ब्रेकिंग
Bihar News: मोकामा में नया रेल पुल तैयार, 5 अक्टूबर से दौड़ेंगी ट्रेनें; उत्तर-दक्षिण बिहार के यात्रियों को बड़ी राहत✦Anant Vs Niraj: ललन सिंह ने पार्टी में छिड़े घमासान से पल्ला झाड़ा, कहा - मैं किसी की पैरवी नहीं करता✦Bihar News: पटना से पूर्णिया अब सिर्फ 3 घंटे! 7 जिलों से गुजरेगा एक्सप्रेसवे, 60 KM घट जाएगी दूरी✦बिहार में शिक्षकों के तबादले की प्रक्रिया फिर अटकी, इस महीने ट्रांसफर पोर्टल नहीं खुलेगा✦Bihar News: पटना-पूर्णिया स्पेशल ट्रेन 16 नवंबर तक चलेगी, दुर्गा पूजा-दिवाली-छठ में यात्रियों को बड़ी राहत✦Bihar News: मोकामा में नया रेल पुल तैयार, 5 अक्टूबर से दौड़ेंगी ट्रेनें; उत्तर-दक्षिण बिहार के यात्रियों को बड़ी राहत✦Anant Vs Niraj: ललन सिंह ने पार्टी में छिड़े घमासान से पल्ला झाड़ा, कहा - मैं किसी की पैरवी नहीं करता✦Bihar News: पटना से पूर्णिया अब सिर्फ 3 घंटे! 7 जिलों से गुजरेगा एक्सप्रेसवे, 60 KM घट जाएगी दूरी✦बिहार में शिक्षकों के तबादले की प्रक्रिया फिर अटकी, इस महीने ट्रांसफर पोर्टल नहीं खुलेगा✦Bihar News: पटना-पूर्णिया स्पेशल ट्रेन 16 नवंबर तक चलेगी, दुर्गा पूजा-दिवाली-छठ में यात्रियों को बड़ी राहत

नवादा में डायल 112 के चालक की दर्दनाक मौत, तेज रफ्तार ई-रिक्शा की टक्कर से गई जान

नवादा में डायल 112 के चालक और रिटायर्ड आर्मी जवान शिव शंकर सिंह की तेज रफ्तार ई-रिक्शा की टक्कर से मौत हो गई। हादसे के बाद पुलिस विभाग में शोक की लहर दौड़ गई, जबकि आरोपी चालक मौके से फरार हो गया।

बिहार न्यूज
परिजनों में मचा कोहराम
© रिपोर्टर
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

NAWADA: बिहार के नवादा जिले के नगर थाना क्षेत्र स्थित पुलिस लाइन के पास रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में डायल 112 में तैनात ड्राइवर शिव शंकर सिंह की मौत हो गई। तेज रफ्तार ई-रिक्शा ने उन्हें पीछे से जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन-फानन में उन्हें अस्पताल ले जाया गया लेकिन अस्पताल पहुंचने के बाद ही उनकी मौत हो गयी। इस घटना से पुलिस कर्मियों के बीच शोक का माहौल है। पुलिस विभाग में शोक की लहर दौड़ गई है।


मृतक शिव शंकर सिंह नारदीगंज के रहने वाले थे और रिटायर्ड आर्मी जवान भी थे। बताया जा रहा है कि हादसे के बाद सहयोगियों और स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तत्काल नवादा सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।


पुलिस अधिकारियों ने लिया घटनास्थल और अस्पताल का जायजा

घटना की सूचना मिलते ही नवादा एसपी अभिनव धीमान, एसडीपीओ हुलास कुमार और नगर थाना प्रभारी उमाशंकर सिंह सदर अस्पताल पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी ली। पुलिस अधिकारियों ने मृतक के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया।


परिवार में मचा कोहराम, पुलिस विभाग में शोक

शिव शंकर सिंह की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। साथी पुलिसकर्मियों ने बताया कि शिव शंकर सिंह हमेशा मदद के लिए तत्पर रहते थे और अपने व्यवहार के कारण विभाग में काफी सम्मानित थे।


ई-रिक्शा जब्त, चालक फरार

पुलिस ने हादसे में शामिल ई-रिक्शा को जब्त कर लिया है, जबकि चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में छापेमारी कर रही है। मामले की जांच जारी है।


टैग्स