ब्रेकिंग
खराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्ट

नवादा के आयुष ने UPSC में लहराया परचम, कोरोना के दौरान भी जारी था पढ़ाई

NAWADA: सोमवार को संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) के सिविल सेवा परीक्षा 2021 के अंतिम परिणामों की घोषणा की गई, जिसमें बिहार के कई अभ्यर्थियों ने अपना परचम लहराया। नवादा के काशीचक के बेलड़

नवादा के आयुष ने UPSC में लहराया परचम, कोरोना के दौरान भी जारी था पढ़ाई
First Bihar
2 मिनट

NAWADA: सोमवार को संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) के सिविल सेवा परीक्षा 2021 के अंतिम परिणामों की घोषणा की गई, जिसमें बिहार के कई अभ्यर्थियों ने अपना परचम लहराया। नवादा के काशीचक के बेलड़ गांव के आयुष वत्स ने पहले प्रयास में यूपीएससी की परीक्षा में 74 वां रैंक प्राप्त किया, जो उनके और उनके परिवार के लिए एक बड़ी कामयाबी है। 



बताया जा रहा है कि आयुष ने कोरोना संक्रमण के दौरान सेल्फ स्टडी के जरिए सफलता पाई हैं। उनका फैमिली बैकग्राउंड भी काफी अच्छा है। उनकी मां निशा सिंह गर्ल्स स्कूल की प्रिंसिपल हैं, जबकि पिता तरुण कुमार बीईओ से रिटायर्ड हैं। यूपीएससी का रिजल्ट आने के बाद से उनके घर रिश्तेदारों की भीड़ जुट रही है, जो लगातार आयुष को बधाई और शुभकामना देने पहुंच रहे हैं। 



आपको बता दें कि कटिहार के शुभंकर प्रत्यूष पाठक को 11वीं रैंक तो वही मुंगेर की अंशु प्रिया यादव को 16वीं रैंक मिला है। खगड़िया के पौरुष खेरिया ने 542वां रैक लाकर जिले का नाम रोशन किया है। वही पटना के बिस्कोमान कॉलोनी के रहने वाले आशीष ने 23वां स्थान हासिल किया है। जबकि कटिहार के अमन को 88 वां रैंक मिला है। रोहतास के अमन आकाश ने 360वां रैंक हासिल किया है। जबकि मुजफ्फरपुर के विशाल कुमार को 484वां रैक मिला है। वही  मुजफ्फरपुर के ही मीनापुर के टेंगराहां के अभिनव कुमार को 146 रैंक मिला है। सुपौल जिले से शिक्षक पुत्र विद्यासागर ने इस परीक्षा में 272वां स्थान प्राप्त किया है। सहरसा की शैलजा ने 83वां रैंक तो वही औरंगाबाद की शुभ्रा ने UPSC में 197 वां रैंक हासिल किया है। 

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें