ब्रेकिंग
Bihar News : SVU की रेड के बाद बिहार के इंजीनियर का पलटवार, बोले- 'कर्ज लेकर खरीदी संपत्तियां, एजेंसी के दावे गलत'Bihar News: दानापुर-जोगबनी वंदे भारत का नया ठहराव, पाटलिपुत्र स्टेशन पर रुकेगी ट्रेन; नोट कर लें टाइमिंगBihar News : WhatsApp चैट ने खोला सिपाही भर्ती का राज! पास कराने के नाम पर मोटी रकम का खेल; मुख्य सरगना अमित कुमार की तलाशBihar Police: महिला जवानों को मिलेंगे RAF-CRPF जैसे सुरक्षा उपकरण, पत्थरबाजी से एसिड अटैक तक बचावबिहार में दो नए औद्योगिक पार्क से बदलेगी औद्योगिक तस्वीर, 95 हजार से अधिक रोजगार का दावा; जानिए सम्राट सरकार का पूरा प्लानBihar News : SVU की रेड के बाद बिहार के इंजीनियर का पलटवार, बोले- 'कर्ज लेकर खरीदी संपत्तियां, एजेंसी के दावे गलत'Bihar News: दानापुर-जोगबनी वंदे भारत का नया ठहराव, पाटलिपुत्र स्टेशन पर रुकेगी ट्रेन; नोट कर लें टाइमिंगBihar News : WhatsApp चैट ने खोला सिपाही भर्ती का राज! पास कराने के नाम पर मोटी रकम का खेल; मुख्य सरगना अमित कुमार की तलाशBihar Police: महिला जवानों को मिलेंगे RAF-CRPF जैसे सुरक्षा उपकरण, पत्थरबाजी से एसिड अटैक तक बचावबिहार में दो नए औद्योगिक पार्क से बदलेगी औद्योगिक तस्वीर, 95 हजार से अधिक रोजगार का दावा; जानिए सम्राट सरकार का पूरा प्लान

Junior Engineer Missing: पथ निर्माण विभाग के जूनियर इंजीनियर लापता, डिप्रेशन का थे शिकार

Junior Engineer Missing: बिहार के नवादा में जूनियर इंजीनियर निर्मल कुमार 14 मई से लापता, हरे हाफ पैंट और सफेद बनियान में निकले थे। पुलिस जांच में जुटी, डिप्रेशन में थे जेई।

Junior Engineer Missing
प्रतीकात्मक
© Meta
Deepak Kumar
Deepak Kumar
2 मिनट

Junior Engineer Missing: बिहार के नवादा में पथ निर्माण विभाग के एक जूनियर इंजीनियर निर्मल कुमार के लापता होने से हड़कंप मच गया है। निर्मल 14 मई 2025 की शाम नवादा के न्यू एरिया यमुना पथ स्थित अपने आवास से हरे रंग का हाफ पैंट और सफेद बनियान पहनकर निकले थे, और तब से उनका कोई पता नहीं चल पाया है। पुलिस और परिजन उनकी तलाश में जुटे हैं, लेकिन अभी तक कोई सुराग नहीं मिला है।


45 वर्षीय निर्मल कुमार, जो मूल रूप से पटना जिले के पंडारक गांव के निवासी हैं और शशांक तिवारी के पुत्र हैं, वर्तमान में नवादा में पथ निर्माण विभाग के कार्यालय में जूनियर इंजीनियर के पद पर कार्यरत हैं। 14 मई की शाम करीब 6:10 बजे वे अपने घर से हरे हाफ पैंट और सफेद बनियान में निकले थे। परिजनों के अनुसार, उनका मोबाइल फोन घर पर ही छूट गया था, जिसके चलते उनसे संपर्क नहीं हो पाया। रात भर परिजनों और आसपास के लोगों ने उनकी खोजबीन की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।


15 मई की सुबह निर्मल की पत्नी ने नवादा के नगर थाने में उनकी गुमशुदगी की प्राथमिकी दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस ने तलाश शुरू कर दी। पुलिस तकनीकी संसाधनों का उपयोग कर रही है और जेई के आने-जाने के संभावित मार्गों पर लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है। नवादा पुलिस ने लोगों से अपील की है कि यदि निर्मल के बारे में कोई जानकारी मिले, तो नगर थाना के मोबाइल नंबर 9431822274 पर सूचना दें। पुलिस के अनुसार, निर्मल कुमार पिछले कुछ दिनों से डिप्रेशन में थे और उनका इलाज चल रहा था।