ब्रेकिंग
शिवहर में आवारा कुत्तों का आतंक, 24 घंटे में 56 लोगों को काटा; महिलाओं और बच्चों में दहशत✦नवादा के वेलकम शॉपिंग मॉल में लगी भीषण आग, बाजार में मची अफरा-तफरी, दमकल के देर से पहुंचने का आरोप✦जेडीयू से निष्कासन के बाद अनंत सिंह के आवास पर जश्न, समर्थकों ने की आतिशबाजी, नई पार्टी बनाने का दावा✦पटना में फिर रेड, The Cake's Delight का लाइसेंस सस्पेंड, Winni 3 दिन बंद रखने का आदेश, Monginis को भी नोटिस, मिलीं कई कमियां✦अनंत सिंह की 100 गलतियां गिन रही थी जेडीयू, श्याम रजक बोले- शिशुपाल की तरह पार की सीमा, इसलिए हुई कार्रवाई✦शिवहर में आवारा कुत्तों का आतंक, 24 घंटे में 56 लोगों को काटा; महिलाओं और बच्चों में दहशत✦नवादा के वेलकम शॉपिंग मॉल में लगी भीषण आग, बाजार में मची अफरा-तफरी, दमकल के देर से पहुंचने का आरोप✦जेडीयू से निष्कासन के बाद अनंत सिंह के आवास पर जश्न, समर्थकों ने की आतिशबाजी, नई पार्टी बनाने का दावा✦पटना में फिर रेड, The Cake's Delight का लाइसेंस सस्पेंड, Winni 3 दिन बंद रखने का आदेश, Monginis को भी नोटिस, मिलीं कई कमियां✦अनंत सिंह की 100 गलतियां गिन रही थी जेडीयू, श्याम रजक बोले- शिशुपाल की तरह पार की सीमा, इसलिए हुई कार्रवाई

बिहार के इस जिले में पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, SSP ने 7 इंस्पेक्टर का किया तबादला

Bihar Police News: मुजफ्फरपुर में पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल किया गया है. एसएसपी ने 7 इंस्पेक्टरों का तबादला कर कई थानों की जिम्मेदारी नए अधिकारियों को सौंपी है.

Bihar Police News
प्रतिकात्मक तस्वीर
© Google
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar Police News: बिहार के मुजफ्फरपुर जिला पुलिस प्रशासन में कार्यकुशलता को बढ़ाने और कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कांतेश कुमार मिश्रा ने एक बड़ा फेरबदल किया है। एसएसपी द्वारा जारी आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, जिले के विभिन्न थानों और इकाइयों में तैनात 7 पुलिस निरीक्षकों (इंस्पेक्टर्स) का तबादला कर उन्हें नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।


इस आदेश के तहत, अहियापुर थाना के थानाध्यक्ष रोहन कुमार को अब जिला आसूचना इकाई (DIU), मुजफ्फरपुर की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है। उनकी जगह शरत कुमार, जो वर्तमान में पर्यवेक्षी सदर थाना के पद पर थे, उन्हें अहियापुर थाने का नया थानाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।


इसी क्रम में, काजीमोहम्मदपुर थाना के थानाध्यक्ष नवलेश कुमार आजाद को सदर थाने का नया थानाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं, नगर अंचल के पुलिस निरीक्षक चन्द्र भूषण कुमार सिंह को अब काजीमोहम्मदपुर थाने की कमान सौंपी गई है।


न्यायालय सुरक्षा के प्रभारी मनोज कुमार साह को सदर थाने में पर्यवेक्षी पदाधिकारी के रूप में तैनात किया गया है। अहियापुर थाने के पर्यवेक्षी पदाधिकारी मुन्ना कुमार गुप्ता को प्रोन्नत करते हुए अंचल पुलिस निरीक्षक, सदर 'बी' अंचल की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अतिरिक्त, साइबर थाने में तैनात रजा अहमद को अब अहियापुर थाने में पर्यवेक्षी पदाधिकारी के पद पर भेजा गया है।


एसएसपी कार्यालय द्वारा स्पष्ट किया गया है कि ये सभी तबादले पुलिस उप-महानिरीक्षक (DIG) के अनुमोदन के उपरांत किए गए हैं। इन बदलावों का मुख्य आधार पुलिस की कार्यकुशलता में सुधार करना और जनहित (लोकहित) को प्राथमिकता देना है। कुछ अधिकारियों के तबादले उनके वर्तमान पद पर दो वर्ष से अधिक का कार्यकाल पूरा होने के कारण भी किए गए हैं।


मुजफ्फरपुर पुलिस का मानना है कि इस फेरबदल से थानों के कामकाज में ताजगी आएगी और अपराध नियंत्रण के साथ-साथ आम जनता की समस्याओं के त्वरित निष्पादन में मदद मिलेगी। सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अपने नए पदों पर योगदान देने का निर्देश दिया गया है।

रिपोर्ट- मनोज कुमार, मुजफ्फरपुर

रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

MANOJ KUMAR

FirstBihar संवाददाता