ब्रेकिंग
तेजस्वी यादव छुट्टी मनाने विदेश से बिहार आए हैं, युवा चेतना सुप्रीमो रोहित सिंह ने साधा निशाना, कहा..जल्द ही फिर विदेश चले जाएंगेBihar IAS Transfer: आधा दर्जन IAS अधिकारियों के प्रभार में बदलाव, अनिल कुमार को भवन निर्माण निगम की जिम्मेदारी जमुई में पहली बार महिला IPS अधिकारी बनीं SDPO, दीप्ति मोनाली ने संभाला कार्यभारबिहार पुलिस सेवा के 3 अधिकारियों का तबादला, कुंदन कुमार बने पटना के SP प्रशासन; देखें पूरी लिस्टBihar Ips Transfer: सम्राट सरकार ने 10 आईपीएस अफसरों का किया ट्रांसफऱ, दो अफसर बने SP तो 8 को SDPO के पद पर मिली पोस्टिंग, लिस्ट देखें...तेजस्वी यादव छुट्टी मनाने विदेश से बिहार आए हैं, युवा चेतना सुप्रीमो रोहित सिंह ने साधा निशाना, कहा..जल्द ही फिर विदेश चले जाएंगेBihar IAS Transfer: आधा दर्जन IAS अधिकारियों के प्रभार में बदलाव, अनिल कुमार को भवन निर्माण निगम की जिम्मेदारी जमुई में पहली बार महिला IPS अधिकारी बनीं SDPO, दीप्ति मोनाली ने संभाला कार्यभारबिहार पुलिस सेवा के 3 अधिकारियों का तबादला, कुंदन कुमार बने पटना के SP प्रशासन; देखें पूरी लिस्टBihar Ips Transfer: सम्राट सरकार ने 10 आईपीएस अफसरों का किया ट्रांसफऱ, दो अफसर बने SP तो 8 को SDPO के पद पर मिली पोस्टिंग, लिस्ट देखें...

मामूली विवाद ने लिया खूनी रूप, फायरिंग में 25 वर्षीय युवक की मौत; भाई गंभीर रूप से घायल

Bihar Crime News: नालंदा के थरथरी थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात गोतिया के बीच चल रहा विवाद अचानक फायरिंग में बदल गया। गोली लगने से 25 वर्षीय युवक की मौत हो गई, जबकि उसका भाई गंभीर रूप से घायल है। घटना के बाद गांव में तनाव है और पुलिस पूरे मामले...

मामूली विवाद ने लिया खूनी रूप, फायरिंग में 25 वर्षीय युवक की मौत; भाई गंभीर रूप से घायल
Ramakant kumar
3 मिनट

नालंदा के थरथरी थाना क्षेत्र के संतन बिगहा गांव में मंगलवार की देर रात गोतिया के बीच चल रहा विवाद फायरिंग में बदल गया. घटना में गोली लगने से 25 वर्षीय संजीव कुमार यादव की मौत हो गई, जबकि उनके भाई कविन्द्र यादव गंभीर रूप से घायल हो गए. घायल का अस्पताल में इलाज चल रहा है. घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है.


बताया जा रहा है कि मंगलवार रात करीब 11 बजे संतन बिगहा गांव में दो पक्षों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया. इसी दौरान फायरिंग की घटना हुई. गोली लगने से संजीव कुमार यादव और उनके भाई कविन्द्र यादव घायल हो गए. दोनों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां संजीव कुमार यादव की इलाज के दौरान मौत हो गई.


दो दिन पहले धान के खेत में हुआ था विवाद

ग्रामीणों के अनुसार, दो दिन पहले धान के खेत में निकौनी करने के दौरान नंदु यादव और भोनु यादव के बीच विवाद हुआ था. इसके बाद नंदु यादव के समर्थन में कुछ लोग भोनु यादव के घर पहुंचे थे. इसी दौरान विवाद और बढ़ गया था.


बताया जाता है कि मंगलवार को दो दिन पहले हुए विवाद को लेकर दोबारा झगड़ा करने से मिथिलेश यादव ने लोगों को मना किया था. इसी बात को लेकर मिथिलेश यादव और नंदु यादव के बीच विवाद हो गया. देखते ही देखते मामला बढ़ गया और फायरिंग हो गई.


गोली लगने से दो भाई घायल

फायरिंग के दौरान संजीव कुमार यादव और उनके भाई कविन्द्र यादव को गोली लगी. दोनों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया. इलाज के दौरान संजीव कुमार यादव की मौत हो गई, जबकि कविन्द्र यादव का इलाज जारी है.


घटना के बाद गांव में तनाव

घटना की जानकारी मिलते ही थरथरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की. ग्रामीणों के अनुसार विवाद में शामिल दोनों पक्षों के लोग आपस में गोतिया हैं. मामूली विवाद से शुरू हुआ मामला कुछ ही देर में हिंसक हो गया और फायरिंग तक पहुंच गया.


थरथरी थानाध्यक्ष अरविन्द कुमार ने बताया कि पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. फायरिंग के कारणों और घटना में शामिल लोगों की पहचान को लेकर ग्रामीणों से पूछताछ की जा रही है. पुलिस घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है और आगे की कार्रवाई की जा रही है.