ब्रेकिंग
होम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली होम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली

नीतू चंद्रा की छुट्टी: TV पर राजनीति की बात करना पड़ गया भारी, चुनाव आयोग ने स्वीप आइकॉन पद से हटाया

काउंटिंग के दिन LIVE टीवी पर राजनीतिक बयान देने के बाद चुनाव आयोग ने अभिनेत्री नीतू चंद्रा को SVEEP आइकॉन पद से हटा दिया। आयोग ने इसे आचार संहिता के खिलाफ बताते हुए आदेश जारी किया।

बिहार
राजनीति बतियाने पर छुट्टी
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: बिहार विधानसभा चुनाव की काउंटिंग के दिन टीवी चैनलों पर LIVE आकर राजनीतिक बातें करना अभिनेत्री नीतू चंद्रा को भारी पड़ गया। इसका वीडियो सामने आने के बाद चुनाव आयोग ने एक्ट्रेस नीतू चंद्रा को मतदाता जागरण के स्वीप आइकॉन पद से हटा दिया।


बता दें कि चुनाव आयोग ने नीतू चंद्रा, पंकज झा, चंदन राय और क्रांति प्रकाश को मतदान के लिए मतदाताओं को जागरूक करने के लिए ब्रांड एंबैसडर बनाया था। रिजल्ट के दिन टीवी चैनल पर पर नीतू चंद्रा जंगलराज की बातें करती नजर आईं थीं।


 इस दौरान नीतू चंद्रा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तारीफ की थी। राजनीतिक बातें करने का वीडियो सामने आने के बाद स्टेट स्वीप आइकॉन की भूमिका से सुश्री नीतू चन्द्रा को हटा दिया गया। इसे लेकर निर्वाचन आयोग ने लेटर भी जारी कर दिया। 


अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, प्रशांत कुमार सीएच ने यह आदेश जारी किया। लेटर में इस बात का जिक्र है कि जब नीतू चंद्रा को राज्य का स्टेट स्वीप आईकॉन बनाया गया था, तब उन्होंने अंदरटेकिंग दी थी कि स्वीप आइकॉन के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान वह किसी भी प्रकार का राजनीतिक बयानवाजी, राजनीतिक गतिविधि, राजनीतिक मंच का प्रयोग, मीडिया या सामाजिक माध्यमों से चुनाव से संबंधित अनाधिकृत टिप्पणी नहीं करेंगी। 


लेकिन आपने एक न्यूज चैनेल पर टिप्पणियां दी है. आपके इस कृत्य से निष्पक्ष एवं पारदर्शी निर्वाचन प्रक्रिया की छवि पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने से इनकार नहीं किया जा सकता है। इस परिस्थिति को देखते हुए आपको (नीतू चंद्रा) स्टेट स्वीप आइकॉन के रूप में नामांकन को तत्काल प्रभाव से समाप्त किया जाता है। 

नीतू चंद्रा की छुट्टी: TV पर राजनीति की बात करना पड़ गया भारी, चुनाव आयोग ने स्वीप आइकॉन पद से हटाया

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें