ब्रेकिंग
सड़क किनारे महिला का शव मिलने से सनसनी, पास मिला कारतूस का खोखा; हत्या की आशंकासीवान AK-47 फायरिंग मामले पर संसद में घमासान, पप्पू यादव ने सरकार से पूछा- क्या हमारे बच्चे आतंकवादी हैं?सुप्रीम कोर्ट पहुंचा सीवान में छात्रों पर AK-47 से फायरिंग का मामला, SC में जनहित याचिका दाखिलE20 जनता पार्टी ने सोशल मीडिया पर मचाई हलचल! तेजी से बढ़ रहे फॉलोअर्स, जानिए क्या है इस नए डिजिटल अभियान की पूरी कहानी‘दिल्ली में पेलेट गन.. बिहार में AK-47 से फायरिंग’, राहुल गांधी ने पीएम मोदी से मांगा जवाब, कहा- छात्रों के खिलाफ पूरा सिस्टम जानलेवासड़क किनारे महिला का शव मिलने से सनसनी, पास मिला कारतूस का खोखा; हत्या की आशंकासीवान AK-47 फायरिंग मामले पर संसद में घमासान, पप्पू यादव ने सरकार से पूछा- क्या हमारे बच्चे आतंकवादी हैं?सुप्रीम कोर्ट पहुंचा सीवान में छात्रों पर AK-47 से फायरिंग का मामला, SC में जनहित याचिका दाखिलE20 जनता पार्टी ने सोशल मीडिया पर मचाई हलचल! तेजी से बढ़ रहे फॉलोअर्स, जानिए क्या है इस नए डिजिटल अभियान की पूरी कहानी‘दिल्ली में पेलेट गन.. बिहार में AK-47 से फायरिंग’, राहुल गांधी ने पीएम मोदी से मांगा जवाब, कहा- छात्रों के खिलाफ पूरा सिस्टम जानलेवा

ऊपर घरेलू सामान, नीचे शराब की खेप! बिहार में तस्करों का प्लान फेल, भारी मात्रा में विदेशी शराब के साथ 3 गिरफ्तार

Bihar Liquor Smuggling: बिहार में शराबबंदी के बावजूद तस्करी के नए मामले सामने आ रहे हैं। मुजफ्फरपुर में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए शराब की एक बड़ी खेप पकड़ी है। घरेलू सामान की आड़ में छिपाकर ले जाई जा रही शराब और गिरफ्तार तस्करों को लेकर पुलिस..

ऊपर घरेलू सामान, नीचे शराब की खेप! बिहार में तस्करों का प्लान फेल, भारी मात्रा में विदेशी शराब के साथ 3 गिरफ्तार
Ramakant kumar
2 मिनट

Bihar Liquor Smuggling: बिहार में शराबबंदी के बावजूद शराब तस्करी का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. पुलिस की लगातार कार्रवाई के बावजूद तस्कर नए-नए तरीकों से शराब की खेप एक जगह से दूसरी जगह पहुंचाने में जुटे हैं. इसी कड़ी में मुजफ्फरपुर पुलिस को शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है.


गायघाट थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक पिकअप वाहन से 630 लीटर विदेशी शराब बरामद की है. शराब को घरेलू सामान की आड़ में छिपाकर ले जाया जा रहा था. पुलिस ने मौके से तीन शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है.


पुलिस के अनुसार, गुप्त सूचना मिली थी कि एक पिकअप वाहन में शराब की बड़ी खेप ले जाई जा रही है. सूचना के आधार पर पुलिस ने पिकअप वाहन संख्या PB 08 FS 0728 को रोककर उसकी तलाशी ली. तलाशी के दौरान घरेलू सामान के बीच छिपाकर रखी गई विदेशी शराब बरामद हुई.


पुलिस ने मौके से रायबरेली, उत्तर प्रदेश निवासी 30 वर्षीय शुभम तिवारी, मुजफ्फरपुर के बोचहां निवासी 22 वर्षीय सोनू कुमार और समस्तीपुर के रोसड़ा निवासी 28 वर्षीय पिंकू महतो को गिरफ्तार किया है.


पिकअप से रॉयल स्टैग व्हिस्की के कुल 70 कार्टन बरामद किए गए हैं. इनमें 375 एमएल की 24 बोतलों वाले 15 कार्टन शामिल हैं, जिनमें कुल 135 लीटर शराब थी. इसके अलावा 750 एमएल की 12 बोतलों वाले 55 कार्टन बरामद किए गए, जिनमें कुल 495 लीटर शराब थी.


पुलिस ने बरामद शराब और पिकअप वाहन को जब्त कर लिया है. गिरफ्तार तीनों आरोपितों के खिलाफ बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है.


पुलिस अब गिरफ्तार आरोपितों से पूछताछ कर शराब की खेप कहां से लाई गई थी और इसे कहां पहुंचाया जाना था, इसकी जानकारी जुटा रही है.