ब्रेकिंग
दिल्ली में नीतीश कुमार से मुलाकात के बाद पटना लौटे निशांत, स्वास्थ्य योजनाओं और भविष्य की रणनीति की दी जानकारी'जज साहब पर जादू करेंगे तो मिलेगी बेल'...तांत्रिक के झांसे में आए युवक, चीफ जस्टिस की तस्वीर मिलने से मचा हड़कंपजस्टिस वी. कामेश्वर राव होंगे पटना हाईकोर्ट के अगले मुख्य न्यायाधीश, सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने की सिफारिशJPSC में भगदड़: CID के समन भेजने के बाद तीन सदस्यों ने दिया इस्तीफा, परीक्षा में गड़बड़ी की जांच तेजसवर्ण हूं… इसलिए घास उखड़वाते हैं, जमुई में सिंचाई कर्मी का अधिकारी पर गंभीर आरोप; Video वायरलदिल्ली में नीतीश कुमार से मुलाकात के बाद पटना लौटे निशांत, स्वास्थ्य योजनाओं और भविष्य की रणनीति की दी जानकारी'जज साहब पर जादू करेंगे तो मिलेगी बेल'...तांत्रिक के झांसे में आए युवक, चीफ जस्टिस की तस्वीर मिलने से मचा हड़कंपजस्टिस वी. कामेश्वर राव होंगे पटना हाईकोर्ट के अगले मुख्य न्यायाधीश, सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने की सिफारिशJPSC में भगदड़: CID के समन भेजने के बाद तीन सदस्यों ने दिया इस्तीफा, परीक्षा में गड़बड़ी की जांच तेजसवर्ण हूं… इसलिए घास उखड़वाते हैं, जमुई में सिंचाई कर्मी का अधिकारी पर गंभीर आरोप; Video वायरल

नल जल योजना में गुजराती कंपनी ने लगाया चूना, उद्घाटन से पहले ही धड़ाम से गिरी टंकी

KHAGARIYA : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की महत्वाकांक्षी योजना नल-जल योजना में आये दिन घोटाले की खबरें सामने आती हैं. ताजा मामला खगड़िया जिले के अलौली प्रखंड के हरिपुर पंचायत का है जहां

नल जल योजना में गुजराती कंपनी ने लगाया चूना, उद्घाटन से पहले ही धड़ाम से गिरी टंकी
First Bihar
2 मिनट

KHAGARIYA : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की महत्वाकांक्षी योजना नल-जल योजना में आये दिन घोटाले की खबरें सामने आती हैं. ताजा मामला खगड़िया जिले के अलौली प्रखंड के हरिपुर पंचायत का है जहां नवनिर्मित पानी टंकी के उद्घाटन से पहले ही क्षतिग्रस्त होने के बाद पीएचइडी विभाग के सहायक अभियंता कुंदन कुमार भार्गव के आवेदन पर निर्माण एजेंसी के खिलाफ थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है. इतना ही नहीं एजेंसी के निदेशक पर भी प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई है. 


लोगों ने अलौली में कार्यरत पीएचइडी के जूनियर इंजिनियर गुलाम नवी आजाद की सेवामुक्ति की अनुशंसा प्रमुख अभियंता से की है. पूरी जांच पड़ताल के बाद दोषी पाए गए सभी अफसरों और कर्मचारियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी. बता दें कि अलौली के हरिपुर में टर्बोटेक प्राइवेट लिमिटेड द्वारा करीब 40 लाख की लागत से नल-जल योजना के तहत टंकी का निर्माण कराया गया था लेकिन ट्रायल के पहले ही काम की गुणवत्ता पर सवाल उठने लगे. 


अलौली प्रखंड के हरिपुर पंचायत में नवनिर्मित पानी टंकी उद्घाटन से पहले ही गिर गयी. हरिपुर पंचायत के वार्ड नंबर 11 में नवनिर्मित टंकी में पानी भरने का ट्रायल किया जा रहा था. इसी दौरान टंकी गिर गयी. टंकी गिरने से एक घर क्षतिग्रस्त हो गया. जेइ गुलाम नवी आजाद मौके पर पहुंचे और लीपापोती में जुट गये. जिसके बाद आक्रोशित लोगों ने निर्माण एजेंसी और एजेंसी के निदेशक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करवा दी और जेई की सेवामुक्ति की अनुशंसा की.