ब्रेकिंग
बिहार के 'सच्चे सेवक' सम्मान समारोह का FIRST BIHAR ने किया आयोजन, 17 रियल हीरो को CM सम्राट चौधरी ने किया सम्मानित, बोले..‘रील नहीं, रियल हीरो बनें’BIHAR MVI TRANSFER: परिवहन विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला, देखिये पूरी लिस्टBPSC TRE 4: 32,388 शिक्षक पदों के लिए आवेदन का नया नोटिस जारी, इस दिन से शुरू होगा रजिस्ट्रेशनजमुई जैसी घटना दरभंगा में दोहराने की कोशिश, परीक्षा देने जा रही नाबालिग छात्रा को जबरन बाइक पर बिठाने का प्रयासनदी के पास झाड़ियों में छिपे थे नंदन यादव और हरेराम यादव, पुलिस पहुंची तो करने लगे फायरिंग; जानिए.. एनकाउंटर की पूरी कहानीबिहार के 'सच्चे सेवक' सम्मान समारोह का FIRST BIHAR ने किया आयोजन, 17 रियल हीरो को CM सम्राट चौधरी ने किया सम्मानित, बोले..‘रील नहीं, रियल हीरो बनें’BIHAR MVI TRANSFER: परिवहन विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला, देखिये पूरी लिस्टBPSC TRE 4: 32,388 शिक्षक पदों के लिए आवेदन का नया नोटिस जारी, इस दिन से शुरू होगा रजिस्ट्रेशनजमुई जैसी घटना दरभंगा में दोहराने की कोशिश, परीक्षा देने जा रही नाबालिग छात्रा को जबरन बाइक पर बिठाने का प्रयासनदी के पास झाड़ियों में छिपे थे नंदन यादव और हरेराम यादव, पुलिस पहुंची तो करने लगे फायरिंग; जानिए.. एनकाउंटर की पूरी कहानी

नवादा में जहरीली शराब का कहर जारी, एक और मौत के बाद फूटा लोगों का गुस्सा

NAWADA :नवादा में लगातार जहरीली शराब से मौत का सिलसिला जारी है. लगतार तीसरे दिन नवादा में जहरीली शराब पीने से एक युवक की मौत हो गई. मृतक की पहचान गोंदापुर निवासी संजय यादव के 16 साल के

नवादा में जहरीली शराब का कहर जारी, एक और मौत के बाद फूटा लोगों का गुस्सा
Anamika
2 मिनट

NAWADA :नवादा में लगातार जहरीली शराब से मौत का सिलसिला जारी है. लगतार तीसरे  दिन नवादा में जहरीली शराब पीने से एक युवक की मौत हो गई.  मृतक की पहचान गोंदापुर निवासी संजय यादव के 16 साल के बेटे आकाश यादव के रुप में की गई है.इसके साथ ही नवादा में मरने वालों की संख्या 13 पहुंच गई है. 

नवादा में 13 लोगों की मौत के बाद स्थानीय लोग आक्रोशित हो गए हैं. स्थानीय लोगों का कहना है कि सभी मौत शराब पीने से हुई है, लेकिन पुलिस इसे छुपाने के लिए डायरिया से मौत बता रही है. जबकि जिनकी भी मौत हुई है उन्होंने देशी दारू पी थी और वह जहरीली थी.

जहरीली शराब से 13 लोगों की मौत की बात करते हुए ग्रामीण लगातार नीतीश सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं और कह रहे हैं कि ऐसी कैसी शराबबंदी है, जिसमें लोगों को आसानी से शराब मिल रही है और लोग इसे पी कर मौत के मुंह में जा रहे हैं. सरकार इसकी जांच करे और डायरिया से मौत कहकर अपनी नाकमयाबी छुपानी बंद करे. 

 मृतक आकाश के परिजनों ने बताया कि होली के अगले दिन उसने शराब पी थी और बुधवार की सुबह उसका सिर घुमने लगा और उसे दिखाई देना बंद हो गया. जिसके बाद उसे इलाज के लिए पटना लाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. आकाश की मौत की खबर मिलते ही स्थानीय लोग आक्रोशित हैं और सदर अस्पताल में जमा हो गए हैं. वहीं नवादा में एक और मौत की खबर मिलते ही मौके पर पुलिस के आलाअधिकारी पहुंचे हैं और जांच में जुट गए हैं. 

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SONU KUMAR

FirstBihar संवाददाता