ब्रेकिंग
Bihar Daroga Exam : दारोगा मुख्य परीक्षा में फिर बड़ा खेल! खगौल सेंटर से गायब मिले 2 प्रश्नपत्र, EOU ने दर्ज किया केस✦Bihar News : भागलपुर में विक्रमशिला सेतु पर 30 सितंबर की रात से थमेगा ट्रैफिक, 80 सदस्यीय BRO टीम आज पहुंचेगी; 1 अक्टूबर से हटेंगे चारों बेली ब्रिज✦Bihar weather: उत्तर बिहार में 40 घंटे की बारिश के बाद राहत के संकेत, शुक्रवार दोपहर बाद बदलेगा मौसम✦Bihar News : CM सम्राट चौधरी के पोस्ट पर तेजस्वी का अटैक, POCSO एक्ट का जिक्र होते ही डिलीट हुआ पोस्ट?✦Bihar News : पटना, किऊल, गया जाने वाले यात्री ध्यान दें! रेलवे ने 25 सितंबर को रद्द कीं 23 ट्रेनें, 25 का बदला रूट; कई गाड़ियां शॉर्ट टर्मिनेट और शॉर्ट ओरिजिनेट✦Bihar Daroga Exam : दारोगा मुख्य परीक्षा में फिर बड़ा खेल! खगौल सेंटर से गायब मिले 2 प्रश्नपत्र, EOU ने दर्ज किया केस✦Bihar News : भागलपुर में विक्रमशिला सेतु पर 30 सितंबर की रात से थमेगा ट्रैफिक, 80 सदस्यीय BRO टीम आज पहुंचेगी; 1 अक्टूबर से हटेंगे चारों बेली ब्रिज✦Bihar weather: उत्तर बिहार में 40 घंटे की बारिश के बाद राहत के संकेत, शुक्रवार दोपहर बाद बदलेगा मौसम✦Bihar News : CM सम्राट चौधरी के पोस्ट पर तेजस्वी का अटैक, POCSO एक्ट का जिक्र होते ही डिलीट हुआ पोस्ट?✦Bihar News : पटना, किऊल, गया जाने वाले यात्री ध्यान दें! रेलवे ने 25 सितंबर को रद्द कीं 23 ट्रेनें, 25 का बदला रूट; कई गाड़ियां शॉर्ट टर्मिनेट और शॉर्ट ओरिजिनेट

नदी में डूबने से वृद्ध की मौत, सदमे से बेटे का भी हार्टअटैक से मौत

KAIMUR : बिहार में इन दिनों नदियों का जलस्तर काफी बढ़ता हुआ नजर आ रहा है। कई नदियां खतरे के निशान को पार कर चुकी है। ऐसे में हरके जिला प्रसाशन के तरफ से लोगों को नदी किनारे जाने से

नदी में डूबने से वृद्ध की मौत, सदमे से बेटे का भी हार्टअटैक से मौत
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

KAIMUR : बिहार में इन दिनों नदियों का जलस्तर काफी बढ़ता हुआ नजर आ रहा है। कई नदियां खतरे के निशान को पार कर चुकी है। ऐसे में हरके जिला प्रसाशन के तरफ से लोगों को नदी किनारे जाने से मना किया जा रहा है। इसके बाबजूद लोग खुद को रोक नहीं पा रहे हैं। ऐसे में अब एक ताजा मामला कैमूर से निकल कर सामने आ रहा है। जहां नदी में डूबने से वृद्ध की मौत हो गयी है। इसके बाद यह खबर सुनकर इनके बेटे की भी जान चली गई। 


मिली जानकारी के मुताबिक़, सदर थाना क्षेत्र के बढुपर पंचायत के कटसरिया गांव में गुरुवार की सुबह एक एक के बाद एक दो हादसे हो गये। यहां भैंस चराने नदी की तरफ गये वृद्ध की नदी में डूबने से मौत हो गयी। इसके बाद पिता की डूबने से मौत हो जाने की खबर पुत्र सहन न कर सका और पिता की मौत का उसे ऐसा सदमा लगा कि हार्टअटैक से मौत हो गयी। इस घटना के बाद पूरे इलाके में मातम का माहौल छा गया है। 


बताया जा रहा है कि, गुरुवार की सुबह केशव यादव अपने घर से भैंस लेकर निकले थे। भैंस को नहाने के लिए उन्होंने नदी में छोड़ा और खुद नदी में नहाने लगे। इसी दौरान उनका संतुलन बिगड़ा और वो गहरे पानी में चले गये। इसके बाद स्थानीय लोगों ने जब उन्हें डूबते हुए देखा तो बचाने के लिए कुछ लोग नदी में कूदे, लेकिन केशव का शव नदी से अब तक बरामद नहीं किया जा सका है। ग्रामीणों द्वारा शव की खोज जारी है। 


उधर, केशव यादव की नदी में डूबने से मौत की जानकारी ग्रामीणों ने उनके परिवार को दी। मौत की सूचना मिलते ही परिवार के सदस्य दहाड़ मारकर रोने लगे। पिता की मौत की खबर सुनते ही केशव यादव के एकलौते पुत्र सतीश यादव को जबर्दस्त हार्टअटैक हुआ। जब तक लोग कुछ समझ पाते सतीश की मौत चुकी थी। ग्रामीणों के अनुसार घटना की सूचना पर पहुचीं पुलिस ने भी शव की तलाश नहीं की। नदी में अधिक पानी होने के कारण राहत दल के लोग भी खाली हाथ लौट आये।