ब्रेकिंग
सम्राट चौधरी को गोली वाली बात पर घिरे प्रशांत किशोर, पटना साइबर थाने में शिकायत; FIR की मांग✦मोतिहारी-मुजफ्फरपुर हाईवे पर दर्दनाक हादसा, खड़े ट्रक से टकराई बाइक; देवर-भाभी की मौत, दो घायल✦Bihar Politics : बाढ़ में अनंत सिंह का शक्ति प्रदर्शन, भीड़ संभालने खुद सड़क पर उतरे SDM और SDPO; चुनावी घमासान हुआ तेज✦पटना में सर्टिफिकेट के लिए अभ्यर्थियों का हंगामा, मिठापुर में सड़क जाम, यूनिवर्सिटी में उमड़ी भीड़✦Bihar School Scam : बिहार के स्कूलों में ‘बिल का खेल’? एक ही काम के 2 से 5 बार भुगतान का आरोप, जांच रिपोर्ट से मचा हड़कंप✦सम्राट चौधरी को गोली वाली बात पर घिरे प्रशांत किशोर, पटना साइबर थाने में शिकायत; FIR की मांग✦मोतिहारी-मुजफ्फरपुर हाईवे पर दर्दनाक हादसा, खड़े ट्रक से टकराई बाइक; देवर-भाभी की मौत, दो घायल✦Bihar Politics : बाढ़ में अनंत सिंह का शक्ति प्रदर्शन, भीड़ संभालने खुद सड़क पर उतरे SDM और SDPO; चुनावी घमासान हुआ तेज✦पटना में सर्टिफिकेट के लिए अभ्यर्थियों का हंगामा, मिठापुर में सड़क जाम, यूनिवर्सिटी में उमड़ी भीड़✦Bihar School Scam : बिहार के स्कूलों में ‘बिल का खेल’? एक ही काम के 2 से 5 बार भुगतान का आरोप, जांच रिपोर्ट से मचा हड़कंप

बिहार को जल्द मिलने जा रहा एक और एयरपोर्ट, निर्माण को मिली रफ्तार; 43 करोड़ से होगा कायाकल्प

Bihar New Airport: मुजफ्फरपुर के पताही एयरपोर्ट के विकास कार्य में तेजी आई है. 43 करोड़ की लागत से इस एयरपोर्ट का जीर्णोद्धार होगा. जल्द ही विमान सेवा शुरू होने की उम्मीद है.

Bihar New Airport
प्रतिकात्मक तस्वीर
© Google
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar New Airport: बिहार के मुजफ्फरपुर के पताही एयरपोर्ट के निर्माण और विकास की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। जल्द ही यहां से विमान सेवा की शुरुआत होने की उम्मीद है। यह जानकारी केंद्रीय जलशक्ति राज्य मंत्री डॉ. राजभूषण चौधरी ने दी।


उन्होंने बताया कि नई दिल्ली में केंद्रीय उड्डयन मंत्री राममोहन नायडू से उनकी मुलाकात हुई, जिसमें पताही एयरपोर्ट के विकास को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। मंत्री के अनुसार एयरपोर्ट के निर्माण और जीर्णोद्धार से जुड़ी सभी औपचारिकताएं जल्द पूरी कर ली जाएंगी, जिसके बाद छोटे विमानों की उड़ान शुरू की जाएगी।


डॉ. राजभूषण चौधरी ने यह भी बताया कि यहां एक प्रशिक्षण केंद्र स्थापित करने की योजना है, जिसके लिए भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (AAI) की ओर से प्रक्रिया जारी है। जल्द ही इसका शिलान्यास किया जाएगा। जानकारी के अनुसार, पताही एयरपोर्ट का टेंडर पहले ही फाइनल हो चुका है और 18 मार्च को नई दिल्ली स्थित AAI कार्यालय में प्रक्रिया पूरी की गई थी। इस कार्य की जिम्मेदारी उस एजेंसी को दी गई है जिसने पहले पूर्णिया एयरपोर्ट का निर्माण किया है।


मंत्री ने कहा कि एक से दो सप्ताह के भीतर निर्माण कार्य में तेजी आ जाएगी और एजेंसी के साथ मिलकर एयरपोर्ट का अंतिम निरीक्षण भी किया जाएगा। करीब 43 करोड़ रुपये की लागत से पताही एयरपोर्ट का जीर्णोद्धार किया जाएगा, जिसमें रनवे, टैक्सी वे, पार्किंग और प्रशासनिक भवन का निर्माण शामिल है।


इसी दौरान हैदराबाद में आयोजित इंवेस्टर्स मीट में भी डॉ. राजभूषण चौधरी शामिल हुए, जहां मुजफ्फरपुर में उद्योगों की संभावनाओं पर चर्चा हुई। इस बैठक में बिहार के बियाडा और कृषि विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहे। 


उद्योगपतियों ने मुजफ्फरपुर में इंफ्रास्ट्रक्चर विकास में रुचि दिखाई, वहीं रूस के एक उद्योगपति ने भी क्षेत्र में निवेश की संभावनाओं पर जानकारी ली। मंत्री ने बताया कि रविवार को इस मुद्दे पर एक महत्वपूर्ण बैठक होगी, जिसमें कई कंपनियां और उद्योगपति भाग लेंगे। उम्मीद है कि इस बैठक में कई निवेश प्रस्तावों पर अंतिम निर्णय लिया जाएगा।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता