ब्रेकिंग
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर मथुरा पहुंचे CM योगी ने विपक्ष पर बोला हमला, कहा..'सनातन की आस्था मिटाने वाले खुद मिट्टी में मिल गए'मोतिहारी में खाद माफियाओं का दुस्साहस! सील गोदाम तोड़कर 835 बोरा यूरिया ले जा रहे थे, 70 घंटे बाद भी FIR नहीं, 'माननीय' की सेटिंग चर्चा में....बिहार में डबल मर्डर से सनसनी: चाचा-भतीजे पर ताबड़तोड़ चाकू से हमला, मौके पर ही दर्दनाक मौतBIHAR NEWS : HAM ने चिराग को दिया करारा जवाब, देश में सबसे पहले सवर्णों को 10 % आरक्षण की पहल तत्कालीन CM मांझी ने की, बिहार कैबिनेट ने 10 फरवरी 2015 को लिया था फैसला...'धाय-धाय' गोलियों की गड़गड़ाहट से थर्राया घर: 9 लाख के विवाद में दामाद ने ससुर पर की ताबड़तोड़ फायरिंगश्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर मथुरा पहुंचे CM योगी ने विपक्ष पर बोला हमला, कहा..'सनातन की आस्था मिटाने वाले खुद मिट्टी में मिल गए'मोतिहारी में खाद माफियाओं का दुस्साहस! सील गोदाम तोड़कर 835 बोरा यूरिया ले जा रहे थे, 70 घंटे बाद भी FIR नहीं, 'माननीय' की सेटिंग चर्चा में....बिहार में डबल मर्डर से सनसनी: चाचा-भतीजे पर ताबड़तोड़ चाकू से हमला, मौके पर ही दर्दनाक मौतBIHAR NEWS : HAM ने चिराग को दिया करारा जवाब, देश में सबसे पहले सवर्णों को 10 % आरक्षण की पहल तत्कालीन CM मांझी ने की, बिहार कैबिनेट ने 10 फरवरी 2015 को लिया था फैसला...'धाय-धाय' गोलियों की गड़गड़ाहट से थर्राया घर: 9 लाख के विवाद में दामाद ने ससुर पर की ताबड़तोड़ फायरिंग

चोरी की दो वारदातों का खुलासा, लाखों के जेवर बरामद; 6 शातिर चोर गिरफ्तार

Bihar Crime News: मुजफ्फरपुर पुलिस ने सरैया थाना क्षेत्र में हुई दो बड़ी चोरी की वारदातों का खुलासा करते हुए छह शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से हथियार, चोरी में इस्तेमाल किए गए औजार और लाखों रुपये के सोने-चांदी के...

चोरी की दो वारदातों का खुलासा, लाखों के जेवर बरामद; 6 शातिर चोर गिरफ्तार
Ramakant kumar
3 मिनट

Bihar Crime News: मुजफ्फरपुर पुलिस ने सरैया थाना क्षेत्र में हुई दो बड़ी चोरी की घटनाओं का खुलासा करते हुए छह शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आरोपियों के पास से एक देशी कट्टा, दो जिंदा कारतूस, चोरी में इस्तेमाल होने वाले औजार, छह मोबाइल फोन और बड़ी मात्रा में सोने-चांदी के आभूषण बरामद किए हैं. पुलिस का दावा है कि इन गिरफ्तारियों से दो गृहभेदन कांडों का सफल खुलासा हो गया है.


वरीय पुलिस अधीक्षक कार्यालय की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, 8 जुलाई 2026 को सरैया थाना में रेखा सिन्हा ने चोरी की शिकायत दर्ज कराई थी. शिकायत में बताया गया था कि 7 और 8 जुलाई की रात अज्ञात चोर उनके घर से नकदी, जरूरी दस्तावेज, सोने-चांदी के जेवर, पीतल के बर्तन और अन्य कीमती सामान चोरी कर ले गए थे. इस मामले में सरैया थाना कांड संख्या 517/26 दर्ज किया गया था.


घटना के बाद वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) की निगरानी में एसडीपीओ सरैया के नेतृत्व में विशेष टीम बनाई गई. तकनीकी जांच और गुप्त सूचना के आधार पर लगातार छापेमारी की गई. इसी दौरान 19 जुलाई को नारायणपुर माल के पास पुलिस ने कार्रवाई करते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया.


गिरफ्तार आरोपियों की पहचान छतौनी निवासी सोनू खान, वैशाली के गोरौल निवासी बिट्टू कुमार, सरैया निवासी नीरज कुमार, आदित्य कुमार और अभिषेक कुमार तथा देवरिया निवासी विजय कुमार के रूप में हुई है. पूछताछ में सभी आरोपियों ने सरैया थाना के कांड संख्या 517/26 और 523/26 में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है.


पुलिस ने आरोपियों के पास से एक देशी कट्टा, दो कारतूस, कटर, लोहे का साबल, पेचकस, बैग, बरसाती, बेडशीट और छह मोबाइल फोन बरामद किए हैं. इसके अलावा तीन सोने के हनुमानी, एक सोने का मंगलसूत्र, दो सोने के बेसर, चांदी का सिक्का, दो सेट चांदी की बिछिया, 49 पीस व्हाइट मेटल की बिछिया और पांच जोड़ी चांदी की पायल सहित चोरी के कई जेवर भी बरामद किए गए हैं.
मुजफ्फरपुर से राजन कुमार की रिपोर्ट