ब्रेकिंग
2027 में गांधी मैदान में नहीं होगा रावण वध: CM सम्राट ने किया ऐलान, इसके लिए अब मरीन ड्राइव के पास बनेगा रामलीला मैदानबिहार के इस रेलखंड पर गंगा का कहर! 110 की रफ्तार वाली ट्रेनें अब सिर्फ 20 KM/H से दौड़ रहीं, यात्रियों की बढ़ी चिंतापहले दुकान में घुसे कर्मचारी, फिर बाहर फेंक दिया सारा सामान और जड़ दिया ताला! बेतिया राज पर महिला ने लगाए गंभीर आरोपमोकामा में बाढ़ का कहर: कई गांवों में घुसा पानी, लोगों से मिलने पहुंचे विधायक अनंत सिंह पटना के लोगों के लिए राहत भरी खबर, गांधी घाट पर गंगा नदी का वाटर लेवल फिलहाल स्थिर2027 में गांधी मैदान में नहीं होगा रावण वध: CM सम्राट ने किया ऐलान, इसके लिए अब मरीन ड्राइव के पास बनेगा रामलीला मैदानबिहार के इस रेलखंड पर गंगा का कहर! 110 की रफ्तार वाली ट्रेनें अब सिर्फ 20 KM/H से दौड़ रहीं, यात्रियों की बढ़ी चिंतापहले दुकान में घुसे कर्मचारी, फिर बाहर फेंक दिया सारा सामान और जड़ दिया ताला! बेतिया राज पर महिला ने लगाए गंभीर आरोपमोकामा में बाढ़ का कहर: कई गांवों में घुसा पानी, लोगों से मिलने पहुंचे विधायक अनंत सिंह पटना के लोगों के लिए राहत भरी खबर, गांधी घाट पर गंगा नदी का वाटर लेवल फिलहाल स्थिर

बिहार में शराबबंदी के बावजूद नहीं थम रहा जाम का दौर, होटल में शराब पीते चौकीदार का वीडियो वायरल

Bihar Viral Video: बिहार में शराबबंदी के बीच मुजफ्फरपुर से पुलिस महकमे को सवालों के घेरे में खड़ा करने वाला मामला सामने आया है। एक चौकीदार का कथित रूप से शराब पीते हुए वीडियो वायरल होने के बाद अधिकारियों ने जांच शुरू कर...

बिहार में शराबबंदी के बावजूद नहीं थम रहा जाम का दौर, होटल में शराब पीते चौकीदार का वीडियो वायरल
Ramakant kumar
3 मिनट

Bihar Viral Video: मुजफ्फरपुर में बिहार की शराबबंदी व्यवस्था पर सवाल खड़े करने वाला एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. रामपुरहरि थाना क्षेत्र के एक होटल का बताया जा रहा यह वीडियो पुलिस महकमे में चर्चा का विषय बना हुआ है. वीडियो में एक व्यक्ति शराब की महफिल में बैठा दिखाई दे रहा है और उसकी पहचान रामपुरहरि थाने के चौकीदार विजय कुमार के रूप में बताई जा रही है. मामला सामने आने के बाद पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने जांच शुरू कर दी है.


वायरल वीडियो में होटल के अंदर एक टेबल पर खाने-पीने का सामान रखा दिखाई दे रहा है. प्लेट में मांस का चखना रखा है और चौकीदार के पास बैठा एक युवक गिलास में शराब डालता नजर आ रहा है. वीडियो में चौकीदार भी उसी महफिल में बैठा दिखाई दे रहा है. वीडियो सामने आने के बाद लोगों के बीच यह सवाल उठ रहा है कि जब बिहार में शराब रखना और पीना कानूनन अपराध है, तो पुलिस से जुड़े व्यक्ति की मौजूदगी में होटल के अंदर यह सब कैसे हुआ.


हालांकि, वायरल वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है. रामपुरहरि थानाध्यक्ष का कहना है कि चौकीदार शराब नहीं पी रहा था. उनका दावा है कि वह सिर्फ उन लोगों के पास बैठा था, जो शराब पी रहे थे. पुलिस की ओर से इसी दावे के आधार पर पूरे मामले की जांच की जा रही है.


वहीं, स्थानीय लोगों का आरोप है कि संबंधित चौकीदार का थाने के कुछ अधिकारियों के बीच अच्छा प्रभाव है. लोगों का कहना है कि इसी वजह से वह इलाके में बेखौफ होकर घूमता है और कई बार पुलिस की वर्दी से जुड़े अपने प्रभाव का इस्तेमाल करता है. हालांकि, इन आरोपों की भी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.


वीडियो वायरल होने के बाद मामला पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों तक पहुंच गया. अधिकारियों ने वीडियो की तकनीकी जांच शुरू कर दी है. जांच में वीडियो की वास्तविकता, उसमें दिख रहे लोगों की पहचान और घटना की पूरी परिस्थिति का पता लगाया जा रहा है.


पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यदि जांच में यह साबित होता है कि चौकीदार ने शराब का सेवन किया था या शराबबंदी कानून का उल्लंघन किया गया था, तो संबंधित व्यक्ति के खिलाफ मद्यनिषेध कानून के तहत प्राथमिकी दर्ज की जाएगी. इसके साथ ही विभागीय कार्रवाई भी की जाएगी.