ब्रेकिंग
Bihar News: वैशाली नाव हादसा: 13 बच्चों की मौत के बाद राघोपुर CO पर गिरी गाज, नावों की फिटनेस जांच क्यों नहीं हुई?✦Bihar News: बिहार में अक्टूबर का वेतन चाहिए तो 22 अक्टूबर तक कराएं डेटा सत्यापन, शिक्षा विभाग का निर्देश✦Bihar Pharmacist Vacancy 2026: बिहार में 1600+ पदों पर बहाली का रास्ता साफ, D.Pharma अनिवार्य; B.Pharma वालों के लिए भी खुशखबरी✦Bihar MLC Election: 7 टेबल पर होगी पटना शिक्षक सीट की गिनती, जानें बाकी 7 सीटों का पूरा प्लान✦Bihar News: पटना शिक्षा विभाग में 76.71 लाख की हेराफेरी! डिजिटल लॉगइन के दुरुपयोग का आरोप, लिपिक सस्पेंड✦Bihar News: वैशाली नाव हादसा: 13 बच्चों की मौत के बाद राघोपुर CO पर गिरी गाज, नावों की फिटनेस जांच क्यों नहीं हुई?✦Bihar News: बिहार में अक्टूबर का वेतन चाहिए तो 22 अक्टूबर तक कराएं डेटा सत्यापन, शिक्षा विभाग का निर्देश✦Bihar Pharmacist Vacancy 2026: बिहार में 1600+ पदों पर बहाली का रास्ता साफ, D.Pharma अनिवार्य; B.Pharma वालों के लिए भी खुशखबरी✦Bihar MLC Election: 7 टेबल पर होगी पटना शिक्षक सीट की गिनती, जानें बाकी 7 सीटों का पूरा प्लान✦Bihar News: पटना शिक्षा विभाग में 76.71 लाख की हेराफेरी! डिजिटल लॉगइन के दुरुपयोग का आरोप, लिपिक सस्पेंड

तेज रफ्तार हाइवा ने मोपेड सवार को रौंदा, मौके पर हुई दर्दनाक मौत; गुस्साए लोगों ने किया भारी बवाल

Bihar News: कटिहार के पोठिया थाना क्षेत्र में NH-31 पर तेज रफ्तार हाइवा की चपेट में आने से मोपेड सवार 55 वर्षीय व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने शव रखकर सड़क जाम कर दिया और मुआवजे की मांग को लेकर प्रदर्शन किया।

Bihar News
© Reporter
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar News: कटिहार के पोठिया थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग-31 पर रविवार सुबह डुमर चौक स्थित श्री श्याम धर्म कांटा के समीप हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में मोपेड सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रखकर टायर जलाते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग को जाम कर दिया तथा मुआवजे की मांग करने लगे। जाम के कारण करीब तीन घंटे तक आवागमन पूरी तरह बाधित रहा।


जानकारी के अनुसार, बरारी थाना क्षेत्र के मरघिया गांव निवासी 55 वर्षीय मो. अब्दुल लतीफ रविवार सुबह मक्का बेचकर मोपेड से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान करीब 10:30 बजे पूर्णिया से कुरसेला की ओर जा रही एक तेज रफ्तार और अनियंत्रित हाइवा ट्रक, ओवरटेक करने के दौरान उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी भीषण थी कि उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।


हादसे के बाद हाइवा अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे, चापाकल तथा एक साइकिल को क्षतिग्रस्त करते हुए सड़क से नीचे उतर गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों की भारी भीड़ मौके पर जुट गई। आक्रोशित लोगों ने चालक को पकड़ लिया और उसके साथ मारपीट भी की, हालांकि बाद में स्थानीय लोगों के हस्तक्षेप से स्थिति को शांत कराया गया।


मौत की खबर मिलते ही मृतक के परिजन और ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंच गए। गुस्साए लोगों ने शव को सड़क पर रखकर राष्ट्रीय राजमार्ग-31 को जाम कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने टायर जलाकर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की और उचित मुआवजे की मांग की। इस दौरान जाम हटाने पहुंची पुलिस की डायल-112 वाहन को भी लोगों ने सड़क किनारे गड्ढे में धकेल दिया, जिससे कुछ समय के लिए स्थिति तनावपूर्ण हो गई।


घटना की सूचना पर कोढ़ा सर्किल इंस्पेक्टर साजिद आलम, पोठिया थानाध्यक्ष नवीन कुमार, अपर थानाध्यक्ष अमित कुमार तथा कुरसेला थाना पुलिस दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने परिजनों और ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत कराया, जिसके बाद करीब तीन घंटे बाद जाम समाप्त हुआ और यातायात बहाल हो सका।


पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं हाइवा चालक को गिरफ्तार कर वाहन को जब्त कर लिया गया है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। हादसे के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे गांव में शोक का माहौल है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता