ब्रेकिंग
अररिया सिविल कोर्ट को 10 सितंबर से पहले आतंकी हमले की धमकी, ई-मेल मिलने के बाद बढ़ाई गई सुरक्षा प्रशांत किशोर के अभिनंदन समारोह में बिजली गुल: अंधेरे में पॉकेटमारों ने किया हाथ साफ, आधा भाषण देकर पटना रवाना हुए PKविजिलेंस ने भ्रष्ट कार्यपालक अभियंता को 1 लाख रुपये घूस लेते किया गिरफ्तार, ठेकेदार से 3 लाख की मांगी थी रिश्वत, गिरफ्तारी के बाद पटना आवास पर छापाBuxar Crime: 12 नाबालिग छात्राओं से अश्लील हरकत करने वाले सस्पेंड दोनों शिक्षकों की अब जाएगी नौकरी, शिक्षा मंत्री ने गिरफ्तारी के दिये निर्देश‘वोडाफोन के पग कुत्ते की तरह पीछे-पीछे नहीं चल सकती पत्नी’, मद्रास हाईकोर्ट ने तलाक पर लगाई मुहरअररिया सिविल कोर्ट को 10 सितंबर से पहले आतंकी हमले की धमकी, ई-मेल मिलने के बाद बढ़ाई गई सुरक्षा प्रशांत किशोर के अभिनंदन समारोह में बिजली गुल: अंधेरे में पॉकेटमारों ने किया हाथ साफ, आधा भाषण देकर पटना रवाना हुए PKविजिलेंस ने भ्रष्ट कार्यपालक अभियंता को 1 लाख रुपये घूस लेते किया गिरफ्तार, ठेकेदार से 3 लाख की मांगी थी रिश्वत, गिरफ्तारी के बाद पटना आवास पर छापाBuxar Crime: 12 नाबालिग छात्राओं से अश्लील हरकत करने वाले सस्पेंड दोनों शिक्षकों की अब जाएगी नौकरी, शिक्षा मंत्री ने गिरफ्तारी के दिये निर्देश‘वोडाफोन के पग कुत्ते की तरह पीछे-पीछे नहीं चल सकती पत्नी’, मद्रास हाईकोर्ट ने तलाक पर लगाई मुहर

बिहार में दरिंदगी की हद पार: नशे में धुत पति ने पत्नी की बेरहमी से हत्या, खुशियों का माहौल मातम में बदला

Bihar Crime News: नालंदा से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक व्यक्ति ने घरेलू विवाद के दौरान अपनी पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी। इस घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है और एक बार फिर...

बिहार में दरिंदगी की हद पार: नशे में धुत पति ने पत्नी की बेरहमी से हत्या, खुशियों का माहौल मातम में बदला
Ramakant kumar
3 मिनट

Bihar Crime News: बिहार के नालंदा जिले से एक ऐसी दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसने इंसानियत को शर्मसार कर दिया। बेन थाना क्षेत्र के गड़ेरिया-बेलदारीपर गांव में एक पति ने नशे की हालत में अपनी ही पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी। यह घटना उस समय हुई जब घर में शादी की खुशियां मनाई जा रही थीं, लेकिन देखते ही देखते वही घर चीख-पुकार और मातम में बदल गया।


मृतका की पहचान 35 वर्षीय सुमंती देवी के रूप में हुई है, जबकि आरोपी उसका पति लालू चौहान है, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि आरोपी अक्सर गांजा के नशे में रहता था और इसी हालत में उसने इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया।


घटना के पीछे की वजह एक मामूली घरेलू विवाद बताया जा रहा है। 25 अप्रैल को आरोपी की बहन की शादी होने वाली थी, जिसको लेकर घर में तैयारियां चल रही थीं। इसी दौरान किसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच कहासुनी शुरू हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि बात मारपीट तक पहुंच गई।


प्रत्यक्षदर्शियों और परिजनों के अनुसार, जब सुमंती देवी ने पति के गाली-गलौज का विरोध किया तो लालू चौहान बेकाबू हो गया। वह पहले पत्नी को पीटने लगा। डर के मारे सुमंती पड़ोस के एक घर में जाकर छिप गई, लेकिन आरोपी वहां भी पहुंच गया। उसने बाल पकड़कर पत्नी को बाहर खींचा और बेरहमी से मारपीट की।


इसके बाद आरोपी ने क्रूरता की सारी हदें पार कर दीं। उसने सुमंती को जमीन पर गिरा दिया, उसके सीने पर बैठ गया और सिलबट्टे से उसके सिर और छाती पर लगातार वार करता रहा। गंभीर चोटों के कारण सुमंती ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।


इस पूरी घटना का सबसे दर्दनाक पहलू यह रहा कि इस हैवानियत का गवाह उनका 11 वर्षीय बेटा भी बना। बेटे ने ही पुलिस को पूरी घटना की जानकारी दी, जिसके बाद सच्चाई सामने आई।


घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि इलाके में नशे का अवैध कारोबार कैसे चल रहा है और आरोपी को गांजा कहां से मिल रहा था।


ग्रामीणों का कहना है कि इलाके में नशे का धंधा खुलेआम चलता है, लेकिन शिकायत करने पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं होती। उल्टा शिकायत करने वालों को ही धमकियों का सामना करना पड़ता है।