ब्रेकिंग
पटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमपटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम

राजगीर जंगल में लगी भीषण आग, वैभारगिरी में लगी आग पर अबतक काबू नहीं पाया जा सका

NALANDA : राजगीर के वैभारगिरी जंगल में भीषण आग लगी है। शनिवार को लगी इस आग पर अब तक काबू नहीं पाया जा सका है। इससे भीषण आग में वन संपदा को भारी नुकसान पहुंचा है। वैभारगिरि पर

राजगीर जंगल में लगी भीषण आग, वैभारगिरी में लगी आग पर अबतक काबू नहीं पाया जा सका
Santosh Singh
2 मिनट

NALANDA : राजगीर के वैभारगिरी जंगल में भीषण आग लगी है। शनिवार को लगी इस आग पर अब तक काबू नहीं पाया जा सका है। इससे भीषण आग में वन संपदा को भारी नुकसान पहुंचा है। वैभारगिरि पर जंगल में कोनार नगर गांव के सामने से लेकर मार्क्सवादी नगर तक एक किलोमीटर से अधिक दूरी में आग लगी है। इसमें लाखों रुपये की बेशकीमती लकड़ियां व जड़ी-बूटी जलकर राख हो गयी। 


ग्रामीणों ने बताया कि यह आग शनिवार की सुबह से ही लगी हुई है। हालांकि वन विभाग के कर्मी आग को पीट-पीटकर बुझाने का भरसक प्रयास कर रहे हैं। लोगों ने कहा कि गर्मी आते ही हर साल राजगीर के जंगलों व पहाड़ों पर आग लगने का सिलसिला शुरू हो जाता है। इससे हर साल लाखों रुपये की जड़ी-बूटी व लकड़ी जलकर राख हो जाती है। 


इसके बाद भी वन विभाग या सरकार द्वारा अब तक इसपर काबू पाने के लिए कोई नयी तकनीक नहीं खोजी गयी है। इस अगलगी में जंगल में रहने वाले छोटे-छोटे जानवर से लेकर पक्षी तक को भागना पड़ता है। इलाके के गांवों से भी लोग आसानी से रात में देख सकते हैं। लोगों ने कहा कि यह काफी सालों से ऐसा होता रहता है। वहीं कुछ जानकार लोग यह भी कहते हैं कि लकड़ी चुनने वाले लोग कभी-कभार जंगल में बीड़ी पीकर फेंक देते हैं। इससे भी यह आग लगने की घटना होती है। वहीं किसी की राय यह होती है कि यह लकड़ी के घर्षण से होता है। डीएफओ डॉ. नेशामणि ने बताया कि आग लगने की सूचना मिली है। वन विभाग के कर्मी लगातार इसे बुझाने का प्रयास कर रहे हैं। इसमें कोई पशु हताहत नहीं हुआ है।