ब्रेकिंग
राजबल्लभ यादव के बेटे की मौत मामले में बड़ी कार्रवाई, नवादा के धर्मशीला देवी हॉस्पिटल को किया गया सीलतेजस्वी यादव छुट्टी मनाने विदेश से बिहार आए हैं, युवा चेतना सुप्रीमो रोहित सिंह ने साधा निशाना, कहा..जल्द ही फिर विदेश चले जाएंगेBihar IAS Transfer: आधा दर्जन IAS अधिकारियों के प्रभार में बदलाव, अनिल कुमार को भवन निर्माण निगम की जिम्मेदारी जमुई में पहली बार महिला IPS अधिकारी बनीं SDPO, दीप्ति मोनाली ने संभाला कार्यभारबिहार पुलिस सेवा के 3 अधिकारियों का तबादला, कुंदन कुमार बने पटना के SP प्रशासन; देखें पूरी लिस्टराजबल्लभ यादव के बेटे की मौत मामले में बड़ी कार्रवाई, नवादा के धर्मशीला देवी हॉस्पिटल को किया गया सीलतेजस्वी यादव छुट्टी मनाने विदेश से बिहार आए हैं, युवा चेतना सुप्रीमो रोहित सिंह ने साधा निशाना, कहा..जल्द ही फिर विदेश चले जाएंगेBihar IAS Transfer: आधा दर्जन IAS अधिकारियों के प्रभार में बदलाव, अनिल कुमार को भवन निर्माण निगम की जिम्मेदारी जमुई में पहली बार महिला IPS अधिकारी बनीं SDPO, दीप्ति मोनाली ने संभाला कार्यभारबिहार पुलिस सेवा के 3 अधिकारियों का तबादला, कुंदन कुमार बने पटना के SP प्रशासन; देखें पूरी लिस्ट

बेटे की हत्या की आरोपित मां पुलिस हिरासत से फरार, बिस्कुट में जहर देकर मारने का है आरोप

Bihar Police: मुजफ्फरपुर के एसकेएमसीएच में इलाज करा रही ढाई साल के बेटे की हत्या की आरोपित महिला पुलिस अभिरक्षा से फरार हो गई। गर्भवती होने के कारण उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। महिला के फरार होते ही पुलिस ने तलाश तेज कर दी...

बेटे की हत्या की आरोपित मां पुलिस हिरासत से फरार, बिस्कुट में जहर देकर मारने का है आरोप
Ramakant kumar
3 मिनट

Bihar Police: मुजफ्फरपुर के एसकेएमसीएच में इलाज करा रही ढाई साल के बेटे की हत्या की आरोपित महिला बुधवार की अहले सुबह पुलिस अभिरक्षा से फरार हो गई. महिला को अपने बेटे को बिस्कुट में जहर देकर मारने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था. वह दो माह की गर्भवती थी, जिसके कारण उसे बेहतर इलाज के लिए जेल से एसकेएमसीएच भेजा गया था. महिला के फरार होने के बाद पुलिस उसकी तलाश में जुट गई है.


मामला रामपुरहरि थाना क्षेत्र के टेंगरांहा उत्तरी टोला का है. यहां रहने वाले अखिलेश राम की पत्नी पर अपने ही ढाई साल के बेटे की हत्या का आरोप है. पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए महिला को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था.


गर्भवती होने के कारण एसकेएमसीएच में चल रहा था इलाज

जेल में रहने के दौरान महिला की गर्भावस्था को देखते हुए उसे चिकित्सीय देखभाल के लिए एसकेएमसीएच भेजा गया था. महिला को अस्पताल के एमसीएच यानी मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य वार्ड में भर्ती कराया गया था. वहां पुलिसकर्मियों की निगरानी में उसका इलाज चल रहा था.


बुधवार की सुबह महिला पुलिस अभिरक्षा से निकल गई. बताया जा रहा है कि सुरक्षाकर्मियों की नजर हटने के दौरान वह वार्ड से बाहर निकल गई. कुछ देर बाद जब सुरक्षाकर्मियों को महिला के वार्ड में नहीं होने की जानकारी मिली तो अस्पताल में हड़कंप मच गया.


सूचना मिलते ही सक्रिय हुई पुलिस

महिला के पुलिस अभिरक्षा से फरार होने की सूचना मिलते ही एसकेएमसीएच ओपी और रामपुरहरि थाना पुलिस सक्रिय हो गई. पुलिस की अलग-अलग टीमें महिला की तलाश में संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही हैं.


पुलिस ने अस्पताल परिसर के अलावा बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन और आसपास के इलाकों में भी महिला की तलाश शुरू की है. उसके अस्पताल से निकलने की दिशा का पता लगाने के लिए एसकेएमसीएच परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है.


पुलिस अभिरक्षा में इलाज करा रही आरोपित महिला के अस्पताल से फरार होने के बाद ड्यूटी पर तैनात सुरक्षाकर्मियों की भूमिका भी जांच के घेरे में आ गई है. वरीय अधिकारियों ने मामले की जांच शुरू कर दी है. महिला की सुरक्षा में कहां चूक हुई और वह अस्पताल से कैसे बाहर निकली, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है.


फिलहाल पुलिस फरार महिला की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है और उसके संभावित ठिकानों के साथ-साथ अस्पताल के सीसीटीवी फुटेज की भी जांच की जा रही है.