ब्रेकिंग
जिन शिक्षकों की सेवा दो साल या उससे कम बची है, उनका नहीं होगा तबादला: शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारीजहानाबाद में उफान पर चार नदियां, बाढ़ का खतरा बढ़ा, निचले इलाकों में प्रशासन ने जारी किया अलर्टCM सम्राट ने पूर्वी चंपारण के लिए की बड़ी घोषणा, शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए मुख्यमंत्री ने शिक्षाविद् आलोक शर्मा को किया सम्मानित...भूमि सुधार विभाग में 13 अधिकारियों पर कार्रवाई, मंत्री दिलीप जायसवाल का बड़ा एक्शनपटना मेट्रो को बड़ी कामयाबी, मोइन-उल-हक से पटना जंक्शन तक 5.2 किमी अंडरग्राउंड टनलिंग पूरीजिन शिक्षकों की सेवा दो साल या उससे कम बची है, उनका नहीं होगा तबादला: शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारीजहानाबाद में उफान पर चार नदियां, बाढ़ का खतरा बढ़ा, निचले इलाकों में प्रशासन ने जारी किया अलर्टCM सम्राट ने पूर्वी चंपारण के लिए की बड़ी घोषणा, शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए मुख्यमंत्री ने शिक्षाविद् आलोक शर्मा को किया सम्मानित...भूमि सुधार विभाग में 13 अधिकारियों पर कार्रवाई, मंत्री दिलीप जायसवाल का बड़ा एक्शनपटना मेट्रो को बड़ी कामयाबी, मोइन-उल-हक से पटना जंक्शन तक 5.2 किमी अंडरग्राउंड टनलिंग पूरी

नीतीश कुमार ने बुला ली बड़ी बैठक, कल देंगे मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 17 नवंबर को कैबिनेट की बैठक बुलाई है, जिसमें मंत्रिमंडल भंग करने पर मुहर लगेगी। इसके तुरंत बाद वे राजभवन जाकर राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंपेंगे और नई सरकार के गठन की प्रक्रिया शुरू होगी।

बिहार
मंत्रिपरिषद की बैठक कल
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कल 17 नवंबर को कैबिनेट की बैठक बुलाई है। सोमवार की सुबह 11:30 बजे मंत्रिपरिषद की बैठक मुख्य सचिवालय स्थित मंत्रिमंडल कक्ष में होगी। 


कैबिनेट की बैठक में मंत्रिमंडल भंग करने पर मुहर लगेगी। कैबिनेट की मीटिंग के तुरंत बाद नीतीश कुमार राजभवन जाएंगे। राजभवन जाकर नीतीश कुमार राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान को अपना इस्तीफा सौंपेगे। इस्तीफे के बाद नई सरकार के गठन की प्रक्रिया औपचारिक रूप से शुरू हो जाएगी।


बिहार में नई सरकार गठन की प्रक्रिया 17 नवंबर दिन सोमवार से औपचारिक रूप से शुरू होगी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कैबिनेट की बैठक के बाद अपना इस्तीफा राज्यपाल को सौंपेंगे। इसके बाद एनडीए विधायक दल की बैठक में नेता का चयन किया जाएगा, जिसके बाद नीतीश कुमार सरकारी गठन का दावा पेश करेंगे। शपथ ग्रहण समारोह इस बार 19 नवंबर को गांधी मैदान में होने जा रहा है।


सोमवार को राज्य कैबिनेट की बैठक में वर्तमान विधानसभा को भंग करने का प्रस्ताव पारित किया जाएगा। बैठक में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व के प्रति आभार भी व्यक्त किया जाएगा। बैठक समाप्त होते ही नीतीश कुमार राजभवन जाकर औपचारिक रूप से इस्तीफा सौंपेंगे और फिर मुख्यमंत्री आवास लौटकर एनडीए विधायक दल की बैठक की अध्यक्षता करेंगे। 


विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद वह उसी शाम सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे। एनडीए की प्रचंड बहुमत वाली नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह को लेकर चर्चा तेज है। राजभवन की बजाय गांधी मैदान में 19 नवंबर को शपथ ग्रहण समारोह होगा। इससे पहले भी दो अवसरों पर नीतीश कुमार ने गांधी मैदान में ही मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है।


नीतीश कुमार ने बुला ली बड़ी बैठक, कल देंगे मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा

टैग्स