ब्रेकिंग
छठ पूजा विवाद: रोहिणी आचार्य पर भड़कीं किशोरी पेडनेकर, बोलीं- 'लालू-भालू की लड़की मुंबई आकर बात करो'✦Bihar News : रोहतास में मातम! कहीं नहर में गिरी कार तो कहीं टोल प्लाजा के पास गई राहुल की जान, दो परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़।✦Bihar News : 'अपना घर छोड़कर आ रही है...' अनंत सिंह की बेटी शिवांगी की शादी से पहले क्यों छलके होने वाली सास के आंसू? कही दिल छू लेने वाली बात✦Bihar News : छोटे सरकार के इलाके में गूंजा 'बड़े सरकार' का जयकारा, नीरज कुमार को पहनाया चांदी का मुकुट; अनंत सिंह को दिया जा रहा चुनौती ? ✦Bihar News : सुप्रीम कोर्ट से BJP विधायक राजू कुमार सिंह को बड़ी राहत, 4 साल की सजा पर लगी रोक; क्या बच गई विधायकी?✦छठ पूजा विवाद: रोहिणी आचार्य पर भड़कीं किशोरी पेडनेकर, बोलीं- 'लालू-भालू की लड़की मुंबई आकर बात करो'✦Bihar News : रोहतास में मातम! कहीं नहर में गिरी कार तो कहीं टोल प्लाजा के पास गई राहुल की जान, दो परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़।✦Bihar News : 'अपना घर छोड़कर आ रही है...' अनंत सिंह की बेटी शिवांगी की शादी से पहले क्यों छलके होने वाली सास के आंसू? कही दिल छू लेने वाली बात✦Bihar News : छोटे सरकार के इलाके में गूंजा 'बड़े सरकार' का जयकारा, नीरज कुमार को पहनाया चांदी का मुकुट; अनंत सिंह को दिया जा रहा चुनौती ? ✦Bihar News : सुप्रीम कोर्ट से BJP विधायक राजू कुमार सिंह को बड़ी राहत, 4 साल की सजा पर लगी रोक; क्या बच गई विधायकी?

बियर की बड़ी खेप के साथ मुखिया गिरफ्तार, चुहवा सहित 4 शराब तस्करों को भी पुलिस ने दबोचा

नालंदा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नकटपुरा पंचायत के मुखिया रामप्रवेश मिस्त्री समेत 4 शराब तस्करों को बियर की बड़ी खेप के साथ गिरफ्तार किया। इस बड़ी खेप को दशहरा में खपाने की योजना थी। दिवाली और चुनाव के लिए भी बियर स्टॉक करने में धंधेबाज लगे थे

बिहार
पुलिस की बड़ी कार्रवाई
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

NALANDA: पर्व-त्योहार और चुनाव के मद्देनजर पुलिस लगातार वाहन जांच अभियान चला रही है। इसी के तहत बिहार थाने की पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नकटपुरा पंचायत के मुखिया रामप्रवेश मिस्त्री सहित 4 शराब तस्करों को बियर की बड़ी खेप के साथ गिरफ्तार किया है. 


मुखिया और उसके सहयोगियों ने बियर की खेप को कचरा प्रबंधन के नवनिर्मित भवन के गोदाम और कार में छिपकर रखा था। सदर डीएसपी नुरुल हक ने मंगलवार की दोपहर 2:30 बजे प्रेस कॉन्फ़र्न्स कर बताया कि बिहार थाना पुलिस को चेकिंग के दौरान एक मारूति वैन की तलाशी में 53 कार्टून बियर मिला। जिसकी निशानदेही पर उपरांवां गांव स्थित अपशिष्ट प्रसंस्करण इकाई भवन में छापेमारी की गयी।


जहाँ से 60 कार्टून और 15 बोतल अतिरिक्त बियर बरामद हुआ। छापेमारी के दौरान राजकुआं निवासी नकटपुरा पंचायत के मुखिया रामप्रवेश मिस्त्री मिस्त्री, रूपेश यादव उर्फ चुहा, कस्तूरी यादव और तुलसी यादव को गिरफ्तार कर थाना लाया गया। इस धंधे से और कौन-कौन से लोग जुड़े हैं इसका पता लगाया जा रहा है। पुलिस इन शराब तस्करों का इतिहास खंगालने में लगी है।