ब्रेकिंग
अनंत सिंह की विधायकी खत्म कराने की जल्दबाजी, सजा के बावजूद राजू सिंह पर कार्रवाई क्यों नहीं? पप्पू यादव ने उठाए सवाल✦बिहार में शिक्षा विभाग की DPO पर शिकंजा, रूबी कुमारी के 4 ठिकानों पर EOU की रेड, भ्रष्टाचार से बनाई अकूत संपत्ति✦निर्दलीय MLC को पार्टी में शामिल कराने पर बढ़ा विवाद, संजय सरावगी ने NDA को बताया एकजुट, BJP-JDU के रिश्ते ठीक हैं?✦नेपाल में लैंडिंग के दौरान दो हेलिकॉप्टरों की टक्कर, भारतीय मूल के एक व्यक्ति की मौत✦बिहार पुलिस की बड़ी रेड: घर से मिले 12.33 लाख कैश और मादक पदार्थ, पिता-पुत्र समेत 3 गिरफ्तार; असम तक फैला ड्रग सिंडिकेट✦अनंत सिंह की विधायकी खत्म कराने की जल्दबाजी, सजा के बावजूद राजू सिंह पर कार्रवाई क्यों नहीं? पप्पू यादव ने उठाए सवाल✦बिहार में शिक्षा विभाग की DPO पर शिकंजा, रूबी कुमारी के 4 ठिकानों पर EOU की रेड, भ्रष्टाचार से बनाई अकूत संपत्ति✦निर्दलीय MLC को पार्टी में शामिल कराने पर बढ़ा विवाद, संजय सरावगी ने NDA को बताया एकजुट, BJP-JDU के रिश्ते ठीक हैं?✦नेपाल में लैंडिंग के दौरान दो हेलिकॉप्टरों की टक्कर, भारतीय मूल के एक व्यक्ति की मौत✦बिहार पुलिस की बड़ी रेड: घर से मिले 12.33 लाख कैश और मादक पदार्थ, पिता-पुत्र समेत 3 गिरफ्तार; असम तक फैला ड्रग सिंडिकेट

NEET के बाद केंद्र के एक और विभाग में फर्जीवाड़ा: जाली सर्टिफिकेट पर नौकरी पाने वाले 19 कर्मी सेवा से मुक्त, जांच के बाद हुआ एक्शन

MOTIHARI: नीट पेपर लीक कांड को लेकर पूरे देश में माहौल गर्म हो गया है। पेपर लीक की जांच का जिम्मा सीबीआई को सौंप दिया गया है। सीबीआई की टीम ने जांच भी शुरू कर दी है और कई लोगों को

NEET के बाद केंद्र के एक और विभाग में फर्जीवाड़ा: जाली सर्टिफिकेट पर नौकरी पाने वाले 19 कर्मी सेवा से मुक्त, जांच के बाद हुआ एक्शन
Mukesh Srivastava
2 मिनट

MOTIHARI: नीट पेपर लीक कांड को लेकर पूरे देश में माहौल गर्म हो गया है। पेपर लीक की जांच का जिम्मा सीबीआई को सौंप दिया गया है। सीबीआई की टीम ने जांच भी शुरू कर दी है और कई लोगों को इस मामले में गिरफ्तार भी किया जा चुका है। नीट के बाद अब केंद्र की मोदी सरकार ने पोस्टल विभाग में फर्जी बहाली की भी जांच शुरू कर दी है।


जांच के बाद पूर्वी चंपारण में 19 फर्जी सर्टिफिकेट पर नौकरी कर रहे कर्मचारियों को सरकारी नौकरी से वंचित कर दिया है। पोस्टल विभाग में नए बहाल डाककर्मी के सर्टिफिकेट की जांच कराई गई तो 19 कर्मियों के सर्टिफिकेट फर्जी निकले हैं। जिसमें 16 कर्मी जम्मू कश्मीर और 3 ने प. बंगाल से अपना सर्टिफिकेट बनवाए थे। सबसे खास बात यह रही कि जम्मू कश्मीर से प्रमाणपत्र लाये सभी अभ्यर्थियों का एक ही अंक 495   अंकित था।


डाक अधीक्षक डॉक्टर आशुतोष आदित्य ने बताया कि पूर्वी चंपारण में एक बड़ा रैकेट काम कर रहा है, जो फर्जी सर्टिफिकेट लाकर पोस्टल विभाग में लोगों की नौकरी लगाता है। उनके सर्टिफिकेट की जांच की गई है। फर्जी सर्टिफिकेट पर नौकरी हासिल करने वाले लोगों के खिलाफ विभिन्न थानों में केस दर्ज कराया गया है और 19 डाक कर्मियों को सेवा से मुक्त कर दिया गया है। वहीं और भी डाक कर्मियों की जांच की जा रही है। जो लोग भी इसमें सलिप्त होंगे उन पर कार्रवाई की जाएगी।

रिपोर्ट- सोहराब आलम