ब्रेकिंग
मुजफ्फरपुर में प्रधानाध्यापक के कार्यालय के ‘शुद्धीकरण’ का वीडियो वायरल, शिक्षा विभाग ने किया सस्पेंडBihar Weather: बिहार में 3 दिन भारी बारिश का अलर्ट, 9 जिलों में येलो अलर्ट, पटना में भी झमाझम बारिशरेस्ट हाउस में चल रहा था सेक्स रैकेट का धंधा, 3 युवतियां मुक्त, 4 दलाल गिरफ्तारअचानक मोकामा रेफरल अस्पताल पहुंचे विधायक अनंत सिंह, जर्जर भवन को जल्द ठीक करने का दिया निर्देशबिहार में बाढ़ की स्थिति गंभीर, 11 जिलों के 16.85 लाख लोग प्रभावित, गंगा का जलस्तर HFL पारमुजफ्फरपुर में प्रधानाध्यापक के कार्यालय के ‘शुद्धीकरण’ का वीडियो वायरल, शिक्षा विभाग ने किया सस्पेंडBihar Weather: बिहार में 3 दिन भारी बारिश का अलर्ट, 9 जिलों में येलो अलर्ट, पटना में भी झमाझम बारिशरेस्ट हाउस में चल रहा था सेक्स रैकेट का धंधा, 3 युवतियां मुक्त, 4 दलाल गिरफ्तारअचानक मोकामा रेफरल अस्पताल पहुंचे विधायक अनंत सिंह, जर्जर भवन को जल्द ठीक करने का दिया निर्देशबिहार में बाढ़ की स्थिति गंभीर, 11 जिलों के 16.85 लाख लोग प्रभावित, गंगा का जलस्तर HFL पार

मुजफ्फरपुर में प्रधानाध्यापक के कार्यालय के ‘शुद्धीकरण’ का वीडियो वायरल, शिक्षा विभाग ने किया सस्पेंड

मुजफ्फरपुर के मुरौल में प्रधानाध्यापक ज्ञान प्रकाश के कार्यालय के कथित शुद्धीकरण का वीडियो वायरल होने पर शिक्षा विभाग ने उन्हें निलंबित कर विभागीय जांच के आदेश दिए।

बिहार न्यूज
शिक्षा विभाग ने की बड़ी कार्रवाई
© रिपोर्टर
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

MUZAFFARPUR:मुजफ्फरपुर के मुरौल प्रखंड स्थित राजकीयकृत शिवनंदन उच्च माध्यमिक विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक ज्ञान प्रकाश का कार्यालय कक्ष के कथित शुद्धीकरण से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद शिक्षा विभाग ने कार्रवाई की है।


जिला शिक्षा पदाधिकारी कुमार अरविन्द सिन्हा ने प्रभारी प्रधानाध्यापक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। साथ ही उनके खिलाफ विभागीय जांच के आदेश दिए गए हैं।


बताया गया कि वायरल वीडियो की जानकारी 4 सितंबर को शिक्षा विभाग के संज्ञान में आई। इसके बाद प्रभारी प्रधानाध्यापक से पूरे मामले को लेकर लिखित स्पष्टीकरण मांगा गया। विभाग के अनुसार, प्रथम दृष्टया यह मामला सरकारी सेवक के निर्धारित आचरण और कर्तव्य निर्वहन से जुड़ा गंभीर विषय पाया गया।


जिला शिक्षा पदाधिकारी के आदेश में प्रभारी प्रधानाध्यापक के कथित कृत्य को घोर अनुशासनहीनता और कर्तव्यों के प्रति लापरवाही माना गया है। विभाग का कहना है कि इस तरह की गतिविधि से विद्यालय के शैक्षणिक वातावरण पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है और यह सरकारी सेवक आचार नियमावली के प्रावधानों के उल्लंघन की श्रेणी में आता है।


वायरल वीडियो में प्रभारी प्रधानाध्यापक अपने कार्यालय कक्ष में कथित रूप से शुद्धीकरण की प्रक्रिया करते हुए दिखाई दे रहे हैं। इसी मामले को आधार बनाकर शिक्षा विभाग ने उन्हें निलंबित करते हुए विभागीय कार्यवाही शुरू करने का निर्णय लिया है।


शिक्षा विभाग ने स्पष्ट किया है कि विद्यालयों में अनुशासनहीनता या सरकारी सेवक के निर्धारित आचरण के विपरीत किसी भी गतिविधि को गंभीरता से लिया जाएगा। विभागीय जांच पूरी होने के बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।

टैग्स
रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

MANOJ KUMAR

FirstBihar संवाददाता