ब्रेकिंग
त्योहारों के बीच नकली मसालों के कारोबार का भंडाफोड़, SDM के नेतृत्व में फैक्ट्री पर छापेमारी✦Bihar Politics : अनंत सिंह का ‘पुदीना अटैक’! नीरज को हराने की जिद, अब नीतीश तक पहुंचेगी लड़ाई?✦सोनभद्र से मिर्च लेकर सहरसा जा रहे यूपी के पिकअप मालिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में हड़कंप✦Bihar News : तस्करों की गोली नहीं, अपनी ही टीम की राइफल से गई सिपाही अजीत की जान? महिला दारोगा समेत 3 हिरासत में✦‘राम जी को भी मोदी जी ने घर दिया...’ सम्राट चौधरी के बयान पर PK का पलटवार, बोले- NDA के अहंकार पर लगाम लगाने के लिए हराना जरूरी✦त्योहारों के बीच नकली मसालों के कारोबार का भंडाफोड़, SDM के नेतृत्व में फैक्ट्री पर छापेमारी✦Bihar Politics : अनंत सिंह का ‘पुदीना अटैक’! नीरज को हराने की जिद, अब नीतीश तक पहुंचेगी लड़ाई?✦सोनभद्र से मिर्च लेकर सहरसा जा रहे यूपी के पिकअप मालिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में हड़कंप✦Bihar News : तस्करों की गोली नहीं, अपनी ही टीम की राइफल से गई सिपाही अजीत की जान? महिला दारोगा समेत 3 हिरासत में✦‘राम जी को भी मोदी जी ने घर दिया...’ सम्राट चौधरी के बयान पर PK का पलटवार, बोले- NDA के अहंकार पर लगाम लगाने के लिए हराना जरूरी

नाला खुदाई के दौरान फटी PNG पाइपलाइन, गैस रिसाव से 7 स्कूली छात्राएं बेहोश

Bihar News: मुजफ्फरपुर में नाला खुदाई के दौरान पीएनजी गैस पाइपलाइन फटने से गैस रिसाव हुआ। स्कूल में गैस फैलने से 7 छात्राएं बेहोश हो गईं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Bihar News
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: बिहार के मुजफ्फरपुर स्थित मुशहरी थाना क्षेत्र के रोहुआ हाट के समीप शुक्रवार को नाला खुदाई के दौरान जेसीबी मशीन की टक्कर से पीएनजी गैस पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गई। सुबह करीब 11:30 बजे हुई इस घटना के बाद तेज गति से गैस का रिसाव होने लगा, जिससे आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई। 



गैस का प्रभाव पाइपलाइन से सटे हाई स्कूल और मिडिल स्कूल तक पहुंच गया, जहां कक्षाओं में गैस भरने लगी। हालात की गंभीरता को देखते हुए शिक्षकों ने तत्काल सभी छात्रों को सुरक्षित बाहर निकाला और स्कूल की छुट्टी कर दी। इसके बावजूद गैस की चपेट में आने से हाई स्कूल की सात छात्राएं बेहोश हो गईं। 



सभी छात्राओं को तत्काल मुशहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों की निगरानी में उनका उपचार चल रहा है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार छात्राओं की हालत गंभीर बताई जा रही है। स्कूल के शिक्षकों ने बताया कि सड़क किनारे जेसीबी से नाला खुदाई चल रही थी।



इसी दौरान जेसीबी मशीन की टक्कर से गैस पाइपलाइन फट गई, जिसके बाद रिसाव शुरू हो गया और गैस स्कूल परिसर तक पहुंच गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन, पुलिस और संबंधित विभाग की टीम मौके पर पहुंची तथा गैस रिसाव रोकने का कार्य शुरू कर दिया। प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

MANOJ KUMAR

FirstBihar संवाददाता