NALANDA: जन सुराज के संस्थापक और बांकीपुर के विधायक प्रशांत किशोर (PK) ने एमएलसी चुनाव को लेकर नालंदा में आयोजित स्नातक संवाद कार्यक्रम के दौरान बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने लोगों से जाति और धर्म से ऊपर उठकर शिक्षा, रोजगार, शिक्षकों के सम्मान और वेतनमान के मुद्दे पर वोट देने की अपील की।
पीके ने कहा कि अब लोगों को तय करना है कि वे सम्राट चौधरी की बेलगाम व्यवस्था में रहना चाहते हैं या उस पर अंकुश लगाना चाहते हैं।
सम्राट चौधरी पर बयान को लेकर दी चुनौती
सम्राट चौधरी को लेकर अपने वायरल बयान पर सफाई देते हुए प्रशांत किशोर ने कहा कि उनकी बातों को घुमाकर पेश नहीं किया जाना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि सम्राट चौधरी सातवीं कक्षा में फेल हैं और सात लोगों की हत्या के आरोप में जेल जा चुके हैं।
पीके ने कहा कि अगर थाने में ही विधायक और सांसद तय करने लगें कि कौन आरोपी है और उसे गोली मार दी जाए, तो इसी तर्क से सम्राट चौधरी को भी अपराधी कहा जा सकता है। उन्होंने चुनौती देते हुए कहा कि यदि उन्होंने कुछ गलत कहा है, तो सम्राट चौधरी की सरकार उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज करा सकती है। उन्होंने कहा, "हम यहीं हैं।"
सम्राट चौधरी को लेकर वायरल हो अधूरे बयान पर मीडिया से पीके बोले कि हमारी बात को घुमाइए मत, रोज कह रहा हूं कि सम्राट चौधरी अनपढ़ हैं, 7वीं फेल हैं और 7 लोगों की हत्या के आरोप में जेल काटकर आए हैं, अगर थाने में MLA-MP तय करने लगें कि कौन आरोपी है और उसे गोली मार दी जाए, तो उस हिसाब से सम्राट चौधरी भी अपराधी हो जाएंगे, अगर हमने गलत कहा है, तो सम्राट चौधरी की सरकार है, केस कर दे, हम यहीं हैं
जन सुराज के वायरल वीडियो पर भी दी प्रतिक्रिया
जन सुराज को लेकर वायरल हो रहे एक वीडियो और कथित भ्रामक प्रचार पर प्रशांत किशोर ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने दानिश इकबाल को भाजपा का मीडिया प्रभारी बताते हुए सवाल उठाया कि क्या भाजपा का मीडिया प्रभारी जन सुराज की तारीफ करेगा?
पीके ने कहा कि देश में भाजपा से ज्यादा पैसा किसके पास है? केंद्र में सरकार भाजपा की है, दिल्ली में शासन भाजपा का है और बड़े उद्योगपति भी उसके साथ हैं, फिर जन सुराज पर पैसा बांटने के आरोप क्यों लगाए जा रहे हैं? उन्होंने लोगों से वायरल वीडियो की सच्चाई खुद जांचने की अपील की।





