ब्रेकिंग
Bihar News: बिहार बोर्ड ने जारी किया मैट्रिक-इंटर सेंटअप परीक्षा का शेड्यूल, नवंबर में होंगी परीक्षाएं; इस गलती पर नहीं मिलेगा एडमिट कार्ड✦Bihar News : सीतामढ़ी में धान की थ्रेसर मशीन बनी काल, पत्नी को बचाने दौड़े पति की भी गई जान; एक साथ दो मौतों से गांव में मचा कोहराम✦Bihar News: कटिहार में महादलित बस्ती पहुंचे DM आशुतोष द्विवेदी, जमीन पर बैठकर खाया खरना का प्रसाद; 200 महिलाओं को बांटी साड़ी✦Bihar News : अयोध्या से जनकपुर धाम तक चलेगी ट्रेन, बिहार के 5 जिलों से गुजरेगी; जयनगर से नेपाल में करेगी एंट्री✦Bihar News: पिता नीतीश कुमार के साथ छठ के खरना में शामिल हुए स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार, 7 सर्कुलर रोड आवास पर ग्रहण किया प्रसाद✦Bihar News: बिहार बोर्ड ने जारी किया मैट्रिक-इंटर सेंटअप परीक्षा का शेड्यूल, नवंबर में होंगी परीक्षाएं; इस गलती पर नहीं मिलेगा एडमिट कार्ड✦Bihar News : सीतामढ़ी में धान की थ्रेसर मशीन बनी काल, पत्नी को बचाने दौड़े पति की भी गई जान; एक साथ दो मौतों से गांव में मचा कोहराम✦Bihar News: कटिहार में महादलित बस्ती पहुंचे DM आशुतोष द्विवेदी, जमीन पर बैठकर खाया खरना का प्रसाद; 200 महिलाओं को बांटी साड़ी✦Bihar News : अयोध्या से जनकपुर धाम तक चलेगी ट्रेन, बिहार के 5 जिलों से गुजरेगी; जयनगर से नेपाल में करेगी एंट्री✦Bihar News: पिता नीतीश कुमार के साथ छठ के खरना में शामिल हुए स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार, 7 सर्कुलर रोड आवास पर ग्रहण किया प्रसाद

नीतीश कैबिनेट की बैठक में 10 एजेंडों पर लगी मुहर, कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए

PATNA : इस वक्त एक बड़ी खबर पटना से सामने आ रही है. मुख्य सचिवालय में चल रही नीतीश कैबिनेट की अहम बैठक खत्म हो गई है. बैठक में 10 एजेंडों पर मुहर लगी है. इस बैठक में कई महत्वपू

नीतीश कैबिनेट की बैठक में 10 एजेंडों पर लगी मुहर, कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए
First Bihar
2 मिनट

PATNA : इस वक्त एक बड़ी खबर पटना से सामने आ रही है. मुख्य सचिवालय में चल रही नीतीश कैबिनेट की अहम बैठक खत्म हो गई है. बैठक में 10 एजेंडों पर मुहर लगी है. इस बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए हैं. बिहार खनिज (समानुदान, अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण निवारण) नियमावली में संशोधन की स्वीकृति दी गई है. 


शुक्रवार को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में हुई मंत्रिपरिषद की इस अहम बैठक में 10 एजेंडों पर मुहर लगी है. आगामी विधानसभा सत्र को लेकर कैबिनेट की बैठक में चर्चा हुई है. कैबिनेट सचिवालय की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक बिहार विधानमंडल का मॉनसून सत्र 26 जुलाई से 30 जुलाई तक आयोजित होने वाला है. बिहार विधानसभा के तृतीय सत्र और बिहार विधान परिषद् के 198वें सत्र (मानसून) के औपबंधिक कार्यक्रम की स्वीकृति दी गई है.


जल-जीवन- हरियाली अभियान के तहत गंगा जल उद्वह योजना को लेकर कुल 4174 करोड़ 81 लाख रूपये के कार्यान्वयन और गया, बोधगया और  राजगीर शहरों में जल वितरण का कार्य इस योजना के अधीन जल संसाधन विभाग द्वारा कराये जाने की स्वीकृति दी गई है. साथ ही सामान्य प्रशासन विभाग बिहार सरकार के अधीन विभिन्न लिपिकीय संवर्गों में निम्नवर्गीय लिपिक के पद पर अनुकम्पा के आधार पर नियुक्ति के लिए उपलब्ध पदों के बन्धेज के प्रावधान को समाप्त करने का निर्णय लिया गया है.


कालाजार उन्मूलन के लिए कीटनाशक का छिड़काव कराने को लेकर हैंड कम्प्रेशन पम्प की खरीद डब्लूएचओ के माध्यम से कराने और केंद्र सरकार के ग्रांट्स इन ऐड से दो करोड़ रूपये WHO को हस्तान्तरित करने की स्वीकृति दी गई है. सामान्य प्रशासन विभाग बिहार उच्च न्यायालय के भूतपूर्व मुख्य न्यायाधीशों और भूतपूर्व न्यायाधीशों की घरेलू सहायता (संशोधन) नियमावली, 2021 की स्वीकृति दी गई है.