ब्रेकिंग
साइबर क्राइम पर बिहार पुलिस सख्त, एक ID पर 9 से ज्यादा सिम लेने वालों की खैर नहीं, DGP ने क्यों की सुपौल के इंटर छात्र की चर्चा? हाई कोर्ट और IGI एयरपोर्ट को उड़ाने की धमकी, स्वतंत्रता दिवस से पहले दिल्ली को दहलाने की साजिशकेंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा की तबीयत बिगड़ी, दिल्ली AIIMS में हुए भर्ती; कोरोनरी एंजियोग्राफी के बाद क्या है हाल?शराबबंदी पर मांझी के समर्थन में उतरे पप्पू यादव, सम्राट सरकार को बता दिया नया फॉर्मूलावाह रे फर्जी सम्राट सरकार!.. प्रस्तावित औद्योगिक निवेश को लेकर तेजस्वी यादव का बड़ा हमला साइबर क्राइम पर बिहार पुलिस सख्त, एक ID पर 9 से ज्यादा सिम लेने वालों की खैर नहीं, DGP ने क्यों की सुपौल के इंटर छात्र की चर्चा? हाई कोर्ट और IGI एयरपोर्ट को उड़ाने की धमकी, स्वतंत्रता दिवस से पहले दिल्ली को दहलाने की साजिशकेंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा की तबीयत बिगड़ी, दिल्ली AIIMS में हुए भर्ती; कोरोनरी एंजियोग्राफी के बाद क्या है हाल?शराबबंदी पर मांझी के समर्थन में उतरे पप्पू यादव, सम्राट सरकार को बता दिया नया फॉर्मूलावाह रे फर्जी सम्राट सरकार!.. प्रस्तावित औद्योगिक निवेश को लेकर तेजस्वी यादव का बड़ा हमला

स्वतंत्रता दिवस से पहले मुजफ्फरपुर पुलिस का ऑपरेशन, 342 अभियुक्त गिरफ्तार; 190 को भेजा गया जेल

Bihar Police News: स्वतंत्रता दिवस से पहले मुजफ्फरपुर पुलिस ने अपराधियों और वांछित आरोपितों के खिलाफ विशेष अभियान चलाकर 342 लोगों को गिरफ्तार किया। इनमें 190 आरोपितों को न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया।

Bihar Police News
© Reporter
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar Police News: मुजफ्फरपुर में स्वतंत्रता दिवस से पहले पुलिस ने अपराधियों और वांछित आरोपितों के खिलाफ विशेष अभियान चलाकर बड़ी कार्रवाई की है। वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में चलाए गए स्पेशल ड्राइव के दौरान पुलिस ने कुल 342 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। इनमें 190 आरोपितों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।



पुलिस लाइन में आयोजित प्रेस वार्ता में सिटी एसपी मोहिबुल्लाह अंसारी ने अभियान की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जिले में अपराध नियंत्रण और फरार आरोपितों की गिरफ्तारी को लेकर विशेष अभियान चलाया गया था। इस दौरान विभिन्न थाना क्षेत्रों में छापेमारी और जांच अभियान चलाकर आपराधिक मामलों में वांछित लोगों को पकड़ा गया।



आंकड़ों के मुताबिक, पूर्वी-1 अनुमंडल में पुलिस को सबसे बड़ी सफलता मिली, जहां 72 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। इनमें 43 आरोपितों को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। वहीं टाउन-1 और टाउन-2 अनुमंडल क्षेत्र में कुल 40 अभियुक्तों की गिरफ्तारी हुई है।



विशेष अभियान के दौरान पुलिस की सक्रियता का जायजा लेने के लिए एसएसपी ने ब्रह्मपुरा और सकरा थाना का औचक निरीक्षण भी किया। उन्होंने थानों की कार्यप्रणाली की समीक्षा की और पुलिस अधिकारियों एवं जवानों को अपराध नियंत्रण के लिए लगातार सतर्क रहने के निर्देश दिए।



पुलिस अब गिरफ्तार आरोपितों के आपराधिक रिकॉर्ड को खंगाल रही है। अधिकारियों के मुताबिक, जांच के बाद यह पता लगाया जाएगा कि गिरफ्तार लोगों में कितने पुराने और कितने नए मामलों में आरोपी हैं। वहीं अहियापुर थाना क्षेत्र समेत जिले के कुछ अन्य इलाकों से कार्रवाई के दौरान सामान बरामद होने की भी जानकारी सामने आई है। पुलिस इसकी विस्तृत जानकारी अलग से जारी करेगी।



सिटी एसपी ने कहा कि अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई का यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। पुलिस की प्राथमिकता फरार और वांछित आरोपितों को गिरफ्तार करने के साथ-साथ जिले में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखना है। स्वतंत्रता दिवस को देखते हुए पुलिस की निगरानी और चेकिंग अभियान को भी तेज किया गया है।

रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

MANOJ KUMAR

FirstBihar संवाददाता