ब्रेकिंग
अररिया सिविल कोर्ट को 10 सितंबर से पहले आतंकी हमले की धमकी, ई-मेल मिलने के बाद बढ़ाई गई सुरक्षा प्रशांत किशोर के अभिनंदन समारोह में बिजली गुल: अंधेरे में पॉकेटमारों ने किया हाथ साफ, आधा भाषण देकर पटना रवाना हुए PKविजिलेंस ने भ्रष्ट कार्यपालक अभियंता को 1 लाख रुपये घूस लेते किया गिरफ्तार, ठेकेदार से 3 लाख की मांगी थी रिश्वत, गिरफ्तारी के बाद पटना आवास पर छापाBuxar Crime: 12 नाबालिग छात्राओं से अश्लील हरकत करने वाले सस्पेंड दोनों शिक्षकों की अब जाएगी नौकरी, शिक्षा मंत्री ने गिरफ्तारी के दिये निर्देश‘वोडाफोन के पग कुत्ते की तरह पीछे-पीछे नहीं चल सकती पत्नी’, मद्रास हाईकोर्ट ने तलाक पर लगाई मुहरअररिया सिविल कोर्ट को 10 सितंबर से पहले आतंकी हमले की धमकी, ई-मेल मिलने के बाद बढ़ाई गई सुरक्षा प्रशांत किशोर के अभिनंदन समारोह में बिजली गुल: अंधेरे में पॉकेटमारों ने किया हाथ साफ, आधा भाषण देकर पटना रवाना हुए PKविजिलेंस ने भ्रष्ट कार्यपालक अभियंता को 1 लाख रुपये घूस लेते किया गिरफ्तार, ठेकेदार से 3 लाख की मांगी थी रिश्वत, गिरफ्तारी के बाद पटना आवास पर छापाBuxar Crime: 12 नाबालिग छात्राओं से अश्लील हरकत करने वाले सस्पेंड दोनों शिक्षकों की अब जाएगी नौकरी, शिक्षा मंत्री ने गिरफ्तारी के दिये निर्देश‘वोडाफोन के पग कुत्ते की तरह पीछे-पीछे नहीं चल सकती पत्नी’, मद्रास हाईकोर्ट ने तलाक पर लगाई मुहर

रात में घर से लापता हुई नाबालिग छात्रा, सुबह पेड़ से लटका मिला शव; दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका से मचा हड़कंप

Bihar Crime News: मुजफ्फरपुर जिले के सरैया थाना क्षेत्र में एक 15 वर्षीय छात्रा का शव पेड़ से लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। बुधवार रात से लापता किशोरी का शव गुरुवार को मिलने के बाद...

रात में घर से लापता हुई नाबालिग छात्रा, सुबह पेड़ से लटका मिला शव; दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका से मचा हड़कंप
Ramakant kumar
3 मिनट

Bihar Crime News: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के सरैया थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां 15 साल की एक छात्रा का शव पेड़ से लटका मिला। इस घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। परिवार सदमे में है और गांव में तरह-तरह की चर्चाएं तेज हो गई हैं।


जानकारी के अनुसार, किशोरी बुधवार रात तक अपने घर में पढ़ाई कर रही थी। करीब आठ बजे के बाद वह अचानक लापता हो गई। देर रात तक जब वह वापस नहीं लौटी, तो परिजनों की चिंता बढ़ गई। उन्होंने आसपास के इलाकों में काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला।


रात भर खोजबीन के बाद भी जब बच्ची का पता नहीं चला, तो परिजन अगले दिन थाने पहुंचे और पुलिस को इसकी सूचना दी। इसी बीच गांव के कुछ लोगों ने पास की गाछी में एक लड़की का शव पेड़ से लटका होने की खबर दी। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और शव की पहचान अपनी बेटी के रूप में की। यह दृश्य देखकर परिवार में चीख-पुकार मच गई।


घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। थानाध्यक्ष सह प्रशिक्षु आईपीएस प्रसन्ना कुमार एमवी ने पुलिस बल के साथ पहुंचकर शव को नीचे उतरवाया और जांच शुरू कर दी। घटनास्थल को घेरकर साक्ष्य जुटाए गए और एफएसएल टीम को भी बुलाया गया, जिसने मौके से जरूरी नमूने इकट्ठा किए।


किशोरी का शव पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।


इधर, परिजनों ने इस घटना को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि बच्ची की हत्या की गई है और उससे पहले उसके साथ गलत काम किया गया। उन्होंने पुलिस से मामले की गहराई से जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।


हालांकि, पुलिस फिलहाल हर एंगल से जांच कर रही है। शुरुआती जांच में शरीर पर कोई स्पष्ट बाहरी चोट के निशान नहीं मिले हैं, लेकिन आंतरिक कारणों की जांच जारी है। अधिकारियों का कहना है कि किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले सभी पहलुओं की बारीकी से पड़ताल की जा रही है।