे बढ़े छात्र, पुलिस वैन की चाबी लेकर भागे✦Bihar News: म्युनिसिपल कमिश्नर प्रभात झा तो बड़े खिलाड़ी निकले...करोड़ों का किया खेल ! नगर विकास विभाग की जांच टीम ने खोल दी पोल, अब दर्ज होगा केस...✦NH-80 पर चलती कार बनी आग का गोला, धू-धू कर जली गाड़ी; VIDEO आया सामने✦राहुल गांधी को मानहानि केस में सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, ट्रायल कोर्ट की कार्रवाई पर रोक; महाराष्ट्र सरकार को नोटिस

नीतीश को अपना नेता नहीं मानती I.N.D.I.A, बोले गिरिराज सिंह ...महिला आरक्षण में रिजर्वशन की मांग बेबुनियादी

BEGUSARAI : नीतीश कुमार को उनका गठबंधन नेता मानेगा तभी ना वह कोई ख्वाब देखेंगे। उनको कहां कोई नेता मानने को तैयार है। उनको तो कोई संयोजक भी नहीं बनाया तो नेता क्या बनाएगा। यह बातें

 नीतीश को अपना नेता नहीं मानती I.N.D.I.A, बोले गिरिराज सिंह ...महिला आरक्षण में रिजर्वशन की मांग बेबुनियादी
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

BEGUSARAI : नीतीश कुमार को उनका गठबंधन नेता मानेगा तभी ना वह कोई ख्वाब देखेंगे। उनको कहां कोई नेता मानने को तैयार है। उनको तो कोई संयोजक भी नहीं बनाया तो नेता क्या बनाएगा। यह बातें  केंद्रीय मंत्री सह बेगूसराय सांसद गिरिराज सिंह ने कही है।


गिरीराज सिंह ने कहा कि -  जदयू के नेता नीतीश कुमार को पीएम बनाने की बात कर रहे हैं जबकि विपक्षी दलों की गठबंधन में उनका कोई नेता करने को तैयार नहीं है। यही वजह है कि अब तक उनको संयोजक भी नहीं बनाया गया। तो कहां उनको कोई नेता मानने को तैयार है।


वहीं महिला आरक्षण बिल में पिछले बार को अलग से आरक्षण नहीं दिए जाने की बातों को लेकर तेजस्वी यादव की तरफ से ईट से ईट बजाने की बात कहे जाने पर जवाब देते हुए गिरिराज सिंह ने कहा कि - अगर हम लोग आरक्षण नहीं देख रहे थे तो क्यों महिला बल का समर्थन किया जो कभी कभी बिल फाड़े थे आज क्यों समर्थन में आ गए। असल में उनको मालूम था कि मैं समर्थन नहीं भी दूंगा तो महिला आरक्षण बिल पास हो जाएगा।


तेजस्वी यादव को यदि कह रहे हैं की ईंट से ईंट बजा देंगे तो फिर उनसे पूछना चाहिए कि उन्होंने कांग्रेस का दामन क्यों थामा है। कांग्रेस पार्टी जब सप्ताह में थी तो क्यों नहीं संवैधानिक व्यवस्था की थी। संवैधानिक व्यवस्था देश में केवल एससी एसटी को ही है। इसलिए जब तक संवैधानिक व्यवस्था नहीं होगा तब तक अलग से आरक्षण कहां से मिलेगा।

उधर, बेगूसराय में शिवलिंग पर हुए हमले को लेकर सांसद गिरीराज सिंह ने कहा कि -नीतीश कुमार कहते हैं शराबबंदी है तो फिर बेगूसराय में शराब कहां से मिल रहा था और वहां कहां से शराब पार्टी हो रही थी। अब हिंदुओं को जागना होगा और अपने लड़ाई खुद लड़नी होगी।

रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता