ब्रेकिंग
जीतन राम मांझी की मांग: गुजरात मॉडल की तर्ज पर बिहार में शराबबंदी कानून को बनाया जाए अधिक प्रभावीनालंदा में पंचायत समिति सदस्य की गोली मारकर हत्या, आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम हंगामाBihar News: जिस पुल को जर्जर बता कर आम लोगों के लिए बंद किया उस पर फर्राटे से दौड़ा मंत्री का काफिला, हैरान रह गये स्थानीय निवासी खगड़िया में फर्जी IAS गिरफ्तार: आलीशान मकान, विदेशी गाड़ियां और फर्जी पहचान का बड़ा खेल उजागरदिल्ली में नीतीश कुमार से मुलाकात के बाद पटना लौटे निशांत, स्वास्थ्य योजनाओं और भविष्य की रणनीति की दी जानकारीजीतन राम मांझी की मांग: गुजरात मॉडल की तर्ज पर बिहार में शराबबंदी कानून को बनाया जाए अधिक प्रभावीनालंदा में पंचायत समिति सदस्य की गोली मारकर हत्या, आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम हंगामाBihar News: जिस पुल को जर्जर बता कर आम लोगों के लिए बंद किया उस पर फर्राटे से दौड़ा मंत्री का काफिला, हैरान रह गये स्थानीय निवासी खगड़िया में फर्जी IAS गिरफ्तार: आलीशान मकान, विदेशी गाड़ियां और फर्जी पहचान का बड़ा खेल उजागरदिल्ली में नीतीश कुमार से मुलाकात के बाद पटना लौटे निशांत, स्वास्थ्य योजनाओं और भविष्य की रणनीति की दी जानकारी

नक्सलियों के मंसूबे पर फिरा पानी, 20 किलो बम बरामद

JAMUI : जमुई में पुलिस ने नक्सलियों के मंसूबों पर पानी फेरते हुए सर्च अभियान में बड़े मामले का खुलासा किया है. पुलिस ने सुरक्षा बलों को निशाना बनाने के लिए एक कंटेनर में रखे गए 20 क

नक्सलियों के मंसूबे पर फिरा पानी, 20 किलो बम बरामद
First Bihar
2 मिनट

JAMUI : जमुई में पुलिस ने नक्सलियों के मंसूबों पर पानी फेरते हुए सर्च अभियान में बड़े मामले का खुलासा किया है. पुलिस ने सुरक्षा बलों को निशाना बनाने के लिए एक कंटेनर में रखे गए 20 किलो बम को बरामद किया है. बता दें कि बिहार-झारखंड के सीमावर्ती क्षेत्र में नक्सलियों की टोह में भेलवा घाटी सीआरपीएफ 07 कंपनी  और थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए इस मामले का पर्दाफाश किया है. 


पुलिस ने बताया कि चकाई की बरमोरिया पंचायत से सटे सीमाई इलाके में नक्सल गतिविधि की सूचना मिली थी. सूचना पर भेलवा घाटी थाना पुलिस और सीआरपीएफ ने सर्च अभियान शुरू किया. इसी दौरान सीआरपीएफ को पुलिस के लिए आइईडी लगाए जाने की सूचना मिली. जब आईईडी की खोज के लिए सीआरपीएफ के खोजी कुत्ते ने खंगालना शुरू किया तो इसमें बरमोरिया पंचायत सीमा से 250 गज दूर झारखंड के ककड़बन्धा के पास 20 किलोग्राम का कंटेनर बम बरामद किया गया. 


पुलिस के अनुसार बम को रास्ते के किनारे झाड़ियों और चट्टान की बीच छिपाकर रखा गया था. वहां से थोड़ी दूरी पर रहे दूसरे चट्टान के पास से तार, बैट्री एवं अन्य सामान भी बरामद किए गए. बाद में सीआरपीएफ की बीडीडीएस टीम ने कंटेनर बम को नष्ट कर दिया.