ब्रेकिंग
चिराग पासवान ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को लिखा पत्र, UGC समेत 6 मांगों पर की पुनर्विचार की अपील‘किसी भी वक्त जारी हो सकता है TRE4 का नोटिफिकेशन’, शिक्षा मंत्री ने अभ्यर्थियों से की यह अपीलदिल्ली-रांची के बाद अब बिहार की बारी, आज से अभ्यर्थियों का महाआंदोलन; लालू प्रसाद की अपील - तानाशाही के खिलाफ एकजुट होंAK47 से फायरिंग पर मुख्यमंत्री क्यों चुप्पी साधे हुए हैं? सम्राट सरकार से तेजस्वी यादव ने पूछे 15 तीखे सवालबाबू साहब का रात वाला उतरा नहीं था: तेजस्वी यादव पर भड़के जीतन राम मांझी, बोले- लालू-राबड़ी को श्रद्धांजलि कब देंगे?चिराग पासवान ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को लिखा पत्र, UGC समेत 6 मांगों पर की पुनर्विचार की अपील‘किसी भी वक्त जारी हो सकता है TRE4 का नोटिफिकेशन’, शिक्षा मंत्री ने अभ्यर्थियों से की यह अपीलदिल्ली-रांची के बाद अब बिहार की बारी, आज से अभ्यर्थियों का महाआंदोलन; लालू प्रसाद की अपील - तानाशाही के खिलाफ एकजुट होंAK47 से फायरिंग पर मुख्यमंत्री क्यों चुप्पी साधे हुए हैं? सम्राट सरकार से तेजस्वी यादव ने पूछे 15 तीखे सवालबाबू साहब का रात वाला उतरा नहीं था: तेजस्वी यादव पर भड़के जीतन राम मांझी, बोले- लालू-राबड़ी को श्रद्धांजलि कब देंगे?

स्वास्थ्य मंत्री बनने के बाद इस्कॉन मंदिर पहुंचे निशांत कुमार, पूजा-अर्चना कर श्री राधा बांके बिहारी जी से लिया आशीर्वाद

सम्राट चौधरी सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार में पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को स्वास्थ्य विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। मंत्री बनने के बाद निशांत कुमार इस्कॉन मंदिर पहुंचे और बिहार के विकास का संकल्प दोहराया।

बिहार न्यूज
भगवान की शरण में स्वास्थ्य मंत्री
© रिपोर्टर
Jitendra Vidyarthi
4 मिनट

PATNA: बिहार में पिछले महीने बनी सम्राट चौधरी की सरकार का आज मंत्रिमंडल विस्तार हुआ। पिछले महीने सरकार बनी थी तो मुख्यमंत्री और दो डिप्टी सीएम ने ही शपथ लिया था। करीब 22 दिनों तक ये तीन नेता ही बिहार चलाते रहे। आज 32 मंत्रियों ने ऐतिहासिक गांधी मैदान में देश के प्रधानमंत्री की उपस्थिति में पद और गोपनीयता की शपथ ली। दोपहर में शपथ ग्रहण और शाम होते ही इन 32 मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा कर दिया गया।


 पूर्व सीए नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को बिहार का स्वास्थ्य मंत्री बनाया गया है। स्वास्थ्य मंत्री बनाए जाने की खबर मिलते ही निशांत कुमार सबसे पहले इस्कॉन टेंपल पहुंच गये। जहां उन्होंने पूजा-पाठ कर भगवान से आशीर्वाद लिया। निशांत कुमार ने इस दौरान श्री राधा बांके बिहारी जी से बिहार की सुख-शांति और समृद्धि की कामना की।


 निशांत कुमार ने फर्स्ट बिहार से बातचीत करते हुए कहा कि बिहारवासियों का प्रेम और स्नेह मिल रहा है, इसके लिए जनता को धन्यवाद देता हूं। आदरणीय सम्राट चौधरी के नेतृत्व में काम करेंगे। जन-जन तक पिताजी की नीतियों को पहुंचाएंगे। उज्जव और आधुनिक बिहार बनाएंगे। पांच साल में एक करोड़ युवाओं को नौकरी देंगे।  


मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कैबिनेट विस्तार के बाद बिहार सरकार के सभी मंत्रियों के बीच मंत्रालयों और विभागों का बंटवारा कर दिया है। सीएम सम्राट चौधरी ने गृह विभाग अपने पास रखा है। पूर्व सीएम नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को पहली बार मंत्री बनने के बाद स्वास्थ्य मंत्रालय मिला है। पिछली सरकार में डिप्टी सीएम रहे विजय कुमार सिन्हा का विभाग बदल दिया गया है। अब विजय सिन्हा कृषि मंत्रालय के मंत्री बनाए गए हैं। पिछली कैबिनेट में उनके पास राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग की जिम्मेदारी थी। भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल अब राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री होंगे। वह पहले भी यह विभाग संभाल चुके हैं।


मंत्रिमंडल के विस्तार से लेकर विभागों के बंटवारे में एनडीए के पांचों घटक दलों के बीच पुराना फार्मूला ही कायम रहा. लेकिन, नीतीश के कुर्सी छोड़ने के दौरान राजनीति में कदम रखने वाले उनके बेटे निशांत कुमार के लिए जेडीयू औऱ बीजेपी के बीच विभागों की अदला बदली हुई. जेडीयू ने बीजेपी से एक विभाग लिया तो बदले में बीजेपी को दो विभाग सौंपे. 


बिहार में जब भी जेडीयू औऱ बीजेपी की सरकार रही है, स्वास्थ्य विभाग बीजेपी के पास रहा है. लेकिन 2005 के बाद ऐसा पहली बार हुआ है कि स्वास्थ्य विभाग जेडीयू के कोटे में गया है. जेडीयू ने इस दफे नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार के लिए खास तौर पर बीजेपी से स्वास्थ्य विभाग लिया. बदले में बीजेपी को दो विभाग सौंपा गया.