ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : पटना MLC चुनाव में कुर्मी वोट का बड़ा खेल! नीरज की जीत क्यों बनी निशांत की प्रतिष्ठा का सवाल? अनंत सिंह की बगावत ने बढ़ाई सबकी टेंशन✦Bihar Navratri : महाकाली-महालक्ष्मी-महासरस्वती एक साथ विराजमान, बड़ी पटन देवी में नवरात्र की रातों का क्या है रहस्य?✦Bihar News: अनंत सिंह से भिड़े नीरज कुमार, अब गिनाने लगे बूथ के वोट; बोले- हमने तो JDU को जिताया!✦शारदीय नवरात्र आज से शुरू, गज पर सवार होकर आएंगी मां दुर्गा; 10 दिन होगी देवी की आराधना, जानें अष्टमी से दशमी तक का पूरा विधान✦Bihar News: बिहार के अफसर ध्यान दें! बैठक में गायब रहने से 7 दिन पहले देनी होगी सूचना, मुख्य सचिव की सख्त हिदायत✦Bihar MLC Election 2026 : पटना MLC चुनाव में कुर्मी वोट का बड़ा खेल! नीरज की जीत क्यों बनी निशांत की प्रतिष्ठा का सवाल? अनंत सिंह की बगावत ने बढ़ाई सबकी टेंशन✦Bihar Navratri : महाकाली-महालक्ष्मी-महासरस्वती एक साथ विराजमान, बड़ी पटन देवी में नवरात्र की रातों का क्या है रहस्य?✦Bihar News: अनंत सिंह से भिड़े नीरज कुमार, अब गिनाने लगे बूथ के वोट; बोले- हमने तो JDU को जिताया!✦शारदीय नवरात्र आज से शुरू, गज पर सवार होकर आएंगी मां दुर्गा; 10 दिन होगी देवी की आराधना, जानें अष्टमी से दशमी तक का पूरा विधान✦Bihar News: बिहार के अफसर ध्यान दें! बैठक में गायब रहने से 7 दिन पहले देनी होगी सूचना, मुख्य सचिव की सख्त हिदायत

जनता दरबार : नीतीश के सामने खुली स्वास्थ्य विभाग की पोल, कोरोना से मौत होने पर नहीं मिल रहा मुआवज़ा

PATNA : मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार पटना में 'जनता के दरबार में मुख्‍यमंत्री' कार्यक्रम में लोगों की समस्‍याएं सुन रहे. कार्यक्रम में दूर-दूर से आए लोग अपनी स

जनता दरबार : नीतीश के सामने खुली स्वास्थ्य विभाग की पोल, कोरोना से मौत होने पर नहीं मिल रहा मुआवज़ा
First Bihar
2 मिनट

PATNA : मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार पटना में 'जनता के दरबार में मुख्‍यमंत्री' कार्यक्रम में लोगों की समस्‍याएं सुन रहे. कार्यक्रम में दूर-दूर से आए लोग अपनी समस्याएं सुना रहे हैं. आज शिक्षा, स्वास्थ्य, समाज कल्याण, वित्त और श्रम संसाधन विभाग से जुड़े मामलों की सुनवाई हो रही है. ज्यादातर मामले स्वास्थ्य और शिक्षा विभाग से जुड़े आ रहे हैं.


कोरोना से मौत के बाद मुआवजा नहीं मिलने का कई मामला सामने आया. जिस पर सीएम नीतीश ने संबंधित अधिकारियों को फटकार लगाई और कहा कि कैसे चूक हो जा रही है.  खबर लिखे जाने तक इस तरह के 12 मामले आ चुके हैं. नीतीश कुमार के अधिकारी उनके सामने झूठ बोल रहे हैं. इसको लेकर नीतीश कुमार ने समीक्षा बैठक भी की थी.


स्वास्थ्य और स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड के बाद सबसे अधिक शिकायतें समाज कल्‍याण विभाग से जुड़ी समेकित बाल विकास परियोजना (आंगनबाड़ी) की आईं. कई लोगों ने आंगनबाड़ी और आइसीडीएस के कार्यालय में गलत तरीके से बहाली की शिकायत की. इस बीच मुख्‍यमंत्री लोगों को संबंधित अधिकारी के पास भेजते रहे. एक बार उन्‍होंने संबंधित अधिकारी को फोन लगाकर कहा कि वे सभी लोगों की शिकायतें ठीक से सुनें और समझें.

टैग्स