ब्रेकिंग
भोजपुर में आभूषण दुकानदार को गर्दन में मारी गोली, लूट की नीयत से वारदात की आशंका सफेद कोट के पीछे छिपे ‘फरिश्तों’ का सम्मान: फर्स्ट बिहार झारखंड ने आयोजित किया डॉक्टर्स कॉन्क्लेव सह आरोग्य एक्सलेंस अवार्ड 2026बिहार में 4 हजार माफिया पर शिकंजा: पुलिस ने कोर्ट भेजे संपत्ति जब्ती के करीब 800 प्रस्ताव, चिराग की पार्टी के विधायक भी रडार परपटना के मरीन ड्राइव पर चलती बाइक में किसिंग और स्टंटबाजी करना पड़ गया भारी, दोनों के खिलाफ FIR दर्जबिहार के युवक की पुणे में संदिग्ध मौत... शव गांव पहुंचते ही भड़का आक्रोश, सड़क जाम कर परिजनों ने मांगा न्यायभोजपुर में आभूषण दुकानदार को गर्दन में मारी गोली, लूट की नीयत से वारदात की आशंका सफेद कोट के पीछे छिपे ‘फरिश्तों’ का सम्मान: फर्स्ट बिहार झारखंड ने आयोजित किया डॉक्टर्स कॉन्क्लेव सह आरोग्य एक्सलेंस अवार्ड 2026बिहार में 4 हजार माफिया पर शिकंजा: पुलिस ने कोर्ट भेजे संपत्ति जब्ती के करीब 800 प्रस्ताव, चिराग की पार्टी के विधायक भी रडार परपटना के मरीन ड्राइव पर चलती बाइक में किसिंग और स्टंटबाजी करना पड़ गया भारी, दोनों के खिलाफ FIR दर्जबिहार के युवक की पुणे में संदिग्ध मौत... शव गांव पहुंचते ही भड़का आक्रोश, सड़क जाम कर परिजनों ने मांगा न्याय

दर्दनाक सड़क हादसे में युवक की मौत, गड्ढे में शव मिलने से सनसनी

Bihar News: मुजफ्फरपुर के मनियारी थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान बोचहा निवासी मो. अख्तर के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Bihar News
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: मुजफ्फरपुर जिले के मनियारी थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। हादसा मधुबन लीची गाछी के समीप हुआ, जहां सड़क किनारे गड्ढे में एक व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई।



मृतक की पहचान बोचहा थाना क्षेत्र के पीरखपुर शरफुद्दीनपुर निवासी मो. अख्तर (पिता- मो. सत्तार) के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही मनियारी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर परिजनों को इसकी जानकारी दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।



स्थानीय मुखिया कालीकांत झा ने बताया कि उन्हें सड़क दुर्घटना की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही वह ग्रामीणों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे, जहां एक व्यक्ति सड़क किनारे गड्ढे में पड़ा मिला। पास जाकर देखने पर पता चला कि उसकी मौत हो चुकी थी।



फिलहाल पुलिस दुर्घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी है। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है ताकि यह स्पष्ट हो सके कि हादसा किन परिस्थितियों में हुआ। घटना के बाद मृतक के परिवार में मातम पसरा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

रिपोर्ट: राजन कुमार, मुजफ्फरपुर

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता