ब्रेकिंग
Bihar News : ऑटो-ई-रिक्शा वालों के लिए जरूरी खबर! पटना में बदला रूट, चिड़ियाघर के पास लेना होगा यू-टर्नBihar Board का बड़ा फैसला: छात्रों को मिलेगी 24 घंटे सवाल पूछने की सुविधा, जानें कैसे करेगा कामBPSC TRE 4 में बढ़ेंगे शिक्षक पद? शिक्षा विभाग ने मांगी नई रिक्तियां, नोटिफिकेशन का इंतजार बढ़ाBihar weather : बिहार में आज मौसम दिखाएगा अपना रौद्र रूप! 2 जिलों में भारी बारिश, 18 में आंधी-बिजली का अलर्टविक्रमशिला सेतु पर इस दिन से वाहनों की आवाजाही होगी बंद, समानांतर पॉन्टून ब्रिज बनाने की केंद्र से मांगBihar News : ऑटो-ई-रिक्शा वालों के लिए जरूरी खबर! पटना में बदला रूट, चिड़ियाघर के पास लेना होगा यू-टर्नBihar Board का बड़ा फैसला: छात्रों को मिलेगी 24 घंटे सवाल पूछने की सुविधा, जानें कैसे करेगा कामBPSC TRE 4 में बढ़ेंगे शिक्षक पद? शिक्षा विभाग ने मांगी नई रिक्तियां, नोटिफिकेशन का इंतजार बढ़ाBihar weather : बिहार में आज मौसम दिखाएगा अपना रौद्र रूप! 2 जिलों में भारी बारिश, 18 में आंधी-बिजली का अलर्टविक्रमशिला सेतु पर इस दिन से वाहनों की आवाजाही होगी बंद, समानांतर पॉन्टून ब्रिज बनाने की केंद्र से मांग

Bihar crime news : 5000 रुपये के कर्ज को लेकर युवक की गोली मारकर हत्या, मातम का माहौल; जांच में जुटी पुलिस

"नालंदा के डम्बर बिगहा गांव में 21 वर्षीय सौरभ कुमार की 5,000 रुपये के कर्ज विवाद में गोली मारकर हत्या। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया और एफएसएल जांच शुरू की। अपराधियों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी।"

Bihar crime news : 5000 रुपये के कर्ज को लेकर युवक की गोली मारकर हत्या, मातम का माहौल; जांच में जुटी पुलिस
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

Bihar crime news : बिहार के नालंदा जिले के मानपुर थाना क्षेत्र में अपराधियों के हौसले बढ़ते जा रहे हैं। ताजा मामला डम्बर बिगहा गांव का है, जहां 21 वर्षीय युवक सौरभ कुमार की केवल 5,000 रुपये के कर्ज को लेकर गोली मारकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। घटना ने पूरे गांव में सनसनी मचा दी है।


घटना के अनुसार, बीती रात मृतक को कॉल करके घर से बाहर बुलाया गया। सौरभ कुमार की मां ने बताया कि कर्ज वापस करने के बहाने बेटे को बुलाया गया था, लेकिन यह एक योजनाबद्ध हत्या थी। सौरभ अपने दोस्त के साथ कर्ज की रकम लेने के लिए गांव के पास पहुंचे ही थे कि तभी अपराधियों ने उन्हें गोली मार दी। उनके दोस्त ने बीच बचाव करने की कोशिश की, लेकिन अपराधी घटना को अंजाम देकर फरार हो गए।


परिवार के अनुसार, सौरभ कुमार की हत्या रुपए के बकाया विवाद को लेकर की गई। घायल अवस्था में सौरभ को परिजन आनन-फानन में विम्स पावापुरी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पर डीएसपी और मानपुर थाना सहित आसपास की पुलिस मौके पर पहुंची और उग्र परिजनों को शांत कराया।


पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, बिहार शरीफ भेजा। नूरुल हक, ASP बिहार शरीफ, ने बताया कि एफएसएल की टीम को बुलाकर घटनास्थल का निरीक्षण किया जा रहा है। प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट हुआ है कि यह हत्या योजनाबद्ध तरीके से की गई थी। पुलिस अब अपराधियों की पहचान कर गिरफ्तारी के प्रयास में जुट गई है।


गांववासियों में इस घटना को लेकर रोष है और इलाके में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता बढ़ गई है। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि दोषियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा और ग्रामीणों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी।


यह घटना नालंदा में बढ़ते अपराध और कर्ज विवादों को लेकर उत्पन्न हिंसा का चिंताजनक उदाहरण है। स्थानीय प्रशासन और पुलिस प्रशासन को जल्द कठोर कदम उठाने की आवश्यकता है ताकि ऐसे अपराधियों पर अंकुश लगाया जा सके और ग्रामीणों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।