ब्रेकिंग
बिहार में बाढ़ प्रभावित किसानों को मिलेगी राहत, खेत से बालू-गाद हटाने के लिए न्यूनतम ₹2,200 की मदद✦बेगूसराय में भीषण सड़क हादसा: ट्रक-बाइक की सीधी टक्कर में दो की मौत, परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़✦BPSC TRE-4: शिक्षक भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी, अब इस दिन तक करें आवेदन✦मधुबनी के लोहट में सीमेंट प्लांट का विरोध, नई चीनी मिल की मांग को लेकर 52 दिनों से धरना जारी✦जो चावल कबूतर नहीं खाता, वह आदमी क्या खाएगा? PDS राशन की गुणवत्ता पर मंत्री ने उठाए सवाल✦बिहार में बाढ़ प्रभावित किसानों को मिलेगी राहत, खेत से बालू-गाद हटाने के लिए न्यूनतम ₹2,200 की मदद✦बेगूसराय में भीषण सड़क हादसा: ट्रक-बाइक की सीधी टक्कर में दो की मौत, परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़✦BPSC TRE-4: शिक्षक भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी, अब इस दिन तक करें आवेदन✦मधुबनी के लोहट में सीमेंट प्लांट का विरोध, नई चीनी मिल की मांग को लेकर 52 दिनों से धरना जारी✦जो चावल कबूतर नहीं खाता, वह आदमी क्या खाएगा? PDS राशन की गुणवत्ता पर मंत्री ने उठाए सवाल

साहेबगंज विधायक राजू सिंह को जमानत मिलने की खुशी में आतिशबाजी, पटाखा फोड़ने से रोकने पर पुलिस टीम पर हमला

मुजफ्फरपुर के राजेपुर थाना क्षेत्र में विधायक समर्थकों ने आतिशबाजी रोकने पहुंची पुलिस टीम पर हमला कर दिया। एक एएसआई समेत तीन पुलिसकर्मी घायल हुए। एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी। एफएसएल टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए।

बिहार न्यूज
जांच में जुटी पुलिस
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर जिले के राजेपुर थाना क्षेत्र स्थित फुलवरिया चौक पर सोमवार शाम साहेबगंज विधायक राजू सिंह की जमानत के बाद उनके समर्थकों द्वारा जमकर नारेबाजी और आतिशबाजी किए जाने का मामला सामने आया है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने जब आतिशबाजी रोकने और भीड़ को शांत करने का प्रयास किया, तो समर्थक पुलिसकर्मियों से उलझ गए और उन पर हमला कर दिया।


इस हमले में एक एएसआई, एक सिपाही और पुलिस वाहन का चालक घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही सरैया की एसडीपीओ अभिजीत कौर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचीं और स्थिति को नियंत्रित किया। हालांकि पुलिस के पहुंचने से पहले अधिकांश उपद्रवी मौके से फरार हो गए।


पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में पुलिस की ओर से पांच नामजद और पांच अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।


एसडीपीओ अभिजीत कौर ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि पुलिस पर हमला करने वाले सभी उपद्रवियों की पहचान की जा रही है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि कानून को हाथ में लेने का अधिकार किसी को नहीं है और घटना में शामिल सभी आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।


घटना के अगले दिन मंगलवार को फॉरेंसिक साइंस लैब (एफएसएल) की टीम भी घटनास्थल पर पहुंची। टीम ने उस स्थान से साक्ष्य एकत्र किए, जहां आतिशबाजी की गई थी और पुलिस पर हमला हुआ था। इस दौरान स्थानीय थाना पुलिस भी मौके पर मौजूद रही और जांच में सहयोग करती रही।


पुलिस का कहना है कि फॉरेंसिक जांच और अन्य साक्ष्यों के आधार पर फरार आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

टैग्स
रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

MANOJ KUMAR

FirstBihar संवाददाता