ब्रेकिंग
पूर्व वार्ड पार्षद अनिल यादव गोलीकांड: मास्टरमाइंड शंकर राय यूपी से गिरफ्तार, दो शूटर भी पकड़े गए✦श्राद्ध कर्म के दौरान बड़ा हादसा, सुखनई नदी में डूबने से एक ही परिवार के 5 सदस्यों की मौत ✦पूर्वी चंपारण में टूटा मनरेगा का रिंग बांध, गंडक के बढ़ते जलस्तर से कई इलाकों में फैला बाढ़ का पानी✦TRE-4 का फॉर्म भरना है? साइबर कैफे जाने की जरूरत नहीं, घर बैठे 10-15 मिनट में ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन✦टेंपो में छिपाकर ले जा रहे थे विदेशी शराब की बड़ी खेप, पुलिस ने महिला समेत 2 को दबोचा✦पूर्व वार्ड पार्षद अनिल यादव गोलीकांड: मास्टरमाइंड शंकर राय यूपी से गिरफ्तार, दो शूटर भी पकड़े गए✦श्राद्ध कर्म के दौरान बड़ा हादसा, सुखनई नदी में डूबने से एक ही परिवार के 5 सदस्यों की मौत ✦पूर्वी चंपारण में टूटा मनरेगा का रिंग बांध, गंडक के बढ़ते जलस्तर से कई इलाकों में फैला बाढ़ का पानी✦TRE-4 का फॉर्म भरना है? साइबर कैफे जाने की जरूरत नहीं, घर बैठे 10-15 मिनट में ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन✦टेंपो में छिपाकर ले जा रहे थे विदेशी शराब की बड़ी खेप, पुलिस ने महिला समेत 2 को दबोचा

Bihar: नवादा जिले को नीतीश ने दी बड़ी सौगात, बाईपास सड़क और ROB बनने से मिलेगी जाम से मुक्ति, मगध को अंग क्षेत्र से जोड़ने की योजना

नवादा में बाईपास सड़क और आरओबी बनने के बाद जाम की समस्या खत्म हो जाएगी। हिसुआ-नवादा-जमुई स्टेट हाईवे पर बाइपास बनने के बाद अब लोगों को नवादा बाजार जाना नहीं पड़ेगा। हिसुआ जाने वाले सीधे बाईपास के रास्ते जमुई, लखीसराय, शेखपुरा जा सकेंगे।

BIHAR
जाम से मिलेगी मुक्ति
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

Bypass Road Construction in Nawada: नवादा में जाम की समस्या से लोग परेशान रहते हैं। वारसलीगंज से नवादा होकर यदि किसी को जाना होता है तब नवादा बाजार में घंटों जाम में फंसना पड़ जाता है। कई घंटों तक गाड़ियां सड़कों पर रेंगते रहती है। लोगों की इस समस्या को देखते हुए अब सरकार नवादा में बाइपास का निर्माण करने जा रही है। 



हिसुआ-नवादा-जमुई स्टेट हाईवे पर बाइपास बनने के बाद अब लोगों को नवादा बाजार जाना नहीं पड़ेगा। हिसुआ जाने वाले सीधे बाईपास के रास्ते जमुई, लखीसराय, शेखपुरा जा सकेंगे। इससे मगध से अंग क्षेत्र की कनेक्टिविटी भी बढ़ेगी। लोगों को जाम की समस्या से मुक्ति मिलेगी। 



बता दें कि बिहार में सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है। एक जिले को दूसरे जिसे से जोड़ने के लिए सड़कों का निर्माण कराया जा रहा है। मगध को अंग क्षेत्र से जोड़ने के लिए बाईपास का निर्माण कराया जाएगा। इसके साथ ही आरओबी का भी निर्माण होगा। इस बाइपास से यात्रा करना लोगों के लिए आसान होगा उन्हें जाम में घंटों जुझना नहीं पड़ेगा। 



मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने प्रगति यात्रा के दौरान इसकी घोषणा की है। अब नवादा बाईपास सड़क का निर्माण निर्माण हिसुआ-नवादा-जमुई स्टेट हाईवे पर कराया जाएगा। नवादा में स्टेट हाईवे 08 पर बाईपास बनाने की घोषणा सीएम नीतीश ने की है। प्रगति यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने नवादा जिले को एक बड़ी सौगात दी है।